बायकॉट ट्रेंड पर आर माधवन ने किया रिएक्ट

Updated on 18-08-2022 06:50 PM

लाल सिंह चड्ढा की बुरी हालत के बाद बी-टाउन के ज्यादातर सेलेब्स एक-एक कर अपने मन की बात सामने ला रहे हैं। इसी बीच आर माधवन ने भी इस मुद्दे पर खुलकर बात की। माधवन ने मीडिया से बातचीत में कहा कि अगर ऑडियंस को अच्छी फिल्म मिलेगी तो वो थिएटर तक जरूर आएंगे। फिल्म की कहानी और एक्टिंग अच्छी होगी तो ऐसे में बायकॉट और सोशल मीडिया ट्रेंड का असर नहीं पड़ेगा।

क्वालिटी फिल्म को हिट-फ्लॉप बनाती है- माधवन
पिछले कुछ समय से साउथ फिल्में बॉलीवुड पर भारी पड़ रही हैं। माधवन से इस पर सवाल किया गया, तब उन्होंने कहा 'यह बात सच है कि बीते समय में साउथ फिल्मों ने बॉलीवुड फिल्मों से बेहतर परफॉर्म किया है। लेकिन वो फिल्में भी गिनती की हैं, ऐसे में इस मुकाबले को आप पैटर्न मान सकते हैं।

माधवन ने आगे कहा, कोरोना काल में सिनेमाघरों के बंद होने के चलते ऑडियंस के फिल्म सिलेक्शन में काफी बदलाव आया है। लोग अब वर्ल्ड वाइड कंटेंट देखना ज्यादा पसंद करते हैं, ऐसे में हमें और बेहतर फिल्में बनानी होंगी। इसी से ऑडियंस थिएटर तक पहुंचेगी। माधवन का कहना है कि फिल्म की क्वालिटी ही उसे हिट या फ्लॉप बनाती है।

बायकॉट ट्रेंड के बाद भी माधवन की फिल्म रही हिट
हाल ही में आर माधवन की फिल्म 'रॉकेट्री: द नंबी इफेक्ट' रिलीज हुई थी। कैंसिल कल्चर के बावजूद भी फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया। इतना ही नहीं फिल्म में माधवन की एक्टिंग की खूब तारीफ की गई। 25 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने 50 करोड़ रुपए का बिजनेस किया था। इस समय वह अपनी अपकमिंग फिल्म धोखा: दि राउंड कॉर्नर के प्रमोशन में बिजी हैं। इसमें उनके साथ दर्शन कुमार और अपारशक्ति खुराना भी अहम रोल में नजर आएंगे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
 01 August 2026
दिग्‍गज एक्‍टर और शो होस्‍ट शेखर सुमन ने अपने टॉक शो 'शेखर टुनाइट' के नए एपिसोड में मोदी सरका, धर्मेंद्र प्रधान के इस्‍तीफे, Gen Z की भाषा और यहां तक…
 31 July 2026
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
 31 July 2026
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
 31 July 2026
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
 31 July 2026
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…
Advt.