पंड्या पर गेंदबाजी के लिए दबाव बनाना हो सकता है नुकसानदेह : जयवर्धने

Updated on 03-10-2021 12:31 AM

शारजाह मुंबई इंडियंस के कोच महेला जयवर्धने ने कहा है कि ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या से इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) मैचों में गेंदबाजी कराना नुकसानदेह साबित हो सकता है। जयवर्धने के अनुसार इससे पंड्या को टी20 विश्वकप में नुकसान हो सकता है। इसलिए उनपर गेंदबाजी के लिए दबाव नहीं बनाया जा सकता है। इसी कारण आईपीएल के दूसरे चरण के पहले दो मैचों में नहीं खेलने के बाद मुंबई इंडियंस ने हार्दिक को अगले मैचों में केवल बल्लेबाजी के लिए ही उतारा था।


इससे टी20 विश्व कप टीम में उनके चयन पर भी सवाल उठने लगे जिसपर मुख्य चयनकर्ता ने कहा कि हार्दिक 17 अक्टूबर से संयुक्त अरब अमीरात और ओमान में होने वाले टूर्नामेंट में गेंदबाजी करने के लिये पूरी तरह से फिट हैं। वहीं जयवर्धने ऐसा नहीं मानते और उन्होंने कहा कि मुंबई इंडियंस इस मामले में भारतीय टीम प्रबंधन के साथ संपर्क में बनी हुई है। उन्होंने कहा कि हार्दिक ने काफी समय से गेंदबाजी नहीं की है, इसलिए हम हार्दिक के लिए सर्वश्रेष्ठ करने का प्रयास कर रहे हैं।

हम हार्दिक के मामले में भारतीय टीम प्रबंधन से लगातार संपर्क में हैं। वह आईपीएल में गेंदबाजी करेगा या नहीं, हम प्रत्येक दिन के आधार पर इसका फैसला करेंगे। मुझे इस समय लगता है कि अगर हम अभी उसपर गेंदबाजी करने के लिये ज्यादा जोर देंगे तो उसके शरीर पर दबाव सकता है। हार्दिक साल 2019 में पीठ की सर्जरी से वापसी के बाद अधिक गेंदबाजी नहीं कर पाये हैं। हालांकि मार्च में इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 श्रृंखला के दौरान उन्होंने नियमित रूप से गेंदबाजी की थी पर आईपीएल में वह गेंदबाजी नहीं कर पाये हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत और जिम्बाब्वे के बीच 3 मैच की टी20 सीरीज खेली जाने वाली है। जिसका आगाज गुरुवार, 23 जुलाई से हो जाएगा। टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद…
 23 July 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
 22 July 2026
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
 22 July 2026
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
 22 July 2026
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
 22 July 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…
Advt.