भारत दौरे में भव्य स्वागत से पुतिन गदगद, पीएम मोदी को फोन कर जताया आभार

Updated on 22-12-2021 12:22 AM

मास्को रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से फोन पर बात की है। इस दौरान उन्होंने भारत दौरे पर हुए भव्य स्वागत को लेकर पीएम मोदी का आभार भी जताया। पुतिन ने दोनों देशों के बीच हुए समझौतों को तेजी से लागू करने के पहलुओं पर बात की। दोनों नेताओं ने इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय स्थिरता और सुरक्षा के मुद्दों पर पर भी बातचीत की। पुतिन 6 दिसंबर को भारत-रूस शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए नई दिल्ली पहुंचे थे।

भारत प्रवास के दौरान, पीएम मोदी ने हैदराबाद हाउस में उनकी अगवानी की। भारत और रूस के बीच एके-203 राइफल समेत कई दूसरे डील पर भी हस्ताक्षर किए गए। इसके अलावा, सैन्य सहयोग समझौते को 10 साल (2021-31) के लिए बढ़ाया गया था। पुतिन के भारत पहुंचने से कुछ दिन पहले ही एस-400 डिफेंस सिस्टम की पहली यूनिट को रूस ने भारत के लिए रवाना कर दिया था।

प्रधानमंत्री कार्यालय ने बताया कि 20 दिसंबर को रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से टेलीफोन पर बातचीत की। रूसी राष्ट्रपति ने 6 दिसंबर को नई दिल्ली की उच्च स्तरीय यात्रा के दौरान रूसी प्रतिनिधिमंडल को दिए गए आतिथ्य के लिए पीएम मोदी को धन्यवाद दिया। उन्होंने समझौतों को लागू करने के व्यावहारिक पहलुओं पर इस बातचीत के दौरान चर्चा की और रूस और भारत के बीच स्पेशल स्ट्रैटजिक पार्टनरशिप को और मजबूत करने की मंशा जताई।

भारत ने रूस को अहमियत देते हुए इस साल पहली बार टू प्लस टू मीटिंग भी आयोजित की थी। रूस दुनिया का चौथा ऐसा देश है, जिसके साथ भारत टू प्लस टू मीटिंग करता है। इसमें भारत के रक्षा मंत्री और विदेश मंत्री के अलावा संबंधित देशों के रक्षा मंत्री और विदेश मंत्री भी शामिल होते हैं। इससे पहले भारत अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और जापान के साथ टू प्लस टू बैठक करता रहा है। पुतिन ने दिल्ली दौरे के समय भारत को दुनिया की बहुत बड़ी ताकत करार दिया था। उन्होंने कहा था कि हम भारत को एक बहुत बड़ी शक्ति, एक मित्र राष्ट्र और वक्त की कसौटी पर खरा उतरा मित्र मानते हैं। दोनों देशों के बीच संबंध प्रगाढ़ हो रहे हैं और मैं भविष्य की ओर देख रहा हूं। पुतिन ने कहा था कि दोनों पक्ष वैश्विक मुद्दों पर सहयोग जारी रखे हुए हैं तथा कई मुद्दों पर दोनों पक्षों के रुख में समानताएं हैं। उन्होंने आतंकवाद को लेकर भी भारत का समर्थन किया था।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.