तुर्की के राष्ट्रपति ने 50 सेकंड कराया इंतजार तो बेचैन हुए पुतिन

Updated on 23-07-2022 12:20 AM

अंकारा दूसरों को इंतजार कराने वालों को जब किसी का इंजतार करना पड़ता तो कैसा लगता है यह रूस के राष्ट्रपति व्लादिमार पुतिन से बेहतर कौन समझ सकेगा। दरअसल, यूक्रेन से युद्ध के बीच रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ईरान दौरे पर पहुंचे थे। इस दौरान तुर्की के राष्ट्रपति रेचेप तैयप एर्दोआन से भी उनकी मुलाकात होनी थी। हालांकि, एर्दोआन से मुलाकात से पहले रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को असहज की स्थिति का सामना करना पड़ा। 19 जुलाई को एर्दोआन से बातचीत से पहले पुतिन 50 सेकंड तक इंतजार करते रहें।

 घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि पुतिन उस कमरे में दाखिल होते हैं, जहां तुर्की के राष्ट्रपति एर्दोआन से उनकी औपचारिक मुलाकात होनी थी, लेकिन उनका अभिवादन करने के लिए वहां कोई नहीं था। इस कमरे में दोनों देशों के राष्ट्रपतियों के लिए कुर्सियां लगी थीं। पुतिन अपनी कुर्सी के सामने खड़े हो जाते हैं और एर्दोआन का इंतजार करने लगते हैं।


50
सेकंड तक पुतिन काफी बेचैन दिखे। वह अपने हाथों को बांधकर खड़े हो गए। कभी वह कुर्सियों को देख रहे थे तो कभी फर्श की तरफ। इस दौरान वह स्थिर खड़े ना होकर काफी हिल-डुल रहे थे और मुंह हिला रहे थे। वीडियो में देखा जा सकता है कि जैसे ही एर्दोआन कमरे में दाखिल हुए, पुतिन ने दोनों हाथ उठाकर राहत की सांस ली। एर्दोआन, पुतिन को देखकर मुस्कुराए और गर्मजोशी से हाथ मिलाते हुए कहा, हैलो, कैसे हैं आप, अच्छे?

 दरअसल पुतिन आधिकारिक बैठकों से पहले वैश्विक नेताओं को इंतजार कराने के लिए जाने जाते हैं। वह कई मौकों पर कुछ नेताओं को कई घंटों तक इंतजार करवा चुके हैं। मिडल ईस्ट के एक वरिष्ठ संवाददाता जॉयस करैम ने ट्वीट कर कहा, यह एर्दोआन के लिए स्वीट पेबैक है। 2020 में पुतिन ने उन्हें दो मिनट तक इंतजार कराकर अपमानित किया था। तुर्की की मीडिया का अंदेशा है कि यह 2020 में मॉस्को में हुई घटना का बदला हो सकता है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.