अच्छाई की ताकत है क्वाड, इसीलिए कम समय में विश्व पटल पर महत्वपूर्ण स्थान बना लिया : मोदी

Updated on 25-05-2022 10:25 PM

टोक्यो जापान की राजधानी टोक्यो में आयोजित क्वाड देशों की शिखर बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चीन को सख् संदेश दिया। पीएम मोदी ने कहा कि क्वाड अच्छाई की ताकत के लिए बनाया गया संगठन है और यह हिंद प्रशांत क्षेत्र को बेहतर बना रहा है। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक देशों के बीच आपसी विश्वास लोकतांत्रिक देशों को नई ऊर्जा देगा। उन्होंने कहा बहुत कम समय में क्वाड ने दुनिया में अपनी महत्वपूर्ण जगह बना ली है।


पीएम मोदी ने कहा कि क्वाड ने विश् पटल पर एक महत्वपूर्ण स्थान बना लिया है। क्वाड का दायरा व्यापक हो गया है। हमारा आपसी विश्वास और प्रतिद्धता लोकतांत्रिक शक्तियों को नई ऊर्जा और उत्साह दे रहा है। क्वाड के स्तर पर हमारे आपसी सहयोग से एक मुक्, खुला और समावेशी हिंद-प्रशांत क्षेत्र को प्रोत्साहन मिल रहा है जो हमारा साझा उद्देश् है। कोरोना की विपरीत स्थिति के बाद भी हमने कोरोना वैक्सीन, जलवायु परिवर्तन सप्लाइ चेन और आर्थिक सहयोग जैसे कई क्षेत्रों में समन्वय बढ़ाया है। इससे हिंद प्रशांत क्षेत्र में शांति, समृद्धि और स्थिरता सुनिश्चित हुई है। इससे क्वाड की स्थिति अच्छाई के लिए ताकत के रूप में और ज्यादा सुदृढ़ होती जाएगी।

'
वहीं अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा पुतिन संस्कृति को ही खत् करना चाहते हैं। यह एक यूरोपीय मुद्दे से बढ़कर है। यह वैश्विक मुद्दा है। दुनियाभर में खाद्यान संकट बढ़ सकता है क्योंकि रूस खाद्यान के निर्यात को बाधित कर रहा है। उन्होंने कहा कि जब तक रूस युद्ध जारी रखेगा अमेरिका अपने दोस्तों के साथ मिलकर काम करता रहेगा। इससे पहले क्वाड देशों की बैठक पर चीनी बुरी तरह से भड़क गया था। चीन ने बाइडन के इस बयान की निंदा की कि यदि बीजिंग ने स्वशासित ताइवान पर आक्रमण किया तो जापान के साथ अमेरिका सैन्य हस्तक्षेप करेगा।


बाइडन के इस बयान ने राष्ट्रीय एकीकरण करने के चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग की महत्वाकांक्षी योजना को संकट में डाल दिया है। ताइवान का चीन की मुख्य भूमि के साथ एकीकरण करना शी (68) का बड़ा राजनीतिक वादा है जिनके इस साल राष्ट्रपति के तौर पर तीसरे कार्यकाल के लिए सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी से मंजूरी पाने की उम्मीद है। पार्टी का पांच साल में एक बार होने वाला सम्मेलन अगले कुछ महीने में होने का कार्यक्रम है। चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता वांग वेनबिन ने कहा हम अमेरिकी टिप्पणी की निंदा करते हैं और उसे खारिज करते हैं। तोक्यो में संवाददाता सम्मेलन में बाइडन से सवाल किया गया कि यदि चीन ताइवान पर हमला करता है, तो क्या वह सैन्य हस्तक्षेप करके इसकी रक्षा करने के इच्छुक हैं।


इसके जवाब में अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा हां। उन्होंने कहा हमने यह प्रतिबद्धता जताई है। बाइडन ने कहा कि ताइवान के खिलाफ बल प्रयोग करने का चीन का कदम केवल अनुचित होगा बल्कि यह पूरे क्षेत्र को अस्थिर कर देगा और यूक्रेन में की गई कार्रवाई के समान होगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.