‘पुष्पा: द राइज’ कोविड की पाबंदियों के बीच कर रही जबरदस्त परफोर्म

Updated on 17-01-2022 07:06 PM

मुंबई  पुष्पा: राइजकोविड की पाबंदियों के बीच भी सिनेमाघरों में जबरदस्त परफोर्म कर रही है।  यह  फिल्म अल्लू अर्जुन स्टारर और सुकुमार द्वारा निर्देशित है। इस फिल्म की लीड एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना देश और दुनिया  भरके लोगों से मिल रहे शानदार रेस्पांस से बहुत खुश हैं। एक्ट्रेस ने अपने सोशल अकाउंट पर लोगों को उनकी फिल्म को ढेर सार प्यार और स्नेह देने के लिए आभार व्यक्त किया है।

रश्मिका  ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की है जिसमें उन्होंने लिखा, ‘मैं वास्तव में सभी के प्रति आभारी हूं कि पुष्पा की स्टार कास्ट और क्रू ने जो कड़ी मेहनत की थी, उसे आखिरकार दर्शकों द्वारा देखा और सराहा जा रहा है। दर्शकों फिल्म और इसके पात्रों पर इतना प्यार लुटा रहे हैं और तारीफ कर रहे हैं। इसकी कहानी हर किसी की एक्साइटमेंट बढ़ा रही है।

रश्मिका भी इस फिल्म को देखकर काफी खुश हैं, जिसे देश के विभिन्न क्षेत्रों के दर्शकों द्वारा सराहा जा रहा है। पुष्पा को मिले प्यार को ध्यान में रखते हुए वे कहती हैं, ‘फिल्म को मिली जबरदस्त तालियों से पता चलता है कि संस्कृति और भाषा की बाधाएं अब धुंधली और दूर होती जा रही हैं। ऐसा लगता है कि फिल्म ने सभी सांस्कृतिक मतभेदों को तोड़ दिया है और विविधता या कहें अनेकता में एकता की मिसाल कायम की है।रश्मिका ने अपनी पोस्ट में ये भी वादा किया है किपुष्पा 2’ पहले वाली से भी कहीं ज्यादा बड़ी होगी।

इससे पहले भी श्रीवल्ली ने सोशल मीडिया पर लिखा, ‘पुष्पा के लिए आप सभी के प्यार के लिए धन्यवाद केवल हमें और अधिक मेहनत करना चाहता है .. और हम आपसे वादा करते हैंपुष्पा 2 केवल बेहतर और बड़ी होगी!’ तेलुगू में अपनी जड़ें जमाने के बाद, ‘पुष्पा: राइज़ने देश के हर कोने में अपनी पहचान बनाई है।वहीं बात अगर इसके वर्ल्ड वाइड कलेक्शन को लेकर करें तो फिल्म ने 326 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस कर लिया है।17 दिसंबर को रिलीज़ हुई फिल्म ने बॉक्सऑफिस  पर जबरदस्त कमाई की है। फिल्म के अकेले हिंदी वर्जन ने ही 81 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
 01 August 2026
दिग्‍गज एक्‍टर और शो होस्‍ट शेखर सुमन ने अपने टॉक शो 'शेखर टुनाइट' के नए एपिसोड में मोदी सरका, धर्मेंद्र प्रधान के इस्‍तीफे, Gen Z की भाषा और यहां तक…
 31 July 2026
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
 31 July 2026
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
 31 July 2026
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
 31 July 2026
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…
Advt.