बाइडेन के फोन पर नहीं दबे पुतिन, दी खुलेआम धमकी

Updated on 01-01-2022 08:36 PM

वॉशिंगटन। यूक्रेन को लेकर अमेरिका और रूस में बढ़ते तनाव के बीच दोनों देशों के प्रमुखों ने फोन पर बात की। करीब एक घंटे चली बातचीत में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने अपने समकक्ष व्लादिमीर पुतिन से कहा कि वह वार्ता जारी रखने के पक्ष में हैं। हालांकि, उन्होंने यह भी स्पष्ट कर दिया कि यूक्रेन के खिलाफ कोई भी गलत कदम रूस की मुश्किलें बढ़ा सकता है। दोनों नेताओं के बीच इस महीने ये दूसरी टेलीफोनिक बातचीत थी।

  यूक्रेन की सीमा पर रूसी सैनिकों के जमावड़े से अमेरिका नाराज है और इस वजह से दोनों देशों के बीच तनाव काफी बढ़ गया है। क्रेमलिन के सहयोगी यूरी उशाकोव ने बताया कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अपने अमेरिकी समकक्ष को चेतावनी दी है कि यूक्रेन के बहाने रूस पर नए प्रतिबंध लगाए गए तो दोनों देशों के रिश्ते बुरी तरह प्रभावित हो सकते हैं। उशाकोव ने यह भी बताया कि जो बाइडेन ने भी पुतिन को धमकी देते हुए कहा है कि यदि रूस यूक्रेन विवाद को और हवा देता है तो उसे नए वित्तीय, सैन्य और आर्थिक प्रतिबंधों का सामना करना होगा।

 यूरी उशाकोव ने आगे कहा, ‘हमारे राष्ट्रपति ने अमेरिका को स्पष्ट कर दिया है कि रूस पर प्रतिबंध लगाना बड़ी भूल होगी और इसके गंभीर परिणाम हो सकते हैं। हालांकि, उन्होंने उम्मीद जताई है कि अमेरिका ऐसा कुछ नहीं करेगा

 उधर, व्हाइट हाउस ने राष्ट्रपति बाइडेन और पुतिन के बीच हुई बातचीत की जानकारी देते हुए बताया कि यूएस प्रेसिडेंट ने रूसी राष्ट्रपति से कहा है कि अगर यूक्रेन पर हमला हुआ, तो अमेरिका और उसके सहयोगी इसका जोरदार जवाब देंगे। व्हाइट हाउस के प्रवक्ता जेन साकी ने एक बयान में कहा, ‘राष्ट्रपति बिडेन ने रूस से यूक्रेन के साथ तनाव कम करने का आग्रह किया। साथ ही उन्होंने स्पष्ट किया कि अगर रूस यूक्रेन पर और हमला करता है तो अमेरिका और उसके सहयोगी और सहयोगी निर्णायक जवाब देंगे


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.