राधिका आप्टे ने साउथ फिल्म के सेट पर झेला 'टॉर्चर', सुनाई दर्दनाक आपबीती, कहा- वो बहुत बड़े और बुरे लोग

Updated on 20-12-2025 01:45 PM
एक्ट्रेस राधिका आप्टे को फिल्म इंडस्ट्री में दो दशक बीत चुके हैं और वह बॉलीवुड में अपनी एक अलग पहचान बना चुकी हैं। आज राधिका आप्टे उस स्थिति में हैं, जहां वह मनमुताबिक फैसले ले सकती हैं, तय कर सकती हैं कि उन्हें कौन सा रोल करना है और कौन सा नहीं, पर शुरुआती दौर में ऐसा नहीं था। राधिका आप्टे ने साल 2005 में 'वाह! लाइफ हो तो ऐसी' में एक छोटे से रोल से शुरुआत की थी। फिर 2009 में बंगाली फिल्म 'अंतहीन' से बतौर लीड शुरुआत की। हालांकि, राधिका आप्टे को पहचान 2015 में आई फिल्म 'बदलापुर' से मिली और इसके बाद उन्होंने फिर कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। बीच में राधिका ने साउथ की फिल्मों में भी काम किया था, पर वहां उन्होंने टॉर्चर झेला।

राधिका आप्टे ने कुछ 'बड़े लोगों' द्वारा बनाई गई हिंदी फिल्मों से खुद को दूर रखा, लेकिन 2000 के उस दशक में राधिका ने जब साउथ की फिल्में कीं, तो उन्हें लैंगिक भेदभाव (सेक्सिजम) झेलना पड़ा। राधिका ने किसी का नाम तो नहीं बताया, पर यह जरूर कहा कि वो बहुत बुरे लोग हैं।

राधिका आप्टे ने बताया क्यों बड़ी हिंदी फिल्मों से रहीं दूर

राधिका आप्टे ने 'स्क्रीन' को दिए इंटरव्यू में बताया, 'मैंने बहुत सी बड़ी हिंदी फिल्में नहीं कीं, जिनमें ऐसा हुआ। मुझे कुछ लोगों ने ऑफर दिए और मैं उनसे मिलने गई। जब मुझे एहसास हुआ, तो मैंने कहा कि मैं उनके साथ कभी काम नहीं करूंगी। वो बहुत बुरे लोग हैं। बहुत बड़े लोग। अगर मैं नाम बताने लगूं, तो आप कहेंगे, 'क्या?, लेकिन हां, मैं उन लोगों के साथ काम नहीं करूंगी।'

साउथ की फिल्में पैसों के लिए कीं, पर एक फिल्म के सेट पर झेला टॉर्चर

राधिका ने फिर बताया कि चूंकि उन्हें पैसों का काफी जरूरत थी, तो उन्होंने साउथ की फिल्में कीं, पर वहां भी टॉर्चर झेलना पड़ा। राधिका बोलीं, 'फिर मैंने कुछ साउथ की फिल्में कीं क्योंकि मुझे सच में पैसों की जरूरत थी। लेकिन मैंने कुछ ऐसी फिल्में कीं, जिनके सेट पर काफी परेशानी झेलनी पड़ी। मुझे याद है कि एक बार एक फिल्म की थी, जिसके सेट पर सिर्फ मैं ही अकेली महिला थी। हम एक छोटे से शहर में शूटिंग कर रहे थे। वो मेरे ब्रेस्ट और बम्स पर पैडिंग लगाना चाहते थे। वो कहने लगे, 'अम्मा, और पैडिंग लगाओ। मैंने पूछा कि और कितना पैडिंग?'

राधिका आप्टे थीं सेट पर अकेली महिला, टीम की इजाजत नहीं थी

राधिका आप्टे ने आगे बताया, 'मैं अकेली महिला थी। मेरा कोई मैनेजर नहीं था। मेरा कोई एजेंट नहीं था। मेरी टीम में सभी पुरुष थे क्योंकि उन्होंने मुझे यह रोल दिया था। उन्होंने कहा कि नहीं, आपको अपनी टीम बनाने की इजाजत नहीं है।'

'नहीं चाहूंगी कोई भी महिला उस स्थिति को झेले'

राधिका आप्टे ने कहा कि वह आमतौर पर काफी स्पष्टवादी और साहसीट हैं, फिर भी उन दिनों को याद करके वह सिहर उठती हैं। राधिका बोलीं, 'मैं दोबारा कभी उस स्थिति में नहीं पड़ना चाहती क्योंकि मैं रो दूंगी। यह सचमुच दर्दनाक था। मैं नहीं चाहूंगी कि कोई भी महिला उस स्थिति में हो या उसका सामना करे।' राधिका आप्टे ने इस वर्क कल्चर के लिए सिर्फ पुरुषों को ही नहीं बल्कि हायर पोजिशन पर काम कर रहीं महिलाओं को भी जिम्मेदार ठहराया। वह बोलीं, 'इतनी सारी महिलाएं पावरफुल पोजिशन पर हैं जो बदलाव ला सकती हैं, लेकिन वो ऐसा नहीं करेंगी। और यह बात मुझे बेहद परेशान करती है।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
 01 August 2026
दिग्‍गज एक्‍टर और शो होस्‍ट शेखर सुमन ने अपने टॉक शो 'शेखर टुनाइट' के नए एपिसोड में मोदी सरका, धर्मेंद्र प्रधान के इस्‍तीफे, Gen Z की भाषा और यहां तक…
 31 July 2026
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
 31 July 2026
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
 31 July 2026
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
 31 July 2026
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…
Advt.