यूक्रेन पर हमले से पुतिन की बेटी का परिवार टूटा, डच पति से बड़ी बेटी का हुआ अलगाव

Updated on 24-03-2022 07:09 PM

मॉस्को यूक्रेन पर रूस के हमले के बाद लगातार धमाकों का असर राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की बड़ी बेटी डॉ. मारिया वोरन्तसोवा (36) पर भी हुआ है। जी हां, यूक्रेन युद्ध के चलते पुतिन की बेटी का रूस में अमीर विदेशियों के लिए विशेष मेडिकल सेंटर खोलने का सपना ध्वस्त हो गया है। खबर है कि मारिया वोरन्तसोवा अपने डच कारोबारी पति से अलग हो गई हैं। उनकी शादी टूट गई है।

मारिया बच्चों में होने वाली दुर्लभ जेनेटिक बीमारी की विशेषज्ञ डॉक्टर हैं। दोनों के बच्चे भी हैं। डॉ. मारिया का जन्म उस समय हुआ था जब रूसी राष्ट्रपति पुतिन केजीबी जासूस हुआ करते थे। रूस के निर्वासित खोजी पत्रकार सर्गेई कानेव ने खुलासा किया है कि पुतिन के यूक्रेन पर हमला करने के फैसले ने उनकी बेटी का परिवार उजाड़ दिया। रूस पर पश्चिमी देशों की ओर से व्यापक प्रतिबंध लगाए गए हैं। उन्होंने खुलासा किया, 'सेंट पीटर्सबर्ग के करीब सुपर मॉडर्न मेडिकल सेंटर बनाने के मेगा प्रोजेक्ट में उनकी बड़ी हिस्सेदारी है।'

पुतिन की बड़ी बेटी के पति का नाम जोरिट फसेन है। हालांकि रिपोर्टों में यह नहीं बताया गया है कि पति-पत्नी कब अलग गए लेकिन समझा जा रहा है युद्ध शुरू होने के आसपास उनके रास्ते अलग हो गए। उनके बच्चों की डीटेल सार्वजनिक नहीं है। फसेन के बारे में कहा जाता है कि वह लंबे समय तक रूस में काम कर चुके हैं। उनके पिता डच आर्म्ड फोर्सेज में कर्नल थे।

पुतिन के डच दामाद ने एक बार कहा था कि उन्होंने रूसी महिला से शादी की है और उनके बच्चे भी हैं। मारिया अपनी ग्रैंडमदर का सरनेम वोरन्तसोवा लगाती हैं। वह रूस के स्वास्थ्य मंत्रालय में नेशनल मेडिकल रिसर्च सेंटर फॉर एंडोक्राइनोलॉजी में प्रमुख रिसर्चर हैं। पिछले साल उनका एक चैनल पर इंटरव्यू प्रसारित हुआ था जिसमें उन्होंने बच्चों में दुर्लभ बीमारी की बात तो की थी लेकिन पुतिन की बेटी के तौर पर अपनी पहचान जाहिर नहीं की थी।

दुनिया में जब कोरोना फैला तो रूस ने काफी जल्दी वैक्सीन तैयार करने का दावा किया था। उस समय पुतिन ने बताया था कि कोरोना वैक्सीन उनकी बेटी को भी दी गई है। व्लादिमीर पुतिन की दो बेटियां हैं। उनकी निजी जिंदगी के बारे में दुनिया को बेहद कम जानकारी है। उनकी बेटियों का नाम मीडिया में मारिया पुतिना और येकातेरीना पुतिना है। बड़ी बेटी को मारिया वोरन्तसोवा के नाम से भी जाना जाता है। वह डॉक्टर हैं जबकि छोटी बेटी एक्रोबैटिक डांसर है। दोनों बेटियों ने अपने नाम में पिता का उपनाम छोड़ दिया है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.