राधिका आप्टे फिल्मों में दिखाई जा रही बर्बरता से 'परेशान', कहा- ऐसी दुनिया में बच्चों की परवरिश करने से डर लग रहा
Updated on
12-12-2025 01:21 PM
राधिका आप्टे को ऐसे माहौल में अपने बच्चे को बड़ा करने में डर लग रहा है जहां हिंसा चरम पर है। एक्ट्रेस ने भारतीय सिनेमा और स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर हावी हो रहे हिंसक कंटेंट के बारे में खुलकर बात की है। द हॉलीवुड रिपोर्टर इंडिया के साथ एक बातचीत में, एक्ट्रेस ने कहा कि मनोरंजन के रूप में पेश की जा रही हिंसा की लहर उन्हें बेहद परेशान कर रही है। वो हाल ही में मां बनने के बाद कुछ समय के लिए काम से ब्रेक पर थीं।
राधिका आप्टे ने कहा, 'मैं बेहद परेशान हूं और मुझे यह खुलकर कहना होगा… मैं इस समय मनोरंजन के नाम पर बेची जा रही हिंसा से बहुत दुखी हूं। मैं अपने बच्चे को ऐसी दुनिया में नहीं पालना चाहती जहां यह मनोरंजन हो। मैं इसे बर्दाश्त नहीं कर सकती।' उन्होंने आज के पर्दे पर दिखाई जा रही क्रूरता को 'बेहद विचलित करने वाला' भी कहा।
राधिका आप्टे को हिंसक सीन्स से दिक्कत
उन्होंने तर्क दिया कि फिल्ममेकर खामखां अपनी सीमाएं पार कर रहे हैं और भयावह सीन्स को कहानी कहने का जरिया समझ रहे हैं। राधिका ने कहा, 'अगर मैं किसी ऐसे व्यक्ति की कहानी बताना चाहती हूं जो लोगों के टुकड़े-टुकड़े कर देता है, तो मुझे काटने और उनके किए जा रहे भयानक चीजों को देखने की जरूरत नहीं है। यह कहानी कहना नहीं है। मैंने ऐसा कभी नहीं देखा। समाज पर इसका प्रभाव बहुत व्यापक है और मुझे यह बेहद दुखद लगता है कि यही बिक रहा है।'
फिल्ममेकर्स को दिया सुझाव
राधिका ने सुझाव दिया कि महामारी के बाद इंडस्ट्री में कहानी के बजाय तमाशे पर अधिक जोर दिया जा रहा है, जहां केवल सनसनी फैलाने की बात हो रही है। कैरेक्टर और कहानी के लिए जानी जाने वाली राधिका ने इस बात पर जोर दिया कि क्रिएटर्स को ये बात समझनी चाहिए।
राधिका आप्टे की 'साली मोहब्बत'
राधिका आप्टे अगली बार 'साली मोहब्बत' नाम की थ्रिलर में नजर आएंगी, जिसका प्रीमियर 12 दिसंबर, 2025 को ZEE5 पर होगा। टिस्का चोपड़ा की इस फिल्म को पहले ही इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया (IFFI) और शिकागो साउथ एशियन फिल्म फेस्टिवल सहित कई जगहों पर सराहना मिल चुकी है।
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…