इंडोनेशिया ओपन के सेमीफाइनल में पीवी सिंधु और सात्विक-चिराग की जोड़ी ने किया प्रवेश , प्रणीत बाहर

Updated on 27-11-2021 10:03 PM

बाली भारतीय बैडमिंटन स्टार और दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधु ने एक गेम गंवाने के बाद वापसी करते हुए दक्षिण कोरिया की सिम युजिन को हराकर इंडोनेशिया ओपन सुपर 1000 बैडमिंटन टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। सात्विक साईराज रंकी रेड्डी और चिराग शेट्टी की पुरुष युगल जोड़ी ने मलेशिया के गोह जे फेई और नूर इजुद्दीन को सीधे गेम में 21-19, 21-19 से हराकर टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में जगह बनाई।

मौजूदा विश्व चैंपियन तीसरी वरीयता प्राप्त पीवी सिंधु ने युजिन को क्वार्टरफाइनल में एक घंटे और छह मिनट में 14-21, 21-19, 21-14 से हराया। अब उनका सामना दूसरी वरीयता प्राप्त थाईलैंड की इंतानोन रेचानोक से होगा जिन्होंने 850,000 डॉलर की ईनामी राशि के टूर्नामेंट के दूसरे क्वार्टर फाइनल में जापान की असुका ताकाहाशी को 21-17, 21-12 से हराया।

पुरुष सिंगल्स के क्वार्टरफाइनल में बी साई प्रणीत को ओलंपिक चैंपियन और पूर्व नंबर-1 डेनमार्क के विक्टर एक्सेलसेन से 12-21, 8-21 से सीधे गेम में हार का सामना करना पड़ा। विश्व रैंकिंग में 16वें स्थान पर काबिज प्रणीत ने गुरुवार को दूसरे दौर में फ्रांस के 70वीं रैंकिंग वाले क्रिस्टो पोपोव को 21-17, 14-21, 21-19 से हराया था। सिंधु के लिए युजिन के खिलाफ मैच आसान नहीं था। उन्होंने एक समय 7-1 की बढत बना ली लेकिन जापानी खिलाड़ी ने लगातार 6 अंक लेकर वापसी की और फिर ब्रेक तक 11-10 की बढ़त बना ली।

 उन्होंने इस लय को कायम रखते हुए पहला गेम जीता। दूसरे गेम में भी शुरुआत आक्रामक रही लेकिन सिंधु ने अपने स्ट्रोक्स पर नियंत्रण रखकर उसे लंबी रेलियों में उलझाया। अपने अपार अनुभव का प्रयोग करते हुए सिंधु ने यह गेम जीता। निर्णायक गेम में सिंधु ने युजिन को मौका नहीं दिया। सात्विक और चिराग की जोड़ी ने पुरुष युगल के क्वार्टरफाइनल में 43 मिनट में मलेशियाई जोड़ी को हरा दिया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 July 2026
ग्लासगो: खेल का मैदान चाहे कोई भी हो, भारतीय खिलाड़ियों को पाकिस्तान के सामने जीत दर्ज कर एक अलग सुकून मिलता है। अबकी बार ये मौका मुक्केबाज जादूमणि सिंह के…
 27 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम का जिम्बाब्वे दौरा खत्म हो चुका है। श्रेयस अय्यर की अगुवाई में युवा टीम इंडिया ने मेजबानों को 3-0 से मात दी। इस सीरीज में…
 27 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टी20 टीम की कप्तानी गंवाने और टीम से बाहर होने का झटका झेल चुके स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने हार नहीं मानी है। टीम इंडिया में दोबारा…
 27 July 2026
WWE के इतिहास में कई दिग्गज सुपरस्टार आए, लेकिन जॉन सीना ने जो पहचान बनाई, वह बहुत कम रेसलर्स को नसीब हुई। करीब 2 दशकों तक उन्होंने अपने दमदार मुकाबलों…
 27 July 2026
नई दिल्ली: अक्सर देखा जाता है कि इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद खिलाड़ी खेल से ही जुड़े पैसों को अपना करियर बनाते हैं, चाहे वह कमेंट्री हो, कोचिंग…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत और जिम्बाब्वे के बीच 3 मैच की टी20 सीरीज खेली जाने वाली है। जिसका आगाज गुरुवार, 23 जुलाई से हो जाएगा। टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद…
 23 July 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
Advt.