पुतिन की हुंकार हर हाल में मकसद को पूरा करूंगा, जंग के अलावा विकल्प नहीं

Updated on 13-04-2022 09:37 PM

मॉस्को रूस-यूक्रेन युद्ध 47वें दिन में पहुंच गया है। लेकिन युद्ध खत्म होने के आसार नहीं दिख रहे हैं। इस बीच रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा है कि अपने देश की रक्षा के लिए यूक्रेन पर मिलिट्री ऑपरेशन को अंजाम देने के सिवाय उनके पास कोई दूसरा रास्ता बचा ही नहीं था। उन्होंने कहा कि यूक्रेन में रूस विरोधी ताकतों के साथ संघर्ष अपरिहार्य था। पुतिन ने कहा कि हम किसी कीमत पर डोनबास में नरसंहार को बर्दाश्त नहीं करने वाले हैं। पुतिन ने फिर कहा कि वह अपने महान मकसद को हर हाल में हासिल करने वाले हैं। पुतिन ने कहा कि जो हमने कहा है या जो हमने लक्ष्य तय किया है, उस हर हाल में पूरा करने वाले हैं।

रूस के सुदूर पूर्व में स्थित वोस्तोचनी कॉस्मोड्रोम में अवार्ड समारोह को संबोधित कर राष्ट्रपति पुतिन ने कहा, रूसी सेना यूक्रेन में अपने सैन्य अभियान को बहादुरी से अंजाम दे रही है। वे बेहद प्रभावशाली तरीके से आधुनिक हथियारों का इस्तेमाल कर रूस के मकसद को पूरा करने में लगे हुए हैं। पुतिन ने कहा, यूक्रेन में सैन्य अभियान का हमारा मुख्य मकसद डोनबास के लोगों की रक्षा करनी है। डोनबास में रूस समर्थित अलगाववादी 2014 से यूक्रेन के खिलाफ लड़ाई कर रहे हैं।

 पुतिन ने कहा कि हम एक तरफ लोगों को बचा भी रहे हैं और उनकी मदद भी कर रहे हैं, तब दूसरी तरफ हम अपने देश की सुरक्षा को भी सुनिश्चित कर रहे हैं। उन्होंने कहा, यह अब बिल्कुल साफ है कि हमारे पास और कोई विकल्प नहीं था। यह बिल्कुल सही फैसला था। इधर पेंटागन ने भी कहा है कि रूसी सेना डोनबास के आसपास अपनी गतिविधियां बढ़ा दी है।

वह इजियम शहर के आसपास जमें हुए हैं। हालांकि अभी पूरी ताकत के साथ आक्रामकता नहीं दिखाई है। यूक्रेनी रक्षा मंत्री ने कहा, रूस ने लगभग पूरी तैयारी कर ली है और जल्द ही डोनबास में अपने सैन्य अभियान को आक्रामकता देने के फिराक में है। इसी साल 24 फरवरी को रूस ने स्पेशल ऑपरेशन के नाम पर 10 हजार से ज्यादा सैनिकों को यूक्रेन के अंदर भेजा था। इसका मकसद यूक्रेनी सैन्य ताकत को कमजोर करना था और इसतरह के लोगों को जड़ से उखाड़ फेंकना था जो खतरनाक राष्ट्रवादी माने जाते हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.