युद्ध की बरसी पर यूक्रेन का काल बनेंगे पुतिन, 24 फरवरी को 5 लाख सैनिकों के साथ करेंगे हमला!

Updated on 03-02-2023 06:45 PM
वॉशिंगटन: पाकिस्‍तान के इशारे पर कश्‍मीर को लेकर जहरीले बयान देने वाली अमेरिकी सांसद इल्‍हान उमर को बड़ा झटका लगा है। डेमोक्रेटिक पार्टी की सांसद इल्हान उमर को रिपब्लिकन पार्टी के सांसदों की बहुमत वाली प्रतिनिधि सभा ने मतदान के जरिए शक्तिशाली विदेशी मामलों की समिति से बाहर कर दिया है। इस कदम की वाइट हाउस ने निंदा की है। सदन ने 211 मतों के मुकाबले 218 मतों से विदेश मामलों की समिति से उन्हें बाहर कर दिया। इल्‍हान उमर इमरान खान कट्टर प्रशंसक हैं और पाकिस्‍तान अधिकृत कश्‍मीर का दौरा किया था।

भारत ने इल्‍हान उमर के पीओके की यात्रा का कड़ा विरोध किया था। प्रतिनिधि सभा के अध्यक्ष केविन मैककार्थी ने गुरुवार को मतदान के बाद पत्रकारों से कहा, ‘जब विदेशी मामलों की बात आती है तो हमें लगता है कि उन्हें (इल्हान उमर को) वहां काम नहीं करना चाहिए।’ मैक्कार्थी ने कहा, ‘कांग्रेस के हर एक सदस्य की इस पर बात गौर करना जिम्मेदारी बनती है कि वह खुद को कैसे पेश करते हैं।’ वाइट हाउस ने इस कदम को ‘अन्यायपूर्ण’ बताया।

इज़रायल और यहूदी गुट की तीखी आलोचक


वाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरिन ज्यां-पियरे ने अपने दैनिक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘हमें लगता है कि यह एक राजनीतिक चाल है। हाल के हफ्तों में प्रमुख समितियों से अन्य प्रमुख डेमोक्रेटिक पार्टी के सांसदों को प्रतिनिधि सभा में रिपब्लिकन पार्टी के सांसदों द्वारा अन्यायपूर्ण तरीके से हटाया गया। यह अमेरिका के लोगों का अपमान है।’

ज्यां-पियरे ने कहा, ‘हमारा मानना है कि सांसद उमर कांग्रेस की एक उच्च सम्मानित सदस्य हैं। उन्होंने पहले की गई अपनी टिप्पणियों के लिए माफी भी मांगी है।’ सदन के पटल पर अपने भावनात्मक भाषण में उमर ने कहा कि वह इससे हैरान नहीं हैं। उमर (40) अमेरिकी प्रतिनिधि सभा में तीसरी मुस्लिम सांसद हैं। वह मिनेसोटा के पांचवें कांग्रेशनल जिले का प्रतिनिधित्व करती हैं। पिछले कुछ वर्षों से वह सदन के अंदर और बाहर भारत विरोधी अभियान में शामिल रही हैं। वह इज़राइल और यहूदी गुट की भी तीखी आलोचक रही हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
नई दिल्ली/रियाद: यमन के पास लाल सागर में भारतीय झंडे वाले एक व्यापारिक जहाज को मिसाइल या रॉकेट जैसे किसी प्रोजेक्टाइल से हमला कर डूबो दिया गया। इस जहाज का…
 05 August 2026
कीव: यूक्रेन ने रूस पर युद्ध अपराध का आरोप लगाया है। यह आरोप यूक्रेनी शहर खेरसॉन में एक ड्रोन से सब्जी बेचने वाले का पीछा करने और उसे घायल करने…
 05 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने एक बार फिर कश्मीर पर पुरानी बातों को दोहराया है। पाकिस्तानी सेना ने बुधवार को बयान जारी करते हुए कहा है कि वह कश्मीर के लोगों के…
 05 August 2026
वॉशिंगटन: भारत सरकार के फॉरेन कंट्रीब्यूशन (रेगुलेशन) एक्ट (FCRA) में बदलाव के प्रस्ताव की अमेरिकी कांग्रेसमैन राइली मूर ने आलोचना की है। उन्होंने कहा कि ये सीधे-सीधे ईसाईयों को निशाना…
 05 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में हो रहे प्रदर्शनों ने दुनिया का ध्यान खींचा है। पीओके में लग रहे आजादी के नारों से बौखलाए पाकिस्तानी नेता कश्मीरियों को अहसानफरामोश…
 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
Advt.