रोहित शर्मा का मजाक उड़ाकर फंसी पंजाब किंग्स, मुंबई इंडियंस ने चुटकी में दिखाई औकात

Updated on 04-05-2023 07:43 PM
मोहाली: मुंबई इंडियंस (Mumabi Indians) ने बुधवार रात जोरदार प्रदर्शन करते हुए पंजाब किंग्स (Punjab Kings) को आईपीएल 2023 (IPL 2023) के मुकाबले में 6 विकेट से हरा दिया। पीसीए स्टेडियम पर खेले गए इस मुकाबले में रनों की बरसात देखने को मिली। शिखर धवन की कप्तानी वाली घरेलू टीम पंजाब किंग्स ने 20 ओवरों में 214 रन ठोक दिये। इशान किशन (75) और सूर्यकुमार यादव (66) की पारियों के दम पर रोहित शर्मा की टीम ने लक्ष्य को 19वें ओवर में ही हासिल कर लिया। यह मुंबई की टूर्नामेंट में 5वीं जीत है।

रोहित को ट्रोल करना पंजाब को पड़ा भारी

मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा इस मुकाबले में खाता नहीं खोल पाए। पहले ही ओवर में ऋषि धवन ने रोहित का विकेट ले लिया। रोहित के आउट होने के बाद पंजाब किंग्स ने उन्हें ट्रोल करने की कोशिश की। पंजाब किंग्स की आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से दो ट्वीट किये गए। एक में 'R0' लिखा था। रोहित को फैंस RO भी बोलते हैं। दूसरे ट्विट में भी पंजाब ने O (ओ) की जगह 0 (जीरो) लिखा।

5 बार की आईपीएल चैंपियन मुंबई इंडियंस ने उस समय तो जवाब नहीं दिया। लेकिन मुकाबला जीतने के बाद मुंबई इंडियंस कहां चूकने वाली थी। रोहित को ट्रोल करने वाले ट्वीट के जवाब में मुंबई इंडियंस ने रोहित शर्मा 6 ट्रॉफी का जिक्र कर दिया। इसके साथ ये भी लिखा की पंजाब की जीरो ट्रॉफी हैं। हैशटैग में रिस्पेक्ट भी लिखा था। पंजाब को इसके बाद खूब ट्रोल किया जाना लगा। जिसके बाद उन्हें ट्वीट डिलीट करना पड़ा।

वानखेड़े में भी हुई थी भिड़ंत

मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के बीच 22 अप्रैल को वानखेड़े स्टेडियम में मुकाबला खेला गया था। उस मैच में मुंबई इंडियंस अंतिम ओवर में हार गई थी। उस मैदान के दौरान पंजाब किंग्स ने कई बार मुंबई को ट्रोल करने की कोशिश की थी। एक बार तो सचिन तेंदुलकर से जुड़े ट्वीट पर भी पंजाब ने मजाक उड़ाने की कोशिश की थी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट में मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर के भविष्य को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। पहले माना जा रहा था कि उनका कार्यकाल 2027 वनडे विश्व कप…
 05 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ शुरू हो रही टेस्ट सीरीज से पहले भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने रविंद्र जडेजा की गेंदबाजी मानसिकता में आए बड़े बदलाव को…
 05 August 2026
लीड्स: क्रिकेट के बदलते दौर में गेंदबाजों के लिए रहम की कोई जगह नहीं है। टी20 फॉर्मेट में जहां बचना मुश्किल हो जाता है, द हंड्रेड उससे भी 2 कदम…
 05 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम के अनुभवी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे द्वारा इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहे जाने के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की अनोखी पेंशन योजना एक बार फिर सुर्खियों…
 05 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 के लिए भारतीय क्रिकेट टीम का स्वरूप कैसा होने वाला है, इसको लेकर चर्चाएं तेज हैं। पिछली बार खिताब से सिर्फ एक कदम दूर रह…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की पुरुष जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में सभी की नजरें भारत के नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम पर थी। भारत ने शानदार प्रदर्शन करते…
 01 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 में भारतीय टीम कैसी होगी? हर क्रिकेट फैन के जहन में इस समय यही सवाल कौंध रहा है। पिछली बार ट्रॉफी से एक कदम पीछे…
 01 August 2026
टेस्ट क्रिकेट में अभी तक तीन गेंदबाजों के नाम पारी में ही 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड है। इसमें जिमी लेकर के अलावा अनिल कुंबले और एजाज पटेल शामिल हैं।…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का 9वां दिन भारत के लिए शानदार रहा। देश की झोली में एक ही दिन में दो गोल्ड समेत कुल 6 मेडल आए। डेकाथलॉन स्पर्धा…
Advt.