राधिका मदान ने 'शिद्दत' के प्रमोशन में पहना रिवीलिंग टॉप

Updated on 15-09-2021 08:28 PM
मुंबई । ‘अंग्रेजी मीडियम  एक्ट्रेस राधिका मदान इन दिनों अपनी अगली फिल्म, ‘शिद्दत की रिलीज का इंतजार कर रही हैं। इस फिल्म में राधिका विक्की कौशल के भाई सनी कौशल और डायना पेंटी के साथ नजर आएंगीं। फिल्म के सभी कलाकारों के साथ हाल ही में राधिका मदान अपनी फिल्म के प्रचार के लिए पहुंची थीं। इस दौरान सनी ने सफेट टी-शर्ट और ब्राउन पैंट पहना था। वहीं राधिका मदान ने ब्लैक ब्रालेट और बूट-कट पैंट पहना था। लेकिन, लगता है लोगों को राधिका मदान का यह लुक बिलकुल पसंद नहीं आया। अपने लुक के लिए राधिका सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल हो रही हैं। यूजर एक्ट्रेस के आउटफिट को लेकर उनकी क्लास लगा रहे हैं। एक्ट्रेस का वीडियो सेलिब्रिटी फोटोग्राफर विरल भयानी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया है। जिस पर यूजर तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं। 
  एक यूजर ने राधिका के वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, “कुछ भी पहन लेते हैं,” वहीं दूसरे ने लिखा, “बकवास ड्रेस।” यही नहीं, कुछ ने तो राधिका के इस लुक की तुलना बिग बॉस ओटीटी की पूर्व प्रतियोगी उर्फी जावेद से भी कर दी। यूजर ने कहा- ‘इन्हें भी उर्फी जावेद की तरह एक डिजाइनर की जरूरत है।’ कुणाल देशमुख द्वारा निर्देशित शिद्दत में मोहित रैना भी हैं। यह फिल्म पिछले साल सितंबर में रिलीज होने वाली थी, लेकिन महामारी के कारण इसमें देरी हो गई। अभिनेताओं ने हाल ही में रिलीज डेट की घोषणा की जो 1 अक्टूबर है। फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी + हॉटस्टार पर रिलीज होगी। वहीं फिल्म का ट्रेलर 13 सितंबर को रिलीज होगा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 June 2026
'धुरंधर 2' में मेजर इकबाल के रोल से छाए एक्टर अर्जुन रामपाल ने एक इंटरव्यू में अपनी जिंदगी के सबसे मुश्किल और दर्दनाक दौर के बारे में बात की है।…
 09 June 2026
'पेद्दी' में जान्हवी कपूर के किरदार को ऑब्जेक्टिफाई किए जाने और उत्तेजक कैमरा एंगल दिखाने पर जहां मेकर्स की खूब आलोचना हो रही है। फिल्म के कई सीन्स में जान्हवी…
 09 June 2026
'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में तारक मेहता के बॉस का किरदार निभाने वाले दिग्गज अभिनेता राकेश बेदी ने हाल ही में असित कुमार मोदी के साथ अपने रिश्ते के…
 09 June 2026
मशहूर हरियाणवी सिंगर पेप्सी शर्मा का हाल ही निधन हो गया। उनके सीने में तेज दर्द उठा था, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया था, पर उन्होंने दम…
 09 June 2026
फेमस फिल्म, टीवी एक्ट्रेस, मॉडल और सिंगर मंजरी फडणीस का एक वीडियो इस वक्त काफी चर्चा में है, जिसमें वो फूट-फूट कर रोती-बिलखती दिख रही हैं। वीडियो ऐसा है जिसे…
 09 June 2026
'बॉर्डर 2' से धमाका करने के बाद सनी देओल अब नई फिल्म 'बंटवारा 1947' के साथ तैयार हैं। इसका मोशन पोस्टर जारी कर दिया गया है और साथ ही रिलीज…
 08 June 2026
ऑस्कर अवॉर्ड विनर म्यूजिशियन एआर. रहमान ने रविवार को पंजाब में अटारी-वाघा बॉर्डर पर पहली बार लाइव परफॉर्मेंस देकर सीमा सुरक्षा बल (BSF) के जवानों को म्यूजिक के जरिए सलामी…
 08 June 2026
कंगना रनौत जल्द ही फिल्म 'भारत भाग्य विधाता' में नजर आने वाली हैं, ने नर्सों की यूनिफॉर्म को लेकर अपनी राय खुलकर रखी है। उनका मानना है कि आज भी…
 08 June 2026
हरियाणवी रागनी, लोक गीतों और संगीत की दुनिया को बड़ा झटका लगा है। हरियाणवी रागनी मंच का पर्याय बन चुके पेप्‍सी शर्मा अब इस दुनिया में नहीं हैं। महज 38…
Advt.