पुतिन की US को धमकी:कहा- हमारे पास दुनिया के सबसे खतरनाक एटमी हथियार

Updated on 09-12-2022 06:14 PM

मॉस्को. रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन ने अमेरिका का नाम लिए बिना उसे खुली धमकी दी है। पुतिन ने कहा- कोई भी इस गलतफहमी में न रहे कि रूस पीछे है। हमारे पास दुनिया के सबसे खतरनाक एटमी हथियार हैं, लेकिन हम इनका अपनी तरफ से पहले इस्तेमाल नहीं करेंगे।

टीवी पर एक प्रोग्राम के दौरान पुतिन ने माना कि यूक्रेन में जंग जितनी लंबी खिंच गई है, वो उनके अनुमान से काफी ज्यादा है। रूस ने 24 फरवरी को यूक्रेन पर हमला किया था। अब करीब 10 महीने हो चुके हैं और दोनों देशों के बीच जंग जारी है।

जंग और लंबी खिंचेगी

  • रूस की ह्यूमन राइट्स काउंसिल के साथ एक मीटिंग में पुतिन ने कहा- यूक्रेन के खिलाफ जंग शुरू हुए 9 महीने से ज्यादा हो गए हैं। हमें लगता है कि यह अभी और खिंचेगी। कई लाख लोग बेघर हुए हैं। कई लोगों की मौत हुई है तो कई घायल हैं। रूस अपने हक और हित की जंग जारी रखेगा और इसके लिए जो भी जरूरी होगा, वो किया जाएगा।
  • पुतिन ने आगे कहा- अगर हमें अपने हथियारों (एटमी) का फर्स्ट यूज नहीं करते हैं तो इसका मतलब ये नहीं है कि हम इनका इस्तेमाल कभी नहीं करेंगे। अगर कोई हमारे देश पर न्यूक्लियर अटैक करता है तो हम अपनी हिफाजत के लिए करार जवाब देंगे।
  • रूसी राष्ट्रपति ने कहा- हम पागल नहीं हैं। बहुत अच्छी तरह जानते हैं कि एटमी हथियारों के इस्तेमाल का क्या मतलब होता है। हमारे पास एटमी जखीरा है और ये इतना एडवांस्ड है कि कोई देश इस मामले में हमारा मुकाबला नहीं कर सकता।

    स्नेक आईलैंड से सैनिकों की वापसी
    24 फरवरी को जब रूस ने यूक्रेन पर हमला किया तो उसने तभी साफ कर दिया था कि वो यूक्रेन की इकोनॉमी को तबाह कर देगा। इसी स्ट्रैटेजी के तहत रूसी सेना ने स्नेक आईलैंड पर भारी बमबारी की और उस पर कब्जा कर लिया। इसकी वजह से यूक्रेन के तमाम एक्सपोर्ट्स बंद हो गए। इसका खामियाजा सीधे तौर पर दुनिया को भी भुगतना पड़ा। यूक्रेन का गेहूं और दूसरे एग्रीकल्चर प्रोडक्ट दूसरे देशों तक नहीं पहुंचे और वर्ल्ड फूड क्राइसिस पैदा हो गया।

    दो महीने पहले रूस की डिफेंस मिनिस्ट्री ने एक बयान में कहा था- हमने स्नेक आईलैंड से सैनिक वापस बुला लिए हैं। हम नहीं चाहते कि मानवता के लिए कोई संकट पैदा इसलिए ह्यूमन कॉरिडोर बनाने का फैसला किया है।

    लंबे समय तक प्रतिबंध पहुंचा सकते हैं नुकसान

    • पुतिन ने मीटिंग में कहा- यूरोपी देश रूस से इंपोर्ट कम करने के तरीके ढूंढ रहे हैं, लेकिन इससे तेल और गैस के दाम बढ़ेंगे, जिससे उनके ही स्टॉक मार्केट को नुकसान होगा। आम जनता को भी मंहगाई की मार झेलनी पड़ेगी।
    • फिनलैंड की एक रिसर्च में सामने आया कि यूक्रेन में मिलिट्री ऑपरेशन के 100 दिनों में रूस ने 60% से अधिक रेवेन्यू यूरोपीय देशों से कमाया। क्योंकि, रूस और यूरोपीय देशों में तेल और गैस को ट्रेड जारी रहा।
    • एक्सपर्ट्स का कहना है कि रूस पर लगाए प्रतिबंध उन देशों पर ही उल्टे पड़ गए जिन्होंने वह प्रतिबंध लगाए। इन सैंक्शन्स को और जारी रखा तो ग्लोबल स्तर पर तेल और गैस के दामों में भारी बढ़ोतरी होगी। जिससे आम आदमी की जेब पर असर पड़ेगा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
नई दिल्ली/रियाद: यमन के पास लाल सागर में भारतीय झंडे वाले एक व्यापारिक जहाज को मिसाइल या रॉकेट जैसे किसी प्रोजेक्टाइल से हमला कर डूबो दिया गया। इस जहाज का…
 05 August 2026
कीव: यूक्रेन ने रूस पर युद्ध अपराध का आरोप लगाया है। यह आरोप यूक्रेनी शहर खेरसॉन में एक ड्रोन से सब्जी बेचने वाले का पीछा करने और उसे घायल करने…
 05 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने एक बार फिर कश्मीर पर पुरानी बातों को दोहराया है। पाकिस्तानी सेना ने बुधवार को बयान जारी करते हुए कहा है कि वह कश्मीर के लोगों के…
 05 August 2026
वॉशिंगटन: भारत सरकार के फॉरेन कंट्रीब्यूशन (रेगुलेशन) एक्ट (FCRA) में बदलाव के प्रस्ताव की अमेरिकी कांग्रेसमैन राइली मूर ने आलोचना की है। उन्होंने कहा कि ये सीधे-सीधे ईसाईयों को निशाना…
 05 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में हो रहे प्रदर्शनों ने दुनिया का ध्यान खींचा है। पीओके में लग रहे आजादी के नारों से बौखलाए पाकिस्तानी नेता कश्मीरियों को अहसानफरामोश…
 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
Advt.