पंजाब किंग्स ने राहुल को रिलीज किया, अब मेगा नीलामी में नजर आयेंगे

Updated on 01-12-2021 10:34 PM

मुम्बई बल्लेबाज लोकेश राहुल को आईपीएल टीम पंजाब किंग्स ने रिलीज कर दिया है। अब राहुल आईपीएल के 2022 सत्र के लिए होने वाली महा नीलामी में शामिल होंगे। पंजाब टीम के मुख्य कोच अनिल कुंबले कहा है कि राहुल पंजाब के साथ नहीं रहना चाहते थे। इसी लिए पंजाब किंग्स ने मंगलवार को अपने 2 खिलाड़ियों को ही रिटेन (बरकरार) रखा है। टीम ने सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल को 14 करोड़ और युवा गेंदबाज अर्शदीप सिंह को 4 करोड़ रुपये में रखा है। ऐसे में अब पंजाब फ्रेंचाइजी के पास 72 करोड़ रुपये बचे हैं। वह इस राशि के साथ नीलामी में उतरेगी। कुंबले ने कहा है कि राहुल को टीम के साथ बने रहने के लिए मनाने की कोशिश की गई थी पर वह नीलामी में ही जाना चाहते थे।

कुंबले ने कहा, ‘राहुल को मनाने की कोशिश की गई। हम चाहते थे कि वह पंजाब टीम के साथ बने रहें पर वह नहीं माने। राहुल अगले सत्र के लिए होने वाली खिलाड़ियों की नीलामी में जाने के लिए अड़े रहे।राहुल के पास इस लीग में 94 मैचों का अनुभव है। अहम बात यह है कि वह विकेटकीपिंग भी करते हैं। राहुल ने अभी तक आईपीएल में कुल 3273 रन बनाए हैं जिनमें 2 शतक और 27 अर्धशतक शामिल हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 June 2026
नई दिल्ली: फीफा विश्व कप की शुरुआत 1930 में हुई थी। टूर्नामेंट उरुग्वे की मेजबानी में खेला गया था और खिताब भी उरुग्वे ने ही जीता था। 1934 और 1938…
 09 June 2026
नई दिल्ली: लॉर्ड्स टेस्ट में मिली शानदार जीत का जश्न अभी थमा भी नहीं था कि इंग्लैंड के कुछ खिलाड़ी एक बार फिर मैदान के बाहर के विवादों में घिर…
 09 June 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में धमाकेदार प्रदर्शन के बूते वैभव सूर्यवंशी की भारतीय टी20 टीम में एंट्री हो चुकी है। 15 साल के बल्लेबाज को आयरलैंड-इंग्लैंड और एशियन गेम्स 2026…
 09 June 2026
नई दिल्ली: भारत के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने टेस्ट क्रिकेट में गेंदबाजी के बजाय बल्लेबाजी को भारत की सबसे बड़ी चिंता बताते हुए सोमवार को कहा कि टीम को…
 09 June 2026
दांबुला: इंडिया ए और श्रीलंका ए के बीच खेली जा रही ट्राई-सीरीज के पहले मुकाबले में भारतीय क्रिकेट के उभरते हुए सितारे वैभव सूर्यवंशी को पहली बार टीम इंडिया की…
 09 June 2026
नई दिल्ली: स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या पूरी तरह फिट हैं और भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (सीओई) की खेल विज्ञान टीम ने उन्हें रविवार से अफगानिस्तान के…
 08 June 2026
नई दिल्ली: तमाम राजनीतिक तनावों और वीजा संबंधी अड़चनों को पार करते हुए ईरान की फुटबॉल टीम आखिरकार मेक्सिको पहुंच गई है। आगामी फीफा वर्ल्ड कप शुरू होने में अब…
 08 June 2026
नई दिल्ली: पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने रविवार को कहा कि भारत के लिए डेब्यू की दहलीज पर खड़े स्टार युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को अपने खेल में ढलने का…
 08 June 2026
मुल्लांपुर: भारतीय गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन और युवा स्पिनर मानव सुथार की घातक गेंदबाजी के दम पर भारत ने अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच में अपनी स्थिति बेहद मजबूत…
Advt.