आकाशगंगा के बीच किसी रहस्यमय स्थान से आ रहे रेडियो सिग्नल

Updated on 13-09-2021 09:01 PM
कैनबरा। ब्रह्मांड में ऐसे कई रहस्य हैं, जिनकी तह तक पहुंचने के लिए वैज्ञानिक लगातार प्रयास कर रहे हैं। इस फेहरिस्त में एक अजीब और रहस्यमय रेडियो सिग्नल भी जुड़ गए हैं, जो आकाशगंगा के केंद्र से आ रहे हैं। कहा जा रहा है कि इसके जैसा एनर्जी सिग्नल पहले कभी नहीं देखा गया है। यह स्रोत कभी हफ्तों तक रेडियो स्पेक्ट्रम में चमकता है तो कभी अचानक गायब हो जाता है। ऐसा अभी तक किसी भी खगोलीय ऑब्जेक्ट में नहीं देखा गया है और इसलिए माना जा रहा है कि रेडियो इमेजिंग में खोजे जाने वाले नए ऑब्जेक्ट्स की क्लास में शामिल हो।
इस रेडियो सोर्स को एएसकेएपी जे173608.2−321635 नाम दिया गया है। इसे ऑस्ट्रेलिया के आस्ट्रेलियन स्क्वेयर ऐरे पाथफाइंडर (एएसकेएपी) रेडियो टेलिस्कोप की मदद से खोजा गया था। अप्रैल 2019 से अगस्त 2020 के बीच एएसकेएपी सर्वे में यह अजीब सिग्नल 13 बार देखा गया और कुछ हफ्तों से ज्यादा नहीं बना रहा। इसके दिखने या गायब होने का तय समय नहीं है और इससे पहले किसी रेडियो टेलिस्कोप के डेटा में यह नहीं दिखा है। यह एक्स-रे, विजिबल या इन्फ्रारेड टेलिस्कोप्स में भी नहीं दिखा। इसलिए इसकी गुत्थी उलझी हुई है। 
शोधकर्ताओं ने पेपर में लिखा है कि पहले के सर्वे में कम द्रव्यमान के सितारे दिखे हैं जो रेडियो एनर्जी में चमकते हों, लेकिन उन्हें एक्स-रेड में डिटेक्ट किया जा सकता है। मरे हुए सितारे जैसे पल्सर तय समय पर स्पिन करते हैं और कुछ घंटों तक इनकी रोशनी धरती पर डिटेक्ट की जाती है, हफ्तों तक नहीं। वहीं, मैग्नेटार में भी एक्स-रे पार्ट होता है जैसे यहां देखने को नहीं मिला है। इनसे मिलता-जुलता ऑब्जेक्ट गैलेक्टिक रेडियो ट्रांजियंट (जीसीआरटी) है जो एक बढ़ता हुआ रेडियो सोर्स होता है। यह चमकता जाता है और फिर कुछ ही घंटे में आकाशगंगा के केंद्र में मरने लगता है। अभी तक ऐसे 3 जीसीआरटी देखे गए हैं और वे सभी इस नए ऑब्जेक्ट से पहले गायब हो जाते हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.