पुतिन और प्रिगोझिन की नहीं हुई थी मीटिंग, वैगनर चीफ मर चुका है... अमेरिकी जनरल का दावा

Updated on 14-07-2023 02:10 PM
वॉशिंगटन: पिछले महीने रूस के खिलाफ एक असफल विद्रोह करने वाले प्राइवेट आर्मी वैगनर ग्रुप के चीफ येवगेनी प्रिगोझिन के ठिकाने को लेकर अटकलें लग रही हैं। अमेरिका के एक पूर्व अधिकारी का दावा है या तो प्रिगोझिन मर चुके हैं और या फिर वह जेल में हैं। रिटायर्ड अमेरिकी जनरल रॉबर्ट अब्राम्स के मुताबिक हाल ही में क्रेमलिन ने 29 जून को पुतिन और प्रिगोझिन के बीच बैठक की पुष्टि की थी, जो झूठी है। एबीसी न्यूज के साथ कई विषयों पर बातचीत के दौरान उन्होंने यह दावा किया।

नाटो शिखर सम्मेलन और यूक्रेन के संघर्ष जैसे कई मुद्दों पर उन्होंने बात की। इस दौरान उन्होंने वैगनर ग्रुप के विद्रोह का भी वर्णन किया। अब्राम्स ने कहा, 'मेरा मानना है कि शायद ही हम कभी प्रिगोझिन को फिर से सार्वजनिक रूप से देख पाएंगे।' उन्होंने आगे कहा, 'मुझे लगता है कि या तो वह कहीं छुप गया है, या जेल भेज दिया गया है या फिर उसे मार दिया गया है।' प्रिगोझिन के जिंदा होने की संभावना पर उन्होंने कहा, मुझे नहीं लगता कि वह जिंदा है और अगर है तो कहीं जेल में है।

पुतिन और प्रिगोझिन की नहीं हुई मीटिंग

हाल ही में रूसी राष्ट्रपति कार्यालय क्रेमलिन की ओर से कहा गया था कि विद्रोह के कुछ दिनों बाद 29 जून को पुतिन और प्रिगोझिन के बीच मुलाकात हुई थी। रूसी राष्ट्रपति पुतिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने इसकी पुष्टि की थी। अब्राम ने इस मुलाकात का जिक्र करते हुए कहा, 'मुझे हैरानी होगी अगर हम इस मीटिंग का असल में कोई प्रमाण देख सकें, जिससे पता चल सके कि दोनों की सच में मुलाकात हुई थी। मुझे लगता है मीटिंग की बात फर्जी है।'

मीटिंग में क्या हुआ था

दिमित्री पेसकोव ने कहा कि वैगनर आर्मी के कमांडर समेत प्रिगोझिन के साथ राष्ट्रपति पुतिन ने मीटिंग की थी। इस मीटिंग में कुल 35 लोग शामिल थे। पेसकोव के मुताबिक यहां राष्ट्रपति ने यूक्रेन की लड़ाई में वैगनर आर्मी की भूमिका की तारीफ की। उन्होंने यह भी दावा किया था कि पुतिन ने वैगनर कमांडरों के तर्क सुने और उन्हें एक बार फिर नौकरी का ऑफर दिया। प्रिगोझिन की अपील थी कि रक्षा मंत्री सर्गेई शोइगु और जनरल स्टाफ के प्रमुख वालेरी गेरासिमोव को पद से हटाया जाए, लेकिन दोनों ही अपने पद पर है। हाल ही में यह भी खबर आई थी कि प्रिगोझिन को यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की को मारने का काम पुतिन ने सौंपा है। इसके बारे में आप यहां क्लिक करके पढ़ सकते हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 August 2026
ढाका: भारत के उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी ने बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान से सोमवार को मुलाकात की है। बांग्लादेश का उच्चायुक्त नियुक्त होने के बाद त्रिवेदी की बांग्लादेश के प्रधानमंत्री…
 10 August 2026
तेल अवीव: सऊदी अरब, पाकिस्तान और तुर्की के बीच हुए 'मक्का समझौते' के बाद इजरायल का मानना है कि इस समझौते के बाद उसके भारत से संबंध और मजबूत होंगे।…
 10 August 2026
ढाका: बांग्लादेश में हो रहे अहम घटनाक्रम के बीच भारत के चार सुरक्षा अधिकारियों का एक प्रतिनिधिमंडल ढाका पहुंचा है। भारतीय प्रतिनिधिमंडल बांग्लादेशी सेना की खुफिया एजेंसी डॉयरेक्टरेट जनरल ऑफ…
 10 August 2026
वॉशिंगटन: अमेरिका में भारत के राजदूत विनय मोहन क्वात्रा ने प्रस्तावित FCRA संशोधन बिल 2026 को लेकर चल रही अटकलों का खंडन किया है जिसमें कहा जा रहा है कि…
 10 August 2026
काठमांडू: नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह आज राजधानी काठमांडू में भारतीय राजदूत नवीन श्रीवास्तव से मुलाकात करने वाले हैं। प्रधानमंत्री बनने के बाद बालेन शाह आज पहली बार किसी देश…
 10 August 2026
काठमांडू: नेपाल में भारत के राजदूत नवीन श्रीवास्तव ने आज सिंह दरबार में प्रधानमंत्री कार्यालय और मंत्रिपरिषद के दफ्तर में प्रधानमंत्री बालेन शाह से मुलाकात की है। यह शिष्टाचार मुलाकात…
 10 August 2026
टोक्यो: भारतीय रक्षा मंत्रालय ने संसद को सौंपी एक रिपोर्ट में बताया है कि भारत यूरोपीय देशों के छठी पीढ़ी के लड़ाकू विमान प्रोग्राम में शामिल होने के लिए बातचीत…
 10 August 2026
टोरंटो: कनाडा ने 2026 के शुरुआती छह महीनों में 3,323 भारतीय नागरिकों को डिपोर्ट किया है। यह संख्या अमेरिका की तरफ से करीब सात महीनों में भारत वापस भेजे गए…
 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के ब्रॉड पीक हिमस्खलन की चपेट में आने से मारे गए मशहूर पर्वतारोही निर्मल पुर्जा (निम्स दाई) समेत 5 अन्य पर्वतारोहियों का पार्थिव शरीर एयरलिफ्ट कर स्कार्दू ले…
Advt.