पुतिन शीतकालीन ओलंपिक के उद्घाटन समारोह में भाग लेंगे

Updated on 25-11-2021 06:51 PM

बीजिंग बीजिंग शीतकालीन ओलंपिक खेलों को लेकर राजनीति बढ़ती जा रही है। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन बीजिंग शीतकालीन ओलंपिक के उद्घाटन समारोह में हिस्सा लेने के लिए तैयार हो गये हैं। वहीं इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने चीन में मानवाधिकार उल्लंघन के मामलों को देखते हुए इन खेलों के बहिष्कार की बात कही थी। पुतिन अगले साल फरवरी में शीतकालीन ओलंपिक के उद्घाटन समारोह के लिए बीजिंग आएंगे।

चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता झाओ लिजियान ने कहा कि चीन और रूस के बीच बड़ी प्रतियोगिताओं में एक साथ जश्न मनाने की परंपरा है। 2014 में चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने रूस में आयोजित शीतकालीन ओलंपिक उद्घाटन समारोह में हिस्सा लिया था। अब जिनपिंग ने पुतिन को बीजिंग शीतकालीन ओलंपिक के लिए आमंत्रित किया है। राष्ट्रपति पुतिन ने खुशी के साथ निमंत्रण स्वीकार कर लिया है।

लिजियान ने कहा कि दोनों देश दौरे को लेकर एक दूसरे के करीबी संपर्क में हैं। हमारा मानना है कि दोनों देशों के खिलाड़ी नए रिकॉर्ड बनाएंगे और शानदार तथा सुरक्षित ओलंपिक के आयोजन में योगदान देंगे। वहीं बाइडेन ने पिछले हफ्ते कहा था कि वह फरवरी में होने वाले शीतकालीन ओलंपिक के कूटनीतिक बहिष्कार पर विचार कर रहे हैं। बीजिंग अगले साल फरवरी में होने वाले शीतकालीन ओलंपिक के भव्य आयोजन की तैयारियों में लगा है। इस प्रतियोगिता के आयोजन से बीजिंग ग्रीष्मकालीन और शीतकालीन ओलंपिक दोनों की मेजबानी करने वाला दुनिया का पहला शहर बन जाएगा। इससे पहले साल 2008 में यहां ओलंपिक खेलों का आयोजन किया गया था।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 July 2026
ग्लासगो: खेल का मैदान चाहे कोई भी हो, भारतीय खिलाड़ियों को पाकिस्तान के सामने जीत दर्ज कर एक अलग सुकून मिलता है। अबकी बार ये मौका मुक्केबाज जादूमणि सिंह के…
 27 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम का जिम्बाब्वे दौरा खत्म हो चुका है। श्रेयस अय्यर की अगुवाई में युवा टीम इंडिया ने मेजबानों को 3-0 से मात दी। इस सीरीज में…
 27 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टी20 टीम की कप्तानी गंवाने और टीम से बाहर होने का झटका झेल चुके स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने हार नहीं मानी है। टीम इंडिया में दोबारा…
 27 July 2026
WWE के इतिहास में कई दिग्गज सुपरस्टार आए, लेकिन जॉन सीना ने जो पहचान बनाई, वह बहुत कम रेसलर्स को नसीब हुई। करीब 2 दशकों तक उन्होंने अपने दमदार मुकाबलों…
 27 July 2026
नई दिल्ली: अक्सर देखा जाता है कि इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद खिलाड़ी खेल से ही जुड़े पैसों को अपना करियर बनाते हैं, चाहे वह कमेंट्री हो, कोचिंग…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत और जिम्बाब्वे के बीच 3 मैच की टी20 सीरीज खेली जाने वाली है। जिसका आगाज गुरुवार, 23 जुलाई से हो जाएगा। टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद…
 23 July 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
Advt.