पंजाबी सिंगर गैरी संधू पर ऑस्ट्रेलिया में हमला:शो के दौरान हमलावर स्टेज पर चढ़ा, गला पकड़ा

Updated on 19-11-2024 01:07 PM

पंजाब के जालंधर से संबंध रखने वाले पंजाबी सिंगर गैरी संधू पर ऑस्ट्रेलिया में एक शो के दौरान विवाद के बाद हमला किया गया। संधू के शो में आए एक फैन ने उन्हें मारने की कोशिश की। आरोपी ने स्टेज पर चढ़कर संधू का गला पकड़ लिया था। हालांकि, मौके पर मौजूद संधू के सिक्योरिटी गार्ड और पुलिस ने किसी तरह उक्त युवक को पकड़ स्टेज से नीचे उतारा। बाद में उसकी धुनाई की और पुलिस उसे गिरफ्तार कर ले गई। बता दें कि गैरी संधू इन दिनों ऑस्ट्रेलिया टूर पर हैं।

उंगली उठाकर इशारा करने पर भड़का था हमलावर बीते रविवार को ऑस्ट्रेलिया में गैरी संधू लाइव शो कर रहे थे। यहां बड़ी संख्या में लोग जमा थे। गैरी संधू ऑस्ट्रेलिया के न्यू साउथ वेल्स में शो कर रहे थे, जहां उनकी आवाज से लोगों में उत्साह था। इसी दौरान एक गाने की प्रस्तुति देते हुए गैरी ने भीड़ की ओर हाथ की बीच की उंगली उठाकर इशारा किया। (यह इशारा सामाजिक रूप से अभद्र माना जाता है)

इसके बाद भीड़ से एक युवक निकलकर स्टेज पर चढ़ गया और गैरी की ओर लपका। उसने आकर गैरी की गर्दन पकड़ ली। इसके तुरंत बाद ही गैरी की टीम के लोग और सुरक्षा में तैनात न्यू साउथ वेल्स के पुलिसकर्मी गैरी के पास पहुंच गए।

सुरक्षाकर्मियों ने गैरी को हमलावर से बचाया उन्होंने गैरी को हमलावर के चंगुल से काफी मशक्कत कर छुड़ाया। इस दौरान हमलावर और गैरी संधू के बीच काफी बहस और गाली-गलौज भी हुई। हमलावर काफी आक्रामक हो रहा था, इसलिए पुलिस ने उसे उठाकर धरती पर गिरा लिया और उसकी धुनाई की गई।

हालांकि, इस हमले को लेकर अब तक गैरी ने या उनकी टीम ने कोई बयान साझा नहीं किया है। जबकि, सोशल मीडिया पर इस हमले का वीडियो जारी कर कई लोग गैरी को ट्रोल करने में लगे हुए हैं।

जालंधर के रूड़का कलां गांव के रहने वाले हैं संधू बता दें कि पंजाबी गायक गैरी संधू कई सुपर हिट गाने कर चुके हैं। वह मूल रूप से जालंधर के गांव रूड़का कलां के रहने वाले हैं। वह फिलहाल यूनाइडेट किंगडम (UK) में ही रहते हैं और काम करते हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर संधू के करीब 53 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। गैरी संधू के कई गानों को तो 15 करोड़ से ज्यादा फैंस पसंद कर चुके हैं।

रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में रहे गैरी गैरी संधू अक्सर अपने स्टाइल को लेकर चर्चा में रहते हैं। एक समय ऐसा था जब उनके अफेयर के भी चर्चे थे। वह सिंगर जैस्मीन सैंडलस के साथ रिलेशनशिप में थे। हालांकि, किन्हीं कारणों से उनका रिश्ता टूट गया और वे अलग हो गए। संधू सोशल मीडिया पर लाइव आकर भी इसका जिक्र कर चुके हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
नई दिल्ली/रियाद: यमन के पास लाल सागर में भारतीय झंडे वाले एक व्यापारिक जहाज को मिसाइल या रॉकेट जैसे किसी प्रोजेक्टाइल से हमला कर डूबो दिया गया। इस जहाज का…
 05 August 2026
कीव: यूक्रेन ने रूस पर युद्ध अपराध का आरोप लगाया है। यह आरोप यूक्रेनी शहर खेरसॉन में एक ड्रोन से सब्जी बेचने वाले का पीछा करने और उसे घायल करने…
 05 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने एक बार फिर कश्मीर पर पुरानी बातों को दोहराया है। पाकिस्तानी सेना ने बुधवार को बयान जारी करते हुए कहा है कि वह कश्मीर के लोगों के…
 05 August 2026
वॉशिंगटन: भारत सरकार के फॉरेन कंट्रीब्यूशन (रेगुलेशन) एक्ट (FCRA) में बदलाव के प्रस्ताव की अमेरिकी कांग्रेसमैन राइली मूर ने आलोचना की है। उन्होंने कहा कि ये सीधे-सीधे ईसाईयों को निशाना…
 05 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में हो रहे प्रदर्शनों ने दुनिया का ध्यान खींचा है। पीओके में लग रहे आजादी के नारों से बौखलाए पाकिस्तानी नेता कश्मीरियों को अहसानफरामोश…
 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
Advt.