जी-20 समिट में भाग नहीं लेंगे पुतिन

Updated on 10-11-2022 05:59 PM

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन जी-20 शिखर सम्मेलन में शामिल नहीं होंगे। इंडोनेशिया के एक सरकारी अधिकारी ने गुरुवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन अगले सप्ताह इंडोनेशिया में ग्रुप ऑफ 20 शिखर सम्मेलन में शामिल नहीं होंगे। पुतिन का यह कदम यूक्रेन युद्ध को लेकर अमेरिका और उसके सहयोगियों के साथ संभावित टकराव से बचने के लिए है। रूस द्वारा इस साल फरवरी अंत में यूक्रेन पर हमला करने के बाद पहली बार बाइडन और पुतिन किसी विश्व मंच पर साथ आने वाले थे। जी-20 के ‘चीफ ऑफ सपोर्ट’ लुहुत बिनसर पंडजैतन ने इंडोनेशिया के देनपसार में पत्रकारों से कहा कि रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव रूसी प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगे।

संभावित टकराव से बचना चाहते हैं पुतिन

इंडोनेशिया के अधिकारी ने कहा, "यूक्रेन पर संभावित टकराव से बचने के लिए रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन जी-20 शिखर सम्मेलन में शामिल नहीं होंगे।" अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन, चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग और अन्य विश्व नेताओं को 15 नवंबर से शुरू होने वाले दो दिवसीय शिखर सम्मेलन में भाग लेना है। यह समिट इंडोनेशिया के शहर बाली में हो रही है।  

इंडोनेशिया में मास्को के दूतावास ने भी पुष्टि की कि पुतिन इसमें शामिल नहीं होंगे। रूसी दूतावास के प्रोटोकॉल के प्रमुख यूलिया टॉम्स्काया ने कहा, “मैं पुष्टि कर सकता हूं कि (विदेश मंत्री) सर्गेई लावरोव जी20 में रूसी प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगे। राष्ट्रपति पुतिन के कार्यक्रम पर अभी भी काम किया जा रहा है, वह ऑनलाइन भाग ले सकते हैं।"


पुतिन के साथ बैठक में भाग लेने से मना कर चुके हैं बाइडन
 
लुहुत बिनसर पंडजैतन ने कहा, ‘‘इंडोनेशियाई सरकार रूस के फैसले का सम्मान करती है। राष्ट्रपति पुतिन ने पहले राष्ट्रपति जोको विडोडो को फोन पर इस फैसले के बाबत जानकारी दी थी।’’ इससे पहले बाइडन ने शिखर सम्मेलन से इतर पुतिन के साथ बैठक करने से इनकार कर दिया था। उन्होंने कहा था कि वह रूसी नेता से केवल रूस में बंद अमेरिकियों की रिहाई पर ही चर्चा कर सकते हैं। बाइडन प्रशासन के अधिकारियों ने कहा कि पुतिन के ऑनलाइन माध्यम से शिखर सम्मेलन में शामिल होने पर वे विश्व नेताओं से उन्हें अलग-थलग करने का आह्वान करेंगे। उन्होंने बहिष्कार या अन्य तरीके से उनकी निंदा करने पर भी चर्चा की है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
नई दिल्ली/रियाद: यमन के पास लाल सागर में भारतीय झंडे वाले एक व्यापारिक जहाज को मिसाइल या रॉकेट जैसे किसी प्रोजेक्टाइल से हमला कर डूबो दिया गया। इस जहाज का…
 05 August 2026
कीव: यूक्रेन ने रूस पर युद्ध अपराध का आरोप लगाया है। यह आरोप यूक्रेनी शहर खेरसॉन में एक ड्रोन से सब्जी बेचने वाले का पीछा करने और उसे घायल करने…
 05 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने एक बार फिर कश्मीर पर पुरानी बातों को दोहराया है। पाकिस्तानी सेना ने बुधवार को बयान जारी करते हुए कहा है कि वह कश्मीर के लोगों के…
 05 August 2026
वॉशिंगटन: भारत सरकार के फॉरेन कंट्रीब्यूशन (रेगुलेशन) एक्ट (FCRA) में बदलाव के प्रस्ताव की अमेरिकी कांग्रेसमैन राइली मूर ने आलोचना की है। उन्होंने कहा कि ये सीधे-सीधे ईसाईयों को निशाना…
 05 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में हो रहे प्रदर्शनों ने दुनिया का ध्यान खींचा है। पीओके में लग रहे आजादी के नारों से बौखलाए पाकिस्तानी नेता कश्मीरियों को अहसानफरामोश…
 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
Advt.