AUKUS समझौते पर मिस्र में उठे सवाल

Updated on 10-10-2021 10:33 PM

अमेरिका AUKUS समझौते के तहत ऑस्ट्रेलिया को परमाणु पनडुब्बी टेक्नोलॉजी मुहैया करा रहा है। चीन, फ्रांस के बाद अब मिस्र में इस समझौते पर सवाल खड़े हो रहे हैं। मिस्र के एक पॉलिटिकल एक्सपर्ट और रिसर्चर बशीर अब्दुल फतह ने कहा कि अमेरिका ने AUKUS के तहत परमाणु हथियारों के मुद्दे पर दोहरा मापदंड अपनाया है।

फतेह ने कहा कि ब्रिटेन के साथ मिलकर अमेरिका ऑस्ट्रेलिया को न्यूक्लियर टेक्नोलॉजी ऑफर कर रहा है, जबकि वो इस मामले को लेकर ईरान पर पाबंदी लगाए हुए है। उन्होंने कहा कि टेक्नोलॉजी हासिल करने वाले देश परमाणु हथियार बना सकते हैं। ऐसे में यह कदम परमाणु अप्रसार संधि (NPT) का उल्लंघन है। साथ ही यह करार पूरी तरह से भेदभाव करने वाला और दोहरे मापदंड अपनाए हुए है।

कई देशों को न्यूक्लियर टेक्नोलॉजी पाने से रोकता है US
इजिप्टियन एक्सपर्ट ने कहा कि अमेरिका दुनिया के कई देशों को न्यूक्लियर टेक्नोलॉजी हासिल करने से रोकता है। इसके लिए शांति या सुरक्षा का हवाला दिया जाता है। जबकि वह कई देशों को परमाणु तकनीक हासिल करने की इजाजत दे रहा है। आखिर इसे सही कैसे ठहराया जा सकता है।

AUKUS समझौता क्या है?
ऑस्ट्रेलिया, ब्रिटेन और अमेरिका (AUKUS) के बीच नया रक्षा समूह बना है, जो हिंद-प्रशांत क्षेत्र में केंद्रित होगा। US, ऑस्ट्रेलिया से परमाणु पनडुब्बी की टेक्नोलॉजी साझा करेगा। इस नए समूह का मकसद चीन के हिंद प्रशांत और दक्षिण चीन सागर क्षेत्र में उसके प्रभाव को रोकना है। तीनों देश साइबर सुरक्षा, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और पानी के नीचे की क्षमताओं समेत अपनी तमाम सैन्य क्षमताओं को बेहतर बनाने के लिए एक-दूसरे से तकनीक साझा करेंगे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.