सिंगापुर ओपन 2022 के क्वार्टरफाइनल में पहुंचे पीवी सिंधु और एचएस प्रणय

Updated on 14-07-2022 05:31 PM

भारत की स्टार महिला बैडमिंटन खिलाड़ी और दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधु और एचएस प्रणय ने गुरुवार को सिंगापुर ओपन 2022 के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है।

सिंधु ने महिला एकल वर्ग के दूसरे दौर में वियतनाम की गुयेन थ्यू लिन्ह को शिकस्त दी। कोर्ट 1 पर खेलते हुए सिंधु ने अपना मैच 19-21, 21-19, 21-18 से जीता। यह मुकाबला एक घंटे और छह मिनट तक चला। सिंधु ने बेल्जियम की लियान टैन को 21-15, 21-11 से हराकर दूसरे दौर में प्रवेश किया था।

वहीं, कोर्ट 2 पर खेले गए पुरूष एकल वर्ग के दूसरे दौर के मुकाबले में एचएस प्रणय ने ताइवान के चाउ टिएन-चेन के खिलाफ जीत दर्ज कर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।

प्रणय ने चेन को 14-21, 22-20, 21-18 से हराया। प्रणय पहला गेम हार गए लेकिन उन्होंने बेहतरीन वापसी करते हुए अगले दो गेम जीतकर मैच अपने नाम कर लिया। यह मुकाबला एक घंटे और नौ मिनट तक चला। प्रणय थाईलैंड के सिथिकोम थम्मासिन को 21-13, 21-16 से हराकर दूसरे दौर में पहुंचे थे।

इससे पहले बुधवार को, भारतीय शटलर साइना नेहवाल ने अपने सिंगापुर ओपन 2022 अभियान की विजयी शुरुआत की। नेहवाल ने कोर्ट 4 पर खेलते हुए हमवतन मालविका बंसोड़ को 34 मिनट तक चले मैच में 21-18, 21-15 से हराया।

वहीं, भारतीय शटलर पारुपल्ली कश्यप पुरुष एकल वर्ग के पहले दौर में हार गए। कश्यप को 37 मिनट तक चले मुकाबले में इंडोनेशिया के जोनाथन क्रिस्टी ने 21-14, 21-15 से हराया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय शतरंज के युवा सितारे आर प्रज्ञानंद ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया…
 07 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ 15 अगस्त से शुरू हो रही दो मैचों की टेस्ट सीरीज से ठीक पहले भारतीय क्रिकेट टीम के फैंस की सांसें उस वक्त थम गईं…
 07 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल की दौड़ में अपनी उम्मीदें जीवित रखने के इरादे से भारतीय क्रिकेट टीम 15 अगस्त से श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट…
 07 August 2026
नई दिल्ली: कोलंबो में अभ्यास सत्र के दौरान दो बार चोटिल हुए भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल की स्थिति को लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ( बीसीसीआई ) का आधिकारिक…
 07 August 2026
नई दिल्ली: साउथ अमेरिकन मेन्स टी20 इंटरनेशनल चैंपियनशिप के पहले मुकाबले में ब्राजील ने पेरू को एकतरफा अंदाज में 6 विकेट से शिकस्त देकर टूर्नामेंट में धमाकेदार शुरुआत की है।…
 07 August 2026
नई दिल्ली: ग्लासगो में संपन्न हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के खत्म होते ही एक नया विवाद खड़ा हो गया है। प्रतियोगिता समाप्त होने के बाद पाकिस्तान और युगांडा के कई…
 05 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट में मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर के भविष्य को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। पहले माना जा रहा था कि उनका कार्यकाल 2027 वनडे विश्व कप…
 05 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ शुरू हो रही टेस्ट सीरीज से पहले भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने रविंद्र जडेजा की गेंदबाजी मानसिकता में आए बड़े बदलाव को…
 05 August 2026
लीड्स: क्रिकेट के बदलते दौर में गेंदबाजों के लिए रहम की कोई जगह नहीं है। टी20 फॉर्मेट में जहां बचना मुश्किल हो जाता है, द हंड्रेड उससे भी 2 कदम…
Advt.