विद्रोह को कुचलने के बाद पहली बार दुनिया के सामने आएंगे पुतिन, SCO शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे रूसी राष्ट्रपति

Updated on 04-07-2023 07:33 PM
मॉस्को : वैगनर ग्रुप के विद्रोह को कुचलने के बाद रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन पहली बार किसी अंतरराष्ट्रीय मंच पर नजर आने जा रहे हैं। पुतिन शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। रूसी राष्ट्रपति मंगलवार को इसमें शामिल होंगे क्योंकि मेजबान भारत ने मई में घोषणा की थी कि शिखर सम्मेलन का आयोजन ऑनलाइन किया जाएगा। ईरान भी इसमें पहली बार पूर्ण सदस्य के रूप में भाग लेगा। अपने पूर्व सहयोगी येवगेनी प्रिगोझिन के विद्रोह को विफल करने के बाद अब सभी की नजरें पुतिन पर हैं।

पिछले महीने विद्रोह के दौरान वैगनर ग्रुप ने दो रूसी शहरों में कुछ सैन्य सुविधाओं पर कब्जे का दावा किया था और बड़ी संख्या में लड़ाके मॉस्को की ओर बढ़ रहे थे। विद्रोह को देखते हुए क्रेमलिन ने रूसी राजधानी की सड़कों पर भारी हथियारों से लैस सैनिकों को तैनात कर दिया था। यह नजारा ऐसा था कि मानों देश में गृहयुद्ध शुरू होने वाला है। रूसी अधिकारियों और वैगनर चीफ के बीच एक समझौते के बाद विद्रोह खत्म हो गया और प्रिगोझिन को पड़ोसी देश बेलारूस भेज दिया गया।

'सबसे शक्तिशाली को भी विद्रोह का खतरा'

अमेरिका स्थित थिंक टैंक रैंड कॉर्पोरेशन के वरिष्ठ रक्षा विश्लेषक डेरेक ग्रॉसमैन ने कहा, 'अगर पुतिन वाकई में इस विद्रोह से हिल गए हैं तो इससे उन्हें यह पता चल जाएगा कि सबसे मजबूत व्यक्ति भी अपने देशों के भीतर संभावित विद्रोह से सुरक्षित नहीं हैं।' एससीओ की यह मीटिंग क्षेत्रीय सुरक्षा और आर्थिक सहयोग बढ़ाने, आतंकवाद और मादक पदार्थों की तस्करी से निपटने, जलवायु परिवर्तन से लड़ने और तालिबान के कब्जे के बाद अफगानिस्तान की स्थिति पर केंद्रित है।

वैगनर चीफ ने तोड़ी चुप्पी

पिछले हफ्ते एक असफल विद्रोह का नेतृत्व करने और फिर बेलारूस में शरण लेने के बाद वैगनर चीफ प्रिगोझिन ने पहली बार कोई बयान दिया है। टेलीग्राम पर शेयर एक वॉइस मैसेज में उन्होंने अपने समर्थकों का धन्यवाद दिया। प्रिगोझिन ने कहा कि उनका उद्देश्य देशद्रोहियों के खिलाफ लड़ना और समाज को एकजुट करना था। वैगनर चीफ ने कहा कि आने वाले समय में आप मोर्चों पर हमारी अगली जीत को देखेंगे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 August 2026
ढाका: भारत के उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी ने बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान से सोमवार को मुलाकात की है। बांग्लादेश का उच्चायुक्त नियुक्त होने के बाद त्रिवेदी की बांग्लादेश के प्रधानमंत्री…
 10 August 2026
तेल अवीव: सऊदी अरब, पाकिस्तान और तुर्की के बीच हुए 'मक्का समझौते' के बाद इजरायल का मानना है कि इस समझौते के बाद उसके भारत से संबंध और मजबूत होंगे।…
 10 August 2026
ढाका: बांग्लादेश में हो रहे अहम घटनाक्रम के बीच भारत के चार सुरक्षा अधिकारियों का एक प्रतिनिधिमंडल ढाका पहुंचा है। भारतीय प्रतिनिधिमंडल बांग्लादेशी सेना की खुफिया एजेंसी डॉयरेक्टरेट जनरल ऑफ…
 10 August 2026
वॉशिंगटन: अमेरिका में भारत के राजदूत विनय मोहन क्वात्रा ने प्रस्तावित FCRA संशोधन बिल 2026 को लेकर चल रही अटकलों का खंडन किया है जिसमें कहा जा रहा है कि…
 10 August 2026
काठमांडू: नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह आज राजधानी काठमांडू में भारतीय राजदूत नवीन श्रीवास्तव से मुलाकात करने वाले हैं। प्रधानमंत्री बनने के बाद बालेन शाह आज पहली बार किसी देश…
 10 August 2026
काठमांडू: नेपाल में भारत के राजदूत नवीन श्रीवास्तव ने आज सिंह दरबार में प्रधानमंत्री कार्यालय और मंत्रिपरिषद के दफ्तर में प्रधानमंत्री बालेन शाह से मुलाकात की है। यह शिष्टाचार मुलाकात…
 10 August 2026
टोक्यो: भारतीय रक्षा मंत्रालय ने संसद को सौंपी एक रिपोर्ट में बताया है कि भारत यूरोपीय देशों के छठी पीढ़ी के लड़ाकू विमान प्रोग्राम में शामिल होने के लिए बातचीत…
 10 August 2026
टोरंटो: कनाडा ने 2026 के शुरुआती छह महीनों में 3,323 भारतीय नागरिकों को डिपोर्ट किया है। यह संख्या अमेरिका की तरफ से करीब सात महीनों में भारत वापस भेजे गए…
 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के ब्रॉड पीक हिमस्खलन की चपेट में आने से मारे गए मशहूर पर्वतारोही निर्मल पुर्जा (निम्स दाई) समेत 5 अन्य पर्वतारोहियों का पार्थिव शरीर एयरलिफ्ट कर स्कार्दू ले…
Advt.