पानी कहां से और कैसे आया, इस पर सवालिया निशान

Updated on 11-02-2022 06:52 PM


-उल्कापिंड ने खोला करोड़ों साल पुराना रहस्य
वॉशिंगटन । एक ताजा अध्ययन के अनुसार, सिर्फ पृथ्वी ही ऐसा ग्रह है जहां जीवन मौजूद है। हमारे ही ग्रह पर तरल पानी प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। यह कहां से और कैसे आया, इस पर बड़े सवालिया निशान हैं। अब नए शोध से पता चला है कि पानी पृथ्वी बनने से पहले ही हमारे सौर मंडल में मौजूद था। फ्रेंच नेशनल म्यूजियम ऑफ नेचुरल हिस्ट्री के जियोकेमिस्ट जेरोम एलेन के नेतृत्व में एक टीम पानी को लेकर शोध किया है। उनकी टीम के अनुसार, सौर मंडल के जन्म के दौरान बने उल्कापिंड में पानी के आइसोटोप आज पृथ्वी पर पाए जाने वाले पानी के आइसोटोप से मेल खाते हैं। 
शोधकर्ताओं ने अपने रिसर्च पेपर में लिखा है कि सौर मंडल में पानी की प्रारंभिक आइसोटोप कंपोजिशन सौरमंडल के ग्रहों पर पानी की उत्पत्ति को समझने के लिए सबसे अच्छे माध्यम हैं।टीम ने बताया कि हमने अपने रिसर्च में सौर मंडल के गठन की शुरुआत में बने आदिम उल्कापिंडों पर मौजूद पानी की हाइड्रोजन समस्थानिक संरचना का पता लगाया। कैल्शियम-एल्यूमीनियम से समृद्ध ये आदिम उल्कापिंड हाइड्रोजन की समस्थानिक संरचना का उपयोग करते हैं। कुछ प्रकार के उल्कापिंड, सौर मंडल के जन्म से टाइम कैप्सूल के रूप में काम कर सकते हैं। रेडियोमेट्रिक डेटिंग से पता चलता है कि पृथ्वी का निर्माण 4।54 अरब साल पहले हुआ था। 1962 में कजाकिस्तान में पाए गए एफ्रेमोव्का उल्कापिंड में ऐसे तत्व हैं जो 4।57 अरब साल पहले के हैं। यह उल्कापिंड कैल्शियम और एल्युमीनियम से भरपूर था। इसका विश्लेषण एलन और उनके सहयोगियों ने एक नई तकनीक के जरिए किया है। उल्कापिंड के वाटर कंटेंट को मापने के लिए टुकड़े में मौजूद सभी खनिजों की पहचान करने और जांच करने के उद्देश्य से फोकस्ड आयन बीम इमेजिंग का उपयोग किया।
इस दौरान पूरे शोध से पता चला कि पृथ्वी से पहले भी पानी कई पिंडों पर मौजूद था। उनके आइसोटोप वर्तमान में पृथ्वी पर मौजूद पानी के आइसोटोप से मिलते-जुलते पाए गए हैं। इस शोध के आधार पर दावा किया गया है कि पृथ्वी के अलावा भी कई दूसरे पिंडों और ग्रहों पर पानी की मौजूदगी के आसार ज्यादा हैं। हाल में ही मंगल ग्रह पर पानी बहने के निशान का पता चला था। बता दें कि पानी जीवन के लिए सबसे आवश्यक तत्व है। हम नहीं जानते कि पृथ्वी पर जीवन कैसे उभरा। लेकिन, इतना जरूर जानते हैं कि पानी के बिना जीवन बिल्कुल भी संभव नहीं है। 

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.