पुतिन करने जा रहे दुनिया की सबसे बड़ी मिसाइल सतान-2 का टेस्‍ट, रूसी 'ब्रह्मास्‍त्र' देख सहमे नाटो देश

Updated on 21-11-2023 01:00 PM
मास्‍को: यूक्रेन को लेकर नाटो के साथ चल रहे तनाव के बीच रूस दक्षिणी ध्रुव से दुनिया की सबसे बड़ी मिसाइल सतान-2 का परीक्षण करने जा रहा है। इस परीक्षण के साथ ही यह किलर हाइपरसोनिक परमाणु मिसाइल 'युद्धक ड्यूटी' के लिए तैयार हो जाएगी। यह मिसाइल तूफानी रफ्तार से आगे बढ़ती है और अमेरिका तक मार करने की क्षमता रखती है। यह मिसाइल 14 मंज‍िला ऊंची है और इसका वजन 208 टन है। इस मिसाइल को RS-28 सरमत के नाम से भी जाना जाता है। पुतिन की सेना की पहली रेजिमेंट अगले महीने से इसे युद्धक ड्यूटी पर तैनात कर सकती है। वहीं कई विशेषज्ञ इसकी क्षमता को लेकर सवाल उठा रहे हैं। इस बीच अमेरिका ने अपने जासूसी विमान को इस मिसाइल के परीक्षण की निगरानी के लिए तैनात किया है।

रूस की सरकारी न्‍यूज एजेंसी तास की रिपोर्ट के मुताबिक इस परीक्षण के बाद भी अभी और ज्‍यादा सफल परीक्षण की जरूरत होगी। इसके लिए कई और लॉन्‍च की जरूरत होगी जिसमें दक्षिणी ध्रुव से परीक्षण शामिल है। दक्षिणी ध्रुव से परीक्षण की बात को हड़बड़ी में हटा लिया गया लेकिन यह अभी उसके पुराने संस्‍करण में मौजूद है। रूस अगर दक्षिणी ध्रुव से इस परमाणु बम को ले जाने वाली मिसाइल का परीक्षण करता है तो पश्चिमी देशों में गंभीर खतरे की घंटी बज सकती है। द‍रअसल, रूस ने इस मिसाइल का डिजाइन इस तरह से कराया है कि इससे नाटो देशों के खिलाफ जोरदार परमाणु हमला किया जा सकता है।

पश्चिमी देशों का काल है पुतिन की मिसाइल


हालांकि द सन की रिपोर्ट के मुताबिक रूस के अंदर इसका केवल एक ही सफल परीक्षण किया गया है। वहीं एक रक्षा सूत्र ने रूसी एजेंसी तास को बताया कि पहली सरमत रेजिमेंट के अंदर एक कमांड पोस्‍ट और कई साइलो लॉन्‍चर होंगे। यह रेजिमेंट रणनीतिक मिसाइल फोर्स उझूर मिसाइल का हिस्‍सा होगी। इस रेजिमेंट को साइबेरिया में तैनात किया गया है। रूस की इस मिसाइल को पांचवीं पीढ़ी का माना जाता है लेकिन यह तय कार्यक्रम से पीछे चल रही है। इसका परीक्षण अभी तक पूरा नहीं हुआ है।

व्‍लादिमीर पुतिन के लिए यह बड़ा झटका माना जा रहा है। इस मिसाइल का एकमात्र सफल परीक्षण अप्रैल 2022 में किया गया था। हाल के दिनों में रूस के कई मिसाइलों के परीक्षण फेल साबित हुए हैं। इसमें यार्स और बुलावा मिसाइलें शामिल हैं। तास ने बताया कि इस सरमत मिसाइल का परीक्षण कामचाटका इलाके में किया जा रहा है लेकिन एक न एक दिन पुतिन को इस मिसाइल का परीक्षण दक्षिणी ध्रुव से करना ही होगा। इस मिसाइल को दक्षिण या उत्‍तरी ध्रुव के जरिए पश्चिमी देशों पर हमला करने को तैयार किया गया है। इससे पहले पुतिन ने दावा किया था कि यह मिसाइल बनकर तैयार हो गई है। उनके दावे के विपरीत अभी यह एक साल पीछे चल रही है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
तेहरान: ईरान की ताकतवर फोर्स इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) अमेरिका के खिलाफ जंग को लंबा खींचने की तैयारी कर रही है। IRGC के कमांडर के एक सीनियर सलाहकार ने…
 13 August 2026
इस्लामाबाद: दुनिया के दो देशों के बीच रिश्ते में बदलाव आना कोई नई बात नहीं है। कई देशों में वक्त के साथ रिश्ते बेहतर होते हैं या फिर किसी मुद्दे…
 13 August 2026
मॉस्को: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा है कि भारत उन प्रमुख देशों में शामिल है, जो नॉर्दर्न सी रूट (NSR) पर रूस के साथ सहयोग करने में दिलचस्पी दिखा…
 13 August 2026
इस्लामाबाद: ऑस्ट्रेलिया की फेडरल कोर्ट ने भारत को झटका दिया है। अदालत ने भारत की 'बासमती' ट्रेडमार्क के लिए विशेष अधिकार की मांग खारिज कर दी है। इस फैसले पर…
 13 August 2026
ढाका: भारत और बांग्लादेश के बीच हालिया दिनों में रिश्तों में उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। खासतौर से बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के दिल्ली में किए गए वर्चुएल…
 13 August 2026
लंदन: पाकिस्‍तान सऊदी अरब और तुर्की के साथ मिलकर 'इस्‍लामिक नाटो' बनाकर बहुत खुश है। पाकिस्‍तान में इसका जश्‍न मनाया जा रहा है। पाकिस्‍तान में कहा जा रहा है कि…
 13 August 2026
पेरिस: फ्रांस से मिले राफेल जेट भारतीय एयरफोर्स का अहम हिस्सा है। फ्रांस के साथ भारत की 114 और राफेल खरीद की चर्चा चलने की बात भी कही गई है।…
 12 August 2026
इस्लामाबाद: बीते साल अप्रैल में पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के रिश्ते निचले स्तर पर हैं। एक साल से ज्यादा की तनातनी के बाद ऐसी…
 12 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के पीएम तारिक रहमान कथित तौर पर ब्रिक्स समिट के लिए भारत नहीं आएंगे। सितंबर में दिल्ली में होने वाले इस समिट के लिए भारत ने रहमान को…
Advt.