कोविशील्ड़ के दोनों डोज लगे होने के बाद भी इंग्लैंड में रहना पड़ेगा क्वारेंटाइन, भारत ने जताया ऐतराज

Updated on 20-09-2021 07:43 PM

नई दिल्ली कोरोना की वैक्सीन कोविशील् की दोनों डोज लगवा चुके भारतीयों को यूके सरकार वैक्सीनेटेड नहीं मानती है। ब्रिटेन की यात्रा करने वाले भारतीयों को वहां पहुंचने के बाद 10 दिन क्वारंटीन रहना पड़ेगा। ब्रिटेन में 4 अक्टूबर से लागू होने वाले नए कोविड-19 यात्रा प्रतिबंधों को लेकर भारत ने नाराजगी जताई है।

ब्रिटेन ने अमेरिका, यूरोप समेत दुनिया के कई देशों के वैक्सीन लगवा चुके लोगों को यात्रा की अनुमति दी है। लेकिन उसने भारतीयों को अनुमति नहीं दी है। भारत ने बार-बार शीर्ष स्तर पर यूके के सामने वैक्सीनेशन से जुड़े यात्रा प्रतिबंधों का मुद्दा उठाया है। यहां तक कि विदेश मंत्री एस जयशंकर भी इस मसले पर ब्रिटिश सरकार से बात कर चुके हैं। ब्रिटेन के नए नियमों के हिसाब से, जिन भारतीयों को आक्सफोर्ड एस्ट्राजेनेका के स्थानीय वर्जन कोविशील् की दोनों डोज लगी हैं, उन्हें 'अनवैक्सीनेटेड' माना जाएगा। भारत ने इस मामले को लेकर ब्रटिश सरकार से नाराजगी जताई है। यूरोपियन यूनियन ने सदस् देशों के ऊपर छोड़ दिया है कि वे भारतीय वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट को मानें या नहीं। अब तक एक दर्जन से ज्यादा यूरोपीय देश कोविशीड को मान्यता दे चुके हैं।

भारत के अलावा कई अन् देश भी यूके के यात्रा प्रतिबंधों से खफा हैं। इनमें अफ्रीका, साउथ अमेरिका और पश्चिमी एशिया के वे देश शामिल हैं जो ऑक्सफर्ड-एस्ट्राजेनेका, मॉडर्ना और फाइजर-बायोएनटेक वैक्सीन का इस्तेमाल कर रहे हैं। इन तीनों वैक्सीन को यूके में भी मंजूरी मिल चुकी है। भारत भी जल् ही विदेशी पर्यटकों के लिए दरवाजे खोल सकता है। पिछले डेढ़ साल से विदेशी पर्यटकों की आमद पर रोक लगी है। भारत सरकार ने टूरिज्, हॉस्पिटैलिटी और एविएशन सेक्टर को फिर से खड़ा करने के लिए पांच लाख विदेशी टूरिस् वीजा मुफ्त जारी करने का निर्णय लिया है। सूत्रों के अनुसार अगले 10 दिनों में इस बारे में घोषणा हो सकती है। इसके बाद भारत ब्रिटेन पर कोविशील् लगवा चुके लोगों को वैक्सीनेटेड मानने का दबाव बढ़ाना शुरू करेगा।

उल्लेखनीय है कि ऑक्सफर्ड-एस्ट्राजेनेका, फाइजर या मॉडर्ना जैसी डबल डोज वैक्सीन के दोनों शॉट्स लेने वालों को ही ब्रिटेन में 'फुली वैक्सीनेटेड' माना जाएगा। सिंगल शॉट वाली जेएंडजे वैक्सीन लेने वालों को भी 'फुली वैक्सीनेटेड' माना जाएगा। बिट्रेन उसी वैक्सीन को स्वीकृति देगा जिसे यूरोप और अमेरिका में मंजूरी मिली हुई हो। नए नियमों के तहत ऑस्ट्रेलिया, एंटीगा एंड बारबूडा, बारबडोस, बहरीन, ब्रुनेई, कनाडा, डोमिनिका, इजरायल, जापान, कुवैत, मलेशिया, न्यूजीलैंड, कतर, सऊदी अरब, सिंगापुर, साउथ कोरिया और ताइवान में सरकारी अस्पतालों में वैक्सीन लगवाने वालों को भी 'फुली वैक्सीनेटेड' माना जाएगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 May 2026
नागपुर, नागपुर में धमकीभरी चिट्ठी मिलने के बाद हाई सिक्योरिटी अलर्ट जारी कर दिया गया है। इस चिट्ठी में दावा किया गया कि RSS मुख्यालय,BJP ऑफिस और मेट्रो ट्रेनों में रेडियोएक्टिव…
 01 May 2026
नई दिल्ली/कोलकाता, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी गुरुवार रात अपनी सीट भवानीपुर के EVM स्ट्रॉन्ग रूम पहुंचीं, जहां वे करीब 4 घंटे रहीं। बताया कि ममता ने सभी उम्मीदवारों से…
 01 May 2026
अलवर, अलवर के मौजपुर में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर चलती कार में आग लग गई। हादसे में 6 लोग जिंदा जल गए। रेस्क्यू टीम को आग बुझाने के बाद अर्टिगा कार…
 01 May 2026
अहमदाबाद: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रचार के दौरान झालमुड़ी खाकर चौंका दिया था। पीएम मोदी का झारग्राम दौरे का यह अंदाज सोशल मीडिया पर न सिर्फ वायरल…
 01 May 2026
देहरादून: उत्तराखंड में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं। BJP अभी से इसकी तैयारियों में जुट गई है। क्या है पार्टी की प्लानिंग और क्या चल रहा है संगठन के अंदर,…
 01 May 2026
शिमला, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज शिमला स्थित सेना प्रशिक्षण संस्थान (आरट्रैक) पहुंच गई है। यहां पर वह सेना द्वारा रखे एक कार्यक्रम में भाग ले रही है। इसके बाद राष्ट्रपति दिल्ली…
 01 May 2026
अमृतस​र, अमृतसर स्थित भारत-पाकिस्तान अटारी बॉर्डर पर होने वाली प्रसिद्ध रिट्रीट सेरेमनी के समय में बदलाव किया गया है। नए निर्णय के अनुसार अब रिट्रीट सेरेमनी शाम 6 बजे से शुरू…
 29 April 2026
गोरखपुर: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में एक युवक ने शादी के तीसरे दिन की जहर खाकर आत्महत्या कर ली। पल भर में खुशियों का माहौल मातम में बदल गया। मौके पर…
 29 April 2026
जयपुर: अगर आपको लगता है कि सिर्फ 'डिजिटल अरेस्ट' ही साइबर ठगी का सबसे बड़ा हथियार है, तो अपनी सोच बदल लीजिए। राजस्थान की राजधानी जयपुर में ठगी का एक ऐसा…
Advt.