हिटलर ने जो किया वही कर रहे पुतिन:रूस में राइफलों संग सोल्जर्स स्टैच्यू तैनात, सांता की जगह ‘सैनिक’ बांटेंगे क्रिसमस गिफ्ट

Updated on 21-12-2022 05:43 PM

यूक्रेन के साथ युद्ध में लगा रूस अपनी हर अदा में जंगी जुनून दिखा रहा है। क्रिसमस भी इससे अछूता नहीं रहा। रूस के कई शहरों में इस बार क्रिसमस पर सांता क्लॉस की जगह क्लाशनिकोव रायफल लिए सैनिकों की स्टैच्यू बनाई जा रही है।

रूस के ठंडे इलाकों में क्रिसमस पर बर्फ की स्टैच्यू बनाने की परंपरा रही है। इसमें आमतौर पर सांता, स्नो मैन, किले और जानवर बनाए जाते रहे हैं, लेकिन जंग की स्थिति में इस बार का नजारा बदला-बदला दिखाई दे रहा है।

लोकल ऑफिसर्स ने खड़ी करवाईं स्टैच्यू

BBC की एक रिपोर्ट के मुताबिक, राजधानी मास्को से 5 हजार किलोमीटर दूर साइबेरिया इलाके में ये स्टैच्यू लगाई गई हैं। यहां के एक छोटे से शहर के मुख्य बाजार से लेकर बस स्टॉप और दूसरे पब्लिक प्लेसेज पर ऐसी मूर्तियां लगाई गई हैं। ये मूर्तियां स्थानीय अफसरों ने खड़ी करवाई हैं।

देश में राष्ट्रवाद की भावना बढ़ना चाहते हैं पुतिन

रूस में कई लोग ऐसे भी हैं जो कि पुतिन के जंगी जुनून का विरोध कर रहे हैं। उनका मानना है कि रूस का यूक्रेन पर आक्रमण करना गलत है। ऐसे में पुतिन लोगों में राष्ट्रवादी भावनाओं को जगा कर जंग के औचित्य को सही साबित करना चाहते हैं।

रूसियों को जबरदस्ती सेना में भेजने की चल रही है कवायद

पश्चिमी मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो रूस-यूक्रेन जंग की शुरुआत से अब तक हजारों रूसी सैनिक मारे जा चुके हैं। मोर्चे पर लड़ने के लिए अब रूस को और सैनिकों की जरूरत पड़ रही है। ऐसे में देश के आम युवाओं को फौज मे भर्ती किया जा रहा है। कई रिपोर्ट्स में बताया गया है कि युवाओं को डरा-धमका कर और जबरदस्ती भी फौज में भर्ती किया जा रहा है।

साथ ही प्रतिष्ठित सैनिकों की स्टैच्यू स्थापित करने की कवायद को भी इसलिए किया जा रहा है ताकि देश के ज्यादा से ज्यादा युवा फौज में जाने के लिए प्रेरित हो सकें।

हिटलर ने अपनाई थी ये तरकीब

ऐसा पहली बार नहीं हो रहा है जब कोई नेता जंगी जुनून को बढ़ाने में लगा हो। अपने दौर में जर्मन तानाशाह हिटलर और उसके प्रचार मंत्री गोयबेल्स ने भी जंगी जुनून के प्रचार के लिए अनोखा तरीका अपनाया था। जर्मनी में उस दौरान बड़े पैमाने पर नाजी विचारधारा समर्थित फिल्में दिखाई जाती थीं। पूरे जर्मनी की सड़कों को एडोल्फ हिटलर के नारों और पोस्टर्स से पाट दिया गया था। इतना ही नहीं, हिटलर की पार्टी से जुड़े साइंटिस्ट घर-घर जाकर सुपर नस्ल की थ्योरी बताते थे, ताकि बड़े पैमाने पर यहूदियों के नर-संहार को सही ठहराया जा सके।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
नई दिल्ली/रियाद: यमन के पास लाल सागर में भारतीय झंडे वाले एक व्यापारिक जहाज को मिसाइल या रॉकेट जैसे किसी प्रोजेक्टाइल से हमला कर डूबो दिया गया। इस जहाज का…
 05 August 2026
कीव: यूक्रेन ने रूस पर युद्ध अपराध का आरोप लगाया है। यह आरोप यूक्रेनी शहर खेरसॉन में एक ड्रोन से सब्जी बेचने वाले का पीछा करने और उसे घायल करने…
 05 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने एक बार फिर कश्मीर पर पुरानी बातों को दोहराया है। पाकिस्तानी सेना ने बुधवार को बयान जारी करते हुए कहा है कि वह कश्मीर के लोगों के…
 05 August 2026
वॉशिंगटन: भारत सरकार के फॉरेन कंट्रीब्यूशन (रेगुलेशन) एक्ट (FCRA) में बदलाव के प्रस्ताव की अमेरिकी कांग्रेसमैन राइली मूर ने आलोचना की है। उन्होंने कहा कि ये सीधे-सीधे ईसाईयों को निशाना…
 05 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में हो रहे प्रदर्शनों ने दुनिया का ध्यान खींचा है। पीओके में लग रहे आजादी के नारों से बौखलाए पाकिस्तानी नेता कश्मीरियों को अहसानफरामोश…
 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
Advt.