अपने ही देश में घिरे पुतिन, रूसी कारोबारी ने मिलिट्री ऑफिसर को गिरफ्तार कराने दिया साढ़े 7 करोड़ का ऑफर

Updated on 03-03-2022 09:02 PM

मॉस्को यूक्रेन पर रूस के हमले को लेकऱ अब राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन अपने ही देश में घिरते जा रहे हैं। इस फैसले की वजह से रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन दुनिया में अलग-थलग पड़ गए हैं। इस बीच मॉस्को में जाने-माने कारोबारी एलेक्स कोनानीखिन ने पुतिन को गिरफ्तार करने वाले को करोड़ों का इनाम देने का ऐलान किया है।

कोनानीखिन का कहना है कि अगर किसी ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को गिरफ्तार किया तो वह उसको साढ़े सात करोड़ रुपये का इनाम देंगे। एलेक्स कोनानीखिन ने ये पोस् लिंकडिन पर लिखा है। इस पोस् के साथ व्लादिमीर पुतिन का फोटो भी लगा है। जिसमे लिखा है कि जिंदा या मुर्दा। पोस्ट में उन्होंने लिखा- ‘मैं वादा करता हूं कि जो भी अधिकारी अपनी संवैधानिक ड्यूटी का पालन करेगा। और पुतिन को एक युद्ध अपराधी के तौर पर रूस और अंतरराष्ट्रीय कानून के अंतर्गत गिरफ्तार करेगा, मैं उसको 1,000,000 दूंगा।

उन्होंने आगे लिखा है, ‘पुतिन रूस  के राष्ट्रपति नहीं हैं। उन्होंने स्पेशल ऑपरेशन के तहत रूस के कई अपार्टमेंट, बिल्डिंग को उड़ा दिया। इसके बाद उन्होंने इलेक्शन नहीं करवाए, संविधान की धज्जियां उड़ाईं गईं। उन्होंने अपने विरोधियों की हत्या करवाई।एलेक्स कोनानीखिन की रूसी सरकार के साथ हमेशा तनाव की स्थिति रही है।

एलेक्स कोनानीखिन ने लिखा- ‘रूस का नागरिक होने के नाते, ये मेरा नैतिक कर्तव् है कि रूस को नाजीवाद और उसके प्रभाव से छुटकारा दिलाने के लिए मैं मदद करूं। मैं लगातार यूक्रेन की करुंगा, जिसने इस युद्ध में एक नायक की तरह पुतिन के खिलाफ अपना पक्ष दिखाया है।

वैसे एलेक्स कोनानीखिन की रूसी सरकार के साथ हमेशा तनाव की स्थिति रही है। 1996 में एक अखबार में छपे एक आर्टिकल के मुताबिक एलेक् ने मास्को फिजिक् एंड टेक्निकल इंस्टीट्यूट में पढ़ाई की, लेकिन उनकी पढ़ाई पर रोक लगा दी थी। इसके बाद उन्होंने स्टूडेंट कंस्ट्रक्शन कोऑपरेटिव की शुरुआत की। उन्होंने कई दूसरे बिजनेस भी किए। इनमें बैंकिंग, स्टॉक्, और रियल इस्टेट शामिल हैं। 25 साल की उम्र आते आते उनके पास 100 फर्म थीं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.