पुतिन के खास दिमित्री किसलीव ने दी परमाणु विनाश की धमकी

Updated on 01-03-2022 08:19 PM

मॉस्को रूस के यूक्रेन पर आक्रमण को लेकर चिंताओं के बीच राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के प्रॉपगैंडा चीफ के बयान के बाद तूफान खड़ा हो गया है। उन्होंने  दुनिया को परमाणु विनाश की धमकी दी है। रूस के न्यूक्लियर ट्रायड को हाई अलर्ट पर किए जाने के बाद इस बयान को बहुत महत्व दिया जा रहा है।

रूस में पश्चिम विरोधी बयानबाजी के बीच रूसी न्यूज चैनल के मशहूर एक दिमित्री किसलीव ने कहा कि हमारी पनडुब्बियां 500 से अधिक परमाणु हथियारों को फायर कर सकती हैं। यह अमेरिका और अन्य सभी नाटो देशों को विनाश की गारंटी दे सकता है। एंकर ने अमेरिका और यूरोपीय देशों के प्रतिबंधों पर कहा कि अगर रूस नहीं है तो हमें दुनिया की आवश्यकता क्यों है।

दिमित्री किसलीव ने दावा किया कि रूस के परमाणु हथियार सबसे तेज उड़ने वाले स्ट्रैटजिक बॉम्बर्स से दागे जा सकते हैं। उन्होंने कहा कि रूसी स्ट्रैटिक न्यूक्लियर फोर्स के बिना ही हम तबाही मचा सकते हैं। एंकर ने यह भी कहा कि रूस की परमाणु क्षमता दुनिया में सबसे अधिक मजबूत है। आज हमारा रूसी न्यूक्लियर ट्रायड हाई अलर्ट पर है। पुतिन ने चेतावनी दी थी पश्चिमी देश रूस को डराने की कोशिश मत करें।

रूस में प्रसारित होने वाले सरकारी चैनल पर दिमित्री किसलीव ने कहा कि ब्रिटिश विदेश मंत्री लिज ट्रूस मॉस्को को धमका रही हैं। उन्होंने ट्रूस के यूक्रेन संकट को लेकर रूस और नाटो के बीच विवाद वाले बयान की आलोचना भी की। एंकर ने रूस के हाइपरसोनिक मिसाइल जिरकान की तारीफ करते हुए दावा किया कि इसकी क्षमता को कोई भी पश्चिमी देश छू नहीं सकता है। उन्होंने जिरकान को सुपरवेपन करार दिया है। पुतिन के आदेश पर रूसी सेना ने न्यूक्लियर ट्रायड को हाई अलर्ट पर तैनात कर दिया है।

 रूसी रक्षा मंत्री सर्गेई शोइगु ने पुतिन को जानकारी दी है कि उनके देश की परमाणु रक्षा इकाइयां पूरी तरह से सक्रिय हैं। उन्होंने बताया कि रूसी स्ट्रैटजिक फोर्स के सभी कर्मचारी स्पेशल कॉम्बेट ड्यूटी मोड पर चले गए हैं। न्यूक्लियर ट्रायड जल, थल और नभ से परमाणु हमला करने की ताकत को कहा जाता है। इसमें जमीन से दागी जाने वाली बैलिस्टिक परमाणु मिसाइलें, परमाणु मिसाइलों से लैस पनडुब्बियां और परमाणु बम और मिसाइलों से हमला करने वाले स्ट्रैटजिक बॉम्बर शामिल होते हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.