पुतिन ने नेतन्याहू को लगाया फोन, रूस-हमास युद्ध को खत्म करने में मदद की पेशकश, जानें क्या हुई बातचीत

Updated on 17-10-2023 10:02 AM
तेल अवीव: इजरायल और हमास के बीच युद्ध चल रहा है। लेकिन इस दौरान रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने इजरायल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू से फोन पर बात की। पुतिन ने कहा कि रूस इजरायल और फिलिस्तीनियों के बीच टकराव को खत्म करने में मदद करने को तैयार है। इसके अलावा राजनीतिक और राजनयिक माध्यमों से शांतिपूर्ण समाधान निकालने की दिशा में काम करने के वह इच्छुक हैं। रूसी राष्ट्रपति कार्यालय क्रेमलिन ने कहा, 'व्लादिमीर पुतिन ने नेतन्याहू को स्थिति को सामान्य बनाने, हिंसा को बढ़ने से रोकने और गाजा पट्टी में मानवीय तबाही को रोकने के लिए रूस की ओर से उठाए जाने वाले कदमों के बारे में बताया।'

क्रेमलिन ने कहा कि इससे पहले सोमवार को पुतिन ने ईरान, मिस्र, सीरिया और फिलिस्तीनी नेताओं से युद्ध को लेकर चर्चा की थी। इस दौरान उन्होंने कहा था कि नागरिकों के खिलाफ किसी भी तरह की हिंसा स्वीकार्य नहीं है। रूस का ईरान और प्रमुख अरब शक्तियों के साथ संबंध है। इसके अलावा उसका इजरायल से भी संबंध है। पुतिन ने बार-बार कहा है कि इस तनाव के पीछे अमेरिका है। हमास और इजरायल के बीच युद्ध शुरू होने के बाद पुतिन ने कहा था कि यह अमेरिका के फेलियर का उदाहरण है।

10 लाख लोगों ने छोड़ा गाजा

हमास के घातक हमले के बाद इस आतंकवादी संगठन के सरगना के खात्मे के लिए इजराइल की ओर से जमीनी आक्रमण किए जाने की आशंका के मद्देनजर गाजा पट्टी में 10 लाख से अधिक लोग अपने घरों को छोड़कर चले गए हैं। सहायता समूहों ने चेतावनी दी है कि इजराइल के जमीनी हमले से मानवीय संकट बढ़ सकता है। अमेरिकी युद्धपोतों की मदद से इजराइली बल गाजा सीमा पर तैनात हो गए हैं और उन्होंने युद्धाभ्यास किया जिसे इजराइल ने बताया कि यह आतंकवादी समूह को मटियामेट करने के लिए एक बड़ा अभियान होगा। एक सप्ताह से लगातार किए जा रहे हवाई हमलों से गाजा पट्टी में कई इमारतें जमींदोज हो गयी हैं लेकिन इससे इजराइल पर आतंकवादियों के रॉकेट हमले नहीं रुके हैं।

अब तक 4000 से ज्यादा की मौत

सात अक्टूबर को शुरू हुआ यह युद्ध दोनों पक्षों के लिए गाजा के पांच युद्धों में से सबसे भीषण है जिसमें दोनों ओर के 4,000 से अधिक लोग मारे जा चुके हैं। गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि 2,750 फलस्तीनियों की मौत हो गयी है तथा 9,700 घायल हैं। इजराइल के अनुसार, उसके 1,400 से अधिक नागरिकों की मौत हो गयी है तथा बच्चों समेत कम से कम 199 अन्य नागरिकों को हमास ने बंधक बनाया है तथा उन्हें गाजा ले गया है। अभी गाजा में संयुक्त राष्ट्र के शिविरों में पानी की आपूर्ति बंद कर दी गयी है और क्षेत्र के सबसे बड़े अस्पताल में काम कर रहे चिकित्सकों को मरीजों का इलाज करने में भारी समस्याएं आ रही हैं क्योंकि उन्हें आशंका है कि जेनरेटरों में ईंधन खत्म होने के बाद इन मरीजों की मौत हो जाएगी। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन आने वाले दिनों में इजराइल यात्रा पर विचार कर रहे हैं लेकिन अभी यात्रा की कोई पुष्टि नहीं की गयी है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
तेहरान: ईरान की ताकतवर फोर्स इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) अमेरिका के खिलाफ जंग को लंबा खींचने की तैयारी कर रही है। IRGC के कमांडर के एक सीनियर सलाहकार ने…
 13 August 2026
इस्लामाबाद: दुनिया के दो देशों के बीच रिश्ते में बदलाव आना कोई नई बात नहीं है। कई देशों में वक्त के साथ रिश्ते बेहतर होते हैं या फिर किसी मुद्दे…
 13 August 2026
मॉस्को: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा है कि भारत उन प्रमुख देशों में शामिल है, जो नॉर्दर्न सी रूट (NSR) पर रूस के साथ सहयोग करने में दिलचस्पी दिखा…
 13 August 2026
इस्लामाबाद: ऑस्ट्रेलिया की फेडरल कोर्ट ने भारत को झटका दिया है। अदालत ने भारत की 'बासमती' ट्रेडमार्क के लिए विशेष अधिकार की मांग खारिज कर दी है। इस फैसले पर…
 13 August 2026
ढाका: भारत और बांग्लादेश के बीच हालिया दिनों में रिश्तों में उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। खासतौर से बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के दिल्ली में किए गए वर्चुएल…
 13 August 2026
लंदन: पाकिस्‍तान सऊदी अरब और तुर्की के साथ मिलकर 'इस्‍लामिक नाटो' बनाकर बहुत खुश है। पाकिस्‍तान में इसका जश्‍न मनाया जा रहा है। पाकिस्‍तान में कहा जा रहा है कि…
 13 August 2026
पेरिस: फ्रांस से मिले राफेल जेट भारतीय एयरफोर्स का अहम हिस्सा है। फ्रांस के साथ भारत की 114 और राफेल खरीद की चर्चा चलने की बात भी कही गई है।…
 12 August 2026
इस्लामाबाद: बीते साल अप्रैल में पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के रिश्ते निचले स्तर पर हैं। एक साल से ज्यादा की तनातनी के बाद ऐसी…
 12 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के पीएम तारिक रहमान कथित तौर पर ब्रिक्स समिट के लिए भारत नहीं आएंगे। सितंबर में दिल्ली में होने वाले इस समिट के लिए भारत ने रहमान को…
Advt.