यूक्रेनी प्रतिरोध के सामने पुतिन के 21 हजार सैनिक ढेर, 408 तोपें, 873 टैंक नष्ट हुए

Updated on 25-04-2022 08:50 PM

मॉस्को यूक्रेन पर रूस के हमले जारी हैं और दो महीनों के बाद भी युद्ध निर्णायक नहीं हो पाया और पुतिन को सेना को भारी नुकसान उठाना पड़ा है। यूक्रेन, जो कभी करोड़ों लोगों का घर और मेडिकल की पढ़ाई के लिए विदेशी छात्रों की पहली पसंद था, अब मलबे का एक ढेर बन चुका है।

लेकिन यूक्रेनी प्रतिरोध ने रूस की शक्तिशाली सेना को गहरी चोट पहुंचाई है। यूक्रेनी सेना का दावा है कि अब तक रूस के 21,000 से अधिक सैनिक लड़ाई में मारे जा चुके हैं। यह आंकड़ा यूक्रेनी थल सेना ने जारी किया है। हाल ही में रूस को सबसे बड़ा झटका तब लगा जब 'सेना की शान' कहा जाने वाला युद्धपोत मोस्कवा बुरी तरह क्षतिग्रस्त होने के बाद काला सागर में डूब गया।

 एक खबर के अनुसार यूक्रेनी सेना के आंकड़े बताते हैं कि अब तक 21,800 रूसी सैनिक यूक्रेन में मारे जा चुके हैं। हालांकि इस आंकड़े की पुष्टि नहीं हो सकी है। युद्ध में रूसी सैन्य उपकरणों और मशीनरी को भारी नुकसान पहुंचाने का दावा किया जा रहा है।

आंकड़ों के मुताबिक रूस के कुल 873 टैंक, 2238 बख्तरबंद गाड़ियां, 179 विमान, 154 हेलिकॉप्टर और 408 तोपें अब तक नष्ट की जा चुकी हैं। 24 फरवरी को कीव की तरफ बढ़ रही पुतिन की आक्रामण सेना अब रक्षात्मक मुद्रा में गई है और मार्च के आखिर में कीव से रूसी सैनिक पीछे हट गए हैं।

रूसी सेना अब डोनबास क्षेत्र पर कब्जा करना चाह रही है। युद्ध में भारी नुकसान झेलने के बाद पुतिन अपनी रणनीति में बदलाव करने के लिए मजबूर हुए हैं। दो महीने पहले जब यह जंग शुरू हुई थी तो रूस के 280,000 सैनिकों के सामने यूक्रेन के सिर्फ 125,600 सैनिकों वाली छोटी सेना थी। हाल ही में यूक्रेन ने दावा किया है कि उसने नेपच्यून क्रूज मिसाइल और तुर्की के बायरकतार टीबी-2 ड्रोन की मदद से रूसी क्रूजर मोस्कवा को डूबो दिया, हालांकि रूस ने इससे इनकार किया है। रूसी नौसेना का गाइडेड मिसाइल क्रूजर मोस्कवा काला सागर बेड़े का सबसे शक्तिशाली युद्धपोत था।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.