जनसम्पर्क मंत्री ने हायर सेकण्डरी स्कूल करहिया के नवीन भवन का लोकार्पण किया

Updated on 18-09-2023 01:15 PM

जनम्पर्क एवं लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने रीवा के करहिया नम्बर-1 में हायर सेकण्डरी स्कूल के एक करोड़ रुपए के नवीन भवन का लोकार्पण किया। जनसंपर्क मंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि नवीन भवन से विद्यार्थियों को शिक्षा की बेहतर सुविधा मिलेगी। करहिया में जल जीवन मिशन में 4 करोड़ की लागत की नल-जल योजना का कार्य लगभग पूरा हो गया है। श्री शुक्ल ने विभागीय शेष कार्य 10 दिनों में पूर्ण कर हर घर में जल आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। जनसंपर्क मंत्री ने कहा कि जल-जीवन मिशन से रीवा जिले के 1800 गाँव में पेयजल की सुविधा देने के लिए बाणसागर-दो समूह नल-जल योजना तथा टमस समूह नल-जल योजना का कार्य तेजी से किया जा रहा है। दोनों योजना के पूर्ण होते ही पूरे क्षेत्र में मीठा पानी उपलब्ध होगा।

जनसंपर्क मंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि सरकार ने हमेशा गरीबों के कल्याण की चिंता की है। शासन की योजनाओं का लाभ लेकर लाखों परिवारों का जीवन बेहतर हुआ है। लाड़ली लक्ष्मी, लाड़ली बहना तथा मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना ने महिला सशक्तिकरण की नई इबारत लिखी है। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने उड़ान योजना से गरीबों का हवाई जहाज से यात्रा का सपना साकार किया है। रीवा में हवाई अड्डे का तेजी से निर्माण किया जा रहा है।

कार्यक्रम में मंत्री श्री शुक्ल ने लाड़ली बहना तथा उज्ज्वला योजना की पाँच हितग्राही बहनों को गैस कनेक्शन के फार्म भरवाए। कार्यक्रम में ग्राम करहिया नम्बर-1 की निवासी श्रीमती उमा साकेत, श्रीमती विनीता कुशवाहा, श्रीमती अर्चना साकेत, श्रीमती काजल कुशवाहा तथा महिमा साकेत के लाड़ली बहना योजना फार्म भरवाए गए। हितग्राही गुलाबकली तथा शशि साकेत के उज्ज्वला योजना की फार्म भरवाए गए।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की पुरुष जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में सभी की नजरें भारत के नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम पर थी। भारत ने शानदार प्रदर्शन करते…
 01 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 में भारतीय टीम कैसी होगी? हर क्रिकेट फैन के जहन में इस समय यही सवाल कौंध रहा है। पिछली बार ट्रॉफी से एक कदम पीछे…
 01 August 2026
टेस्ट क्रिकेट में अभी तक तीन गेंदबाजों के नाम पारी में ही 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड है। इसमें जिमी लेकर के अलावा अनिल कुंबले और एजाज पटेल शामिल हैं।…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का 9वां दिन भारत के लिए शानदार रहा। देश की झोली में एक ही दिन में दो गोल्ड समेत कुल 6 मेडल आए। डेकाथलॉन स्पर्धा…
 31 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय हॉकी टीम अगले महीने शुरू होने वाले हॉकी विश्व कप में एक बड़े बदलाव के साथ मैदान पर उतरेगी। पहली बार ऐसा होगा जब भारतीय पुरुष और…
 31 July 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तानी टीम को टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में वेस्टइंडीज के खिलाफ करारी हार मिली थी। इस मैच में पाकिस्तान की पहली पारी में शान मसूद ने शतक…
 31 July 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में हर दिन भारत के खाते में कोई न कोई मेडल आ रहा है। 30 जुलाई तक तीन गोल्ड समेत भारत 17 मेडल जीत चुका…
 31 July 2026
भारत के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने वाले हर खिलाड़ी का सपना कप्तानी करना होता है। अगर टेस्ट में कप्तानी मिल जाए तो सोने पर सुहागे जैसा है। भारत 94 साल…
 31 July 2026
ग्लास्गो: पाकिस्तान के भाला फेंक खिलाड़ी अरशद नदीम कॉमनवेल्थ गेम्स के फाइनल में पहुंच गए हैं। क्वालिफायर में नदीम ने 78.63 मीटर का थ्रो किया। इससे उन्हें फाइनल में जगह…
Advt.