रॉयल लंदन वनडे कप में पुजारा की शतकीय पारी

Updated on 13-08-2022 06:26 PM

चेतेश्वर पुजारा को टेस्ट क्रिकेटर के तौर पर जाना जाता है, लेकिन रॉयल लंदन वनडे कप में उनका बल्ला जमकर चल रहा है। वार्विकशायर के खिलाफ खेले गए मैच में ससेक्स के कप्तान पुजारा ने135 के स्ट्राइक रेट से बनाए। उन्होंने 107 रन की पारी खेलने के साथ ही एक ओवर में 22 रन बनाए।

इस मैच में हालांकि पुजारा की टीम को जीत नहीं मिली। पहले बल्लेबाजी करते हुए वार्विकशायर ने 6 विकेट पर 310 रन का अच्छा स्कोर बनाया था। जवाब में ससेक्स की टीम पुजारा के शतक के बाद भी 7 विकेट पर 306 रन ही बना सकी। इस तरह से वार्विकशायर ने यह मुकाबला 4 रन से जीता।ससेक्स की पारी का 45वां ओवर तेज गेंदबाज लियाम नॉर्वेल डाल रहे थे। इस ओवर में पुजारा ने 22 रन बनाए। उन्होंने पहली गेंद पर चौका जड़ा। दूसरी गेंद पर 2 रन लिए। तीसरी गेंद पर फिर चौका लगाया। चौथी गेंद पर 2 रन बनाए और 5वीं गेंद पर छक्का जड़ा। वहीं ओवर की आखिरी गेद पर चौका लगाया। वे 49वें ओवर में आउट हुए।पुजारा ने इस मैच में 79 गेंदों का सामना कर 107 रन की पारी खेली। उन्होंने इस दौरान 7 चौका और 2 छक्का भी जड़ा।वार्विकशायर की ओर से ओपनर बल्लेबाज अली ओर ने भी 102 गेंद पर 81 रन बनाए। हालांकि मिडिल ऑर्डर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सका, इस कारण टीम लक्ष्य से 4 रन दूर रह गई। . वार्विकशायर की ओर से क्रुणाल पंड्या सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने 10 ओवर में 51 रन देकर 3 विकेट लिए।इस मैच में वार्विकशायर की ओर से रॉय येट्स ने भी शतक जड़ा। उन्होंने 111 गेंदों का सामना कर 114 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में 14 चौका और 12 छक्का भी जड़ा। वहीं टीम के कप्ताना विल रोड्स ने 70 गेंद पर 76 रन बनाए। इनके अलावा मिचेल बर्गेस ने 51 गेंद पर 58 रन का योगदान टीम के स्कोर में दिया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय शतरंज के युवा सितारे आर प्रज्ञानंद ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया…
 07 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ 15 अगस्त से शुरू हो रही दो मैचों की टेस्ट सीरीज से ठीक पहले भारतीय क्रिकेट टीम के फैंस की सांसें उस वक्त थम गईं…
 07 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल की दौड़ में अपनी उम्मीदें जीवित रखने के इरादे से भारतीय क्रिकेट टीम 15 अगस्त से श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट…
 07 August 2026
नई दिल्ली: कोलंबो में अभ्यास सत्र के दौरान दो बार चोटिल हुए भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल की स्थिति को लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ( बीसीसीआई ) का आधिकारिक…
 07 August 2026
नई दिल्ली: साउथ अमेरिकन मेन्स टी20 इंटरनेशनल चैंपियनशिप के पहले मुकाबले में ब्राजील ने पेरू को एकतरफा अंदाज में 6 विकेट से शिकस्त देकर टूर्नामेंट में धमाकेदार शुरुआत की है।…
 07 August 2026
नई दिल्ली: ग्लासगो में संपन्न हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के खत्म होते ही एक नया विवाद खड़ा हो गया है। प्रतियोगिता समाप्त होने के बाद पाकिस्तान और युगांडा के कई…
 05 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट में मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर के भविष्य को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। पहले माना जा रहा था कि उनका कार्यकाल 2027 वनडे विश्व कप…
 05 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ शुरू हो रही टेस्ट सीरीज से पहले भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने रविंद्र जडेजा की गेंदबाजी मानसिकता में आए बड़े बदलाव को…
 05 August 2026
लीड्स: क्रिकेट के बदलते दौर में गेंदबाजों के लिए रहम की कोई जगह नहीं है। टी20 फॉर्मेट में जहां बचना मुश्किल हो जाता है, द हंड्रेड उससे भी 2 कदम…
Advt.