पुष्पा: द राइज ने किया अनोखा रिकॉर्ड कायम

Updated on 03-02-2022 05:49 PM

मुंबई    फिल्म पुष्पा: राइज ने हिन्दी बॉक्स ऑफिस पर एक अनोखा रिकॉर्ड कायम कर दिया है। यह  फिल्म दक्षिण भारत के सुपर सितारे अल्लू अर्जुन की हालिया प्रदर्शित  फिल्म  है। यह दक्षिण भारत की दूसरी ऐसी फिल्म बन गई है जिसके डब वर्जन ने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ से ज्यादा का कारोबार करने में सफलता प्राप्त की है।

इससे पहले निर्देशक राजामौली की बाहुबली सीरीज ऐसी रही थी जिसने हिन्दी बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ से ज्यादा का कारोबार किया था। लेकिन पुष्पा की सफलता इस मायने में ज्यादा उल्लेखनीय है कि इसने कोविड-19 के हालातों में यह उपलब्धि हासिल की है। अपने सातवें वीकेंड में पुष्पा (हिंदी) ने 100 करोड़ क्लब में एंट्री कर ली है। इसके साथ, यह इतिहास में (100 करोड़ क्लब की स्थापना के बाद से) पहली फिल्म बन गई है, जिसने बॉक्स ऑफिस पर अपना सफर सिर्फ 3.33 करोड़ से शुरू किया और फिर एक शतक मारा। इससे पहले, सबसे कम ओपनिंग डे के साथ 100 करोड़ क्लब कमाने का रिकॉर्ड भी एक डब दक्षिण फिल्म के पास था।

तब भी, इतिहास रचा गया था, क्योंकि बाहुबली: बिगिनिंग 5.15 करोड़ से शुरू हुई थी और फिर इसने लाइफ टाइम 117 करोड़ का कारोबार किया। पुष्पा [हिंदी] के मामले में, यह सफर अधिक उल्लेखनीय है क्योंकि इसने महामारी के दौरान इस उपलब्धि को हासिल करने में कामयाबी हासिल की है जब सिनेमाघर प्रतिबंधों के मध्य 50 प्रतिशत ऑक्यूपेसी और कई जगहों पर सिनेमाघर बंद हैं। फिर भी, फिल्म ने अकल्पनीय काम किया है और सबसे अच्छी बात यह है कि यह अभी भी उन सिनेमाघरों में चल रही है जहाँ पर ये खुले हुए हैं। 4 फरवरी को तापसी पन्नू की शाबास मिट्ठू और 11 फरवरी को राजकुमार राव और भूमि पेडनेकर की बधाई दो का प्रदर्शन होने जा रहा है, जिसके चलते सम्भावना है कि पुष्पा के सिनेमाघर और शोज में कमी आएगी।

 फिर भी यह उम्मीद की जा रही है कि यह फिल्म बाहुबली: बिगनिंग का रिकॉर्ड ध्वस्त करने में सफल हो जाएगी। पुष्पा की यह सफलता कमोबेश 11 फरवरी तक बदस्तूर जारी रहेगा। इसका कारोबार एक बार फिर से गति पकड़ सकता है क्योंकि अब दिल्ली और हरियाणा में फिर से सिनेमाघरों को खोल दिया गया है। हालांकि आगामी सप्ताह से सिनेमाघरों में नई फिल्मों के प्रदर्शन का सिलसिला शुरू होने जा रहा है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
 01 August 2026
दिग्‍गज एक्‍टर और शो होस्‍ट शेखर सुमन ने अपने टॉक शो 'शेखर टुनाइट' के नए एपिसोड में मोदी सरका, धर्मेंद्र प्रधान के इस्‍तीफे, Gen Z की भाषा और यहां तक…
 31 July 2026
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
 31 July 2026
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
 31 July 2026
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
 31 July 2026
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…
Advt.