अंडर-19 विश्व कप में पाकिस्तान की कप्तानी करेंगे कासिम

Updated on 03-12-2021 07:32 PM

कराची युवा ऑलराउंडर कासिम अकरम को अगले साल की शुरुआत में जनवरी-फरवरी में वेस्टइंडीज में होने वाले आईसीसी अंडर-19 विश्व कप क्रिकेट के लिए पाकिस्तान टीम का कप्तान बनाया गया है। पाक जूनियर टीम के मुख्य चयनकर्ता सलीम जाफर ने कहा, ‘हमने ऐसे खिलाड़ियों का चयन किया है जो ना केवल इस प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं बल्कि भविष्य में सीनियर टीम में भी सकते हैं।

पाकिस्तान 2003 और 2005-06 में लगातार दो अंडर-19 विश्व कप जीतने के बाद से ही यह यह खिताब नहीं जीत पाया है। दक्षिण अफ्रीका में साल 2020 की शुरुआत में पिछला विश्व खिताब बांग्लादेश ने जीता था। पाक टीम में चयनित  चार खिलाड़ी दक्षिण अफ्रीका में पिछले विश्व कप के लिए भी टीम में हिस्सा थे जिसमें कासिम के अलावा सलामी बल्लेबाज अब्दुल वाहिद बंगालजई और मोहम्मद शहजाद तथा मध्यक्रम के बल्लेबाज इरफान खान नियाजी भी शामिल हैं। अंडर-19 कोच इजाज अहमद विश्व कप और एशिया कप में सहयोगी स्टाफ के प्रमुख होंगे।

अंडर-19 वर्ल्ड कप के लिए पाक टीम इस प्रकार है: कासिम अकरम (कप्तान), अब्दुल फसीह, अब्दुल वाहिद बंगालजई, अहमद खान, अली असफंद, अरहम नवाब, अवैस अली, फैसल अकरम, हसीबुल्लाह, इरफान खान नियाजी, माज सदाकत, मेहरान मुमताज, मोहम्मद शहजाद, रिजवान महमूद और जीशान जमीर. रिजर्व: गाजी गौरी और मोहम्मद जीशान।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 June 2026
नई दिल्ली: फीफा विश्व कप की शुरुआत 1930 में हुई थी। टूर्नामेंट उरुग्वे की मेजबानी में खेला गया था और खिताब भी उरुग्वे ने ही जीता था। 1934 और 1938…
 09 June 2026
नई दिल्ली: लॉर्ड्स टेस्ट में मिली शानदार जीत का जश्न अभी थमा भी नहीं था कि इंग्लैंड के कुछ खिलाड़ी एक बार फिर मैदान के बाहर के विवादों में घिर…
 09 June 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में धमाकेदार प्रदर्शन के बूते वैभव सूर्यवंशी की भारतीय टी20 टीम में एंट्री हो चुकी है। 15 साल के बल्लेबाज को आयरलैंड-इंग्लैंड और एशियन गेम्स 2026…
 09 June 2026
नई दिल्ली: भारत के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने टेस्ट क्रिकेट में गेंदबाजी के बजाय बल्लेबाजी को भारत की सबसे बड़ी चिंता बताते हुए सोमवार को कहा कि टीम को…
 09 June 2026
दांबुला: इंडिया ए और श्रीलंका ए के बीच खेली जा रही ट्राई-सीरीज के पहले मुकाबले में भारतीय क्रिकेट के उभरते हुए सितारे वैभव सूर्यवंशी को पहली बार टीम इंडिया की…
 09 June 2026
नई दिल्ली: स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या पूरी तरह फिट हैं और भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (सीओई) की खेल विज्ञान टीम ने उन्हें रविवार से अफगानिस्तान के…
 08 June 2026
नई दिल्ली: तमाम राजनीतिक तनावों और वीजा संबंधी अड़चनों को पार करते हुए ईरान की फुटबॉल टीम आखिरकार मेक्सिको पहुंच गई है। आगामी फीफा वर्ल्ड कप शुरू होने में अब…
 08 June 2026
नई दिल्ली: पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने रविवार को कहा कि भारत के लिए डेब्यू की दहलीज पर खड़े स्टार युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को अपने खेल में ढलने का…
 08 June 2026
मुल्लांपुर: भारतीय गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन और युवा स्पिनर मानव सुथार की घातक गेंदबाजी के दम पर भारत ने अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच में अपनी स्थिति बेहद मजबूत…
Advt.