कतर, इंडोनेशिया और ऑस्ट्रेलिया ने कहा महिला अधिकारों का सम्मान करे तालिबान

Updated on 14-09-2021 07:29 PM
दोहा । तालिबान शासन में महिलाओं के साथ क्या सलूक किया जाएगा इसे लेकर दुनिया के डर सच साबित होने लगे हैं। महिलाओं को समान अधिकार देने की बात करने वाले तालिबानी नेताओं ने अब महिलाओं पर बंदिशें बढ़ानी शुरू की हैं। इस बीच कतर ने तालिबान से महिलाओं के अधिकारों को सम्मान देने को कहा है। कतर का तालिबान पर काफी प्रभाव रहा है। उम्मीद की जाती है कि तालिबान उसकी बात को गंभीरता से सुनेगा। 
कतर के विदेश मंत्री ने बताया है कि तालिबान से महिलाओं के अधिकार को सम्मान देने के लिए कहा गया है। उसे ऐसे 
कई मुस्लिम देशों का उदाहरण दिए गए, जहां समाज में महिलाओं की सक्रिय भूमिका होती है। शेख मोहम्मद बिन अब्दुल रहमान अल थनी अपने फ्रांसीसी समकक्ष जीन वीस ले ड्रायन के साथ संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोल रहे थे। वहीं, जीन ने कहा है कि फ्रांस के कई नागरिक अफगानिस्तान में फंसे हैं और उन्हें निकालने के लिए कतर की मदद ली जा रही है। उन्होंने कहा काबुल से अब तक हमने जो प्रतिक्रिया देखी है, वह हमारी अपेक्षाओं के अनुरूप नहीं है। उन्होंने कहा फ्रांस और बाकी अंतरराष्ट्रीय समुदाय तालिबान पर आतंकवादियों को शरण न देने, मानवीय सहायता करने की अनुमति देने और महिलाओं के अधिकारों की रक्षा करने समेत अन्य मांगों के वास्ते दबाव डालना जारी रखेगा। 
दुनिया में सबसे ज्यादा मुस्लिम आबादी वाले देश इंडोनेशिया के विदेश मंत्री ने भी तालिबान से महिलाओं के अधिकारों का सम्मान करने और अफगानिस्तान को चरमपंथी गतिविधियों के पनपने का मैदान नहीं बनने देने का आग्रह किया।  
मरसुदी और उनकी ऑस्ट्रेलिया समकक्ष मारिसे पायने ने तालिबान से मानवाधिकारों, खासकर, महिलाओं और लड़कियों के अधिकारों का सम्मान करने का आग्रह किया। इंडोनेशिया ने 2002 के बाद से कई आतंकी हमलों का सामना किया है। 2002 में बाली द्वीप पर किए गए हमले में 202 लोगों की मौत हुई थी जिनमें 88 ऑस्ट्रेलियाई समेत अधिकतर विदेश शामिल थे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.