ब्रिटेन में पीटीआई कार्यकर्ता ने नवाज शरीफ पर किया हमला, मरियम ने की इमरान की गिरफ्तारी की मांग

Updated on 03-04-2022 06:32 PM

इस्लामाबाद पाकिस्तान में चल रही सियासी उठा-पठक के बीच लंदन में रह रहे पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ पर कथित तौर पर इमरान खान की पार्टी के कार्यकर्ता ने हमला कर दिया है। बताया जाता है कि यह हमला पाकिस्तान के मौजूदा पीएम इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीके इंसाफ (पीटीआई) के कार्यकर्ता ने किया है। पाकिस्तान में नवाज शरीफ की बेटी मरियम नवाज ने इसकी निंदा करते हुए फौरन इमरान खान को अरेस् करने की मांग की है।

नवाज शरीफ पर हमले की जानकारी एक पाकिस्तानी पत्रकार अहमद नूरानी ने दी है। बताया गया कि इस हमले में नवाज शरीफ का एक अंगरक्षक घायल हो गया है। फैक् फोकस नाम के डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के लिए काम करने वाले नूरानी ने ट्वीट करके कहा लंदन में पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ पर पीटीआई कार्यकर्ता ने हमला किया है। पाकिस्तान में पीटीआई के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए क्योंकि अब पार्टी ने सारी हदें पार कर दी हैं। शारीरिक हिंसा को माफ नहीं किया जा सकता है। पीटीआई पर कार्रवाई करके एक उदाहरण बनाया जाना चाहिए।

यह हमला ऐसे समय हुआ है जब सबकी निगाहें पाकिस्तान की संसद में होने वाली अविश्वास प्रस्ताव की वोटिंग पर लगी हैं। पाकिस्तान में नेता विपक्ष और पीएमएल-एन के नेता शाहबाज शरीफ (नवाज शरीफ के भाई) के बारे में इमरान खान कह चुके हैं कि ये अगर ये लोग सत्ता में आए तो 'अमेरिका की गुलामी' करेंगे। इमरान खान को सरकार में बने रहने के लिए नेशनल असेंबली में 172 वोटों की जरूरत है। जबकि इमरान खान के पास 142 और विपक्ष के पास 199 सांसदों का समर्थन है, जिसके आधार पर विपक्ष इमरान खान के इस्तीफे की मांग कर रहा है।

उल्लेखनीय है कि अब तक पाकिस्तान के इतिहास में किसी भी प्रधानमंत्री ने पांच साल का कार्यकाल पूरा नहीं किया है। साथ ही किसी भी प्रधानमंत्री को अविश्वास प्रस्ताव के चलते सत्ता से बेदखल नहीं होना पड़ा है। इमरान खान इसका सामना करने वाले तीसरे पाकिस्तानी प्रधानमंत्री हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.