हिंद प्रशांत क्षेत्र में ‘क्वाड ने शांति, समृद्धि और स्थिरता सुनिश्चित की : पीएम मोदी

Updated on 25-05-2022 10:09 PM

टोक्यो जापान में चल रहे क्वाड देशों की शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि हिंद प्रशांत क्षेत्र मेंक्वाड ने शांति, समृद्धि और स्थिरता सुनिश्चित की है। उन्होंने कहा कि कोविड-19 की चुनौतियों के बावजूद क्वाड का दायरा व्यापक हो गया है। साथ ही मंगलवार को पीएम मोदी ने कहा कि अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और जापान सहित क्वाड के अन्य सदस्य देश, दुनिया के लोकतांत्रिक शक्तियों को एक नई ऊर्जा और जोश दे रहे हैं। क्वाड लीडर्स समिट से पहले भारतीय प्रधानमंत्री ने कहा था कि बेहद कम समय में क्वाड ने दुनिया के सामने अपना एक महत्वपूर्ण स्थान बना लिया है। इसके अलावा उन्होंने कहा कि इंडो पैसिफिक क्षेत्र में सभी का एक साझा लक्ष्य है।


पीएम मोदी ने कहा, ‘कोविड-19 की विपरित परिस्थितियों के बावजूद हमने वैक्सीन वितरण, जलवायु, आपदा प्रबंधन और आर्थिक सहयोग जैसे क्षेत्रों में आपसी समन्वय को बढ़ाया है।उन्होंने कहा, ‘क्वाड ने इंडो पैसिफिक क्षेत्र में शांतिर, समृद्धि और स्थितरता सुनिश्चित की है।इस दौरान पीएम मोदी ने चुनाव में जीत हासिल करे पर ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज को भी बधाई दी। उन्होंने कहा, शपथ लेने के 24 घंटे बाद ही आप यहां उपस्थित हैं, ‘यह क्वाड दोस्ती की ताकत और इसके प्रति आपकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, जापान के पीएम फुमियो किशिदा के निमंत्रण पर अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन और ऑस्ट्रेलियाई पीएम एंथनी अल्बनीस के साथ टोक्यो में तीसरे क्वाड लीडर्स समिट में भाग ले रह हैं।

बता दें कि 2021 में टोक्यो में ही क्वाड की पहली वर्चुअल बैठक हुई थी। इसके बाद सितंबर 2021 में वाशिंगटन डीसी में शिखर सम्मेलन का आयोजन किया गया था। इसी साल मार्च 2022 में तीसरी बार बैठक हुई थी।
क्वाड सदस्य देश, बैठकों के माध्यम से हिंद-प्रशांत क्षेत्र के विकास और पारस्परिक हित के समकालिन वैश्विक मुद्दों के बारे में विचारों का आदान-प्रदान करते हैं। इस शिखर सम्मेलनके बाद क्वाड सदस्य देश अपनी पहल और प्रगति की समीक्षा करेगें और साथ ही भविष्य के सहयोग के लिए रोडमैप तैयार करने की तरफ विचार कर सकते हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.