आर माधवन ने बताईं वो 5 चीजें, जिन्हें पत्नी से पूछने में आती है शर्म, बताया था कैसे टिकी है उनकी शादी

Updated on 09-05-2026 12:39 PM
आर. माधवन और पत्नी सरिता की शादी को 26 साल हो चुके हैं और शादी से पहले दोनों ने एक-दूसरे को 8 साल तक डेट किया था। इस लिहाज से देखें, तो माधवन और सरिता का रिश्ता 34 साल पुराना है, पर फिर भी एक्टर को पत्नी से कुछ बातें पूछने में शर्म आती है। इसके बार में वर्षीय एक्टर ने हाल ही एक पोस्ट में बात की है। सरिता से आर. माधवन की मुलाकात इत्तेफाक से हुई थी। वह कोल्हापुर में माधवन की पब्लिक स्पीकिंग क्लास की स्टूडेंट थीं। फिर धीरे-धीरे उनके बीच प्यार पनपने लगा था। आर. माधवन अकसर ही पत्नी सरिता के बारे में बात करते नजर आए हैं और बताया कि वह किस कदर एक परफेक्ट पार्टनर हैं। पर कुछ चीजें पूछने में उन्हें शर्म आती है।

आर. माधवन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक प्यारा सा पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने उन 5 चीजों की लिस्ट बताई, जो एक पुरुष अपनी पार्टनर से करवाना चाहता है लेकिन पूछने में शर्म महसूस करता है।

आर. माधवन ने बताईं 5 चीजें, जो पुरुष अपने पार्टनर से चाहता है

माधवन ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट री-शेयर किया, जिसमें लिखा था- पुरुषों को पसंद आने वाली 5 आदतें, जिन्हें वो अपनी पत्नियों से पूछने में शर्म महसूस करते हैं। इसमें कुछ स्लाइड्स थीं, जिन पर अलग-अलग बातें लिखी थीं। जैसे कि कभी-कभी वह पहल करे, वह पब्लिकली उसकी तारीफ करे, वह हमेशा प्यार दिखाए, वह क्लियरली और खुलकर विश्वास जाहिर करे, और वह बाहरी दुनिया से ज्यादा उसे प्रायोरिटी दे।'

माधवन ने बताया था 26 साल से कैसे टिकी है उनकी शादी

वहीं, इससे पहले आर. माधवन ने एक बार रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट में पत्नी सरिता संग शादी पर बात की थी। बताया था कि उनके एक्टर होने के बावजूद क्यों उनकी शादी टिकी हुई है। वह बोले थे, 'हम दोनों में भी उतनी ही लड़ाइयां होती हैं, जितनी किसी भी कपल में होती हैं। हम एक-दूसरे का बहुत सम्मान करते हैं। सरिता के लिए, मैं सिर्फ एक नेशनल स्टार या एक्टर नहीं हूं, जिसके पति होने पर उसे गर्व महसूस करना चाहिए। वह उस व्यक्ति की बराबर की साथी है, जिसने उससे प्यार किया और उसका सम्मान किया। और मैं उसे यह एहसास दिलाने का कोई मौका नहीं छोड़ता कि मैं कितना लकी हूं।'

माधवन और सरिता की शादी, क्या करता है बेटा?

आर. माधवन और सरिता ने साल 1991 में एक-दूसरे को डेट करना शुरू किया था और फिर 1999 में शादी कर ली। शादी के बाद वो 2005 में बेटे वेदांत के पैरेंट्स बने। हालांकि, पिता की तरह वेदांत एक्टर नहीं बने, बल्कि स्वीमिंग में करियर बना रहे हैं और देश के लिए कई मेडल भी जीत चुके हैं। साल 2019 में उन्होंने एशियाई एज ग्रुप स्वीमिंग चैंपियनशिप में भारत के लिए सिल्वर मेडल जीता था।

माधवन की आने वाली फिल्में

माधवन की बात करें, तो वह हाल ही 'धुरंधर: द रिवेंज' में नजर आए थे। अब वह 'सर्कल', 'अल्फा', GDN और 'अधीरष्टसाली' नाम की फिल्मों में नजर आएंगे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 May 2026
एक्ट्रेस नीतू कपूर इस वक्त अपनी फिल्म 'दादी की शादी' के प्रमोशन में बिजी हैं, जो रिलीज हो चुकी है। नीतू ने साल 2020 में पति ऋषि कपूर के निधन…
 09 May 2026
पहले 'धुरंधर' और फिर 'धुरंधर 2'...आदित्य धर की इन दोनों फिल्मों ने देश से लेकर दुनिया में किस कदर गदर काटा, सभी ने देखा। 'धुरंधर' का फीवर हर किसी के…
 09 May 2026
दिग्गज एक्ट्रेस मौसमी चटर्जी ने राजेश खन्ना को लेकर अपने अनुभवों को शेयर किया है। बता दें कि दोनों ने कई फिल्मों साथ की हैं जिनमें 'अनुराग', 'प्रेम बंधन' और…
 09 May 2026
आर. माधवन और पत्नी सरिता की शादी को 26 साल हो चुके हैं और शादी से पहले दोनों ने एक-दूसरे को 8 साल तक डेट किया था। इस लिहाज से…
 09 May 2026
थलपति विजय और तृषा कृष्णन के अफेयर की खबरें काफी समय से आ रही हैं। दोनों ने अपने रिलेशनशिप पर कुछ नहीं कहा है, पर फिल्म इंडस्ट्री में उनकी नजदीकियों…
 09 May 2026
तमिलनाडु में विजय की सरकार बनेगी या नहीं, इसको लेकर सस्‍पेंस अभी भी जारी है। महज दो साल पुरानी विजय की पार्टी ने 108 सीटें जीती हैं, लेकिन चुनाव नतीजों…
 08 May 2026
भोपाल : “धर्म निभाते हैं तो कर्म छूट जाता है, कर्म करते हैं तो धर्म छूट जाता है, कर्तव्य तक बात पहुंच ही नहीं पाती।” हर फैसले की कीमत चुकानी पड़ने…
 08 May 2026
भोपाल : भोजपुरी सिनेमा, एक प्रमुख भोजपुरी मनोरंजन चैनल, 9 मई 2026 को शाम 6:30 बजे फिल्म ‘लाखों में एक पवले बनी हम बहुरानी’ का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर प्रस्तुत करने जा…
 08 May 2026
श्रद्धा कपूर के पिता और एक्टर शक्ति कपूर अपनी मौत की अफवाह पर भड़क गए हैं। हाल ही सोशल मीडिया पर 73 वर्षीय एक्टर के मौत की अफवाह फैल गई,…
Advt.