संन्यास की घोषणा करते ही पहला मैच हारे राफेल नडाल, अलकराज ने दी मात

Updated on 18-10-2024 12:40 PM
दिग्गज टेनिस खिलाड़ी राफेल नडाल संन्यास की घोषणा के बाद ठीक अगला ही मैच गंवा बैठे। डेविस कप पर नजर जमाए हुए राफेल नडाल ने कहा कि वह गुरुवार को सिक्स किंग्स स्लैम में कार्लोस अलकराज से 6-3, 6-3 से हारने के बावजूद अपने प्रदर्शन से खुश हैं। यानिक सिनर ने प्रदर्शनी मैच के दूसरे सेमीफाइनल में नोवाक जोकोविच को 6-2, 6-7 (0), 6-4 से हराया, जिसमें पैसे तो दिए जाते हैं लेकिन एटीपी रैंकिंग अंक नहीं होती। यह सऊदी अरब का टेनिस में नवीनतम प्रवेश है।

नडाल शनिवार को तीसरे स्थान के मैच में जोकोविच से खेलेंगे, इससे पहले सिनर का सामना अलकराज से होगा। स्पेन के लिए डेविस कप खेलने के साथ ही राफेल नडाल रिटायर हो जाएंगे। नडाल और अलकराज ने पेरिस ओलंपिक 2024 में एक साथ डबल्स इवेंट में हिस्सा लिया था। दोनों डेविस कप के लिए एक बार फिर से टीम बना सकते हैं।

मैच के बाद नडाल ने कहा, 'एक महीने में मेरे सामने डेविस कप है इसलिए हर दिन बेहतर से बेहतर बनने और अपने टेनिस करियर के इस अंतिम टूर्नामेंट के लिए तैयार रहने का अवसर है। मैं इसके लिए तैयार रहने और किसी तरह से टीम की मदद करने की पूरी कोशिश करना चाहता हूं।' जुलाई में पेरिस ओलंपिक से बाहर होने के बाद गुरुवार का मैच नडाल के लिए पहला इवेंट था।

नडाल ने कहा, मैं कुछ महीने पहले से प्रतिस्पर्धी मंच पर नहीं हूं। कार्लोस ने जबरदस्त खेल दिखाया। मुझे लगता है कि यह एक अच्छा प्रदर्शन था, भले ही यह उसके जैसे खतरनाक खिलाड़ी के खिलाफ जीतने के लिए पर्याप्त नहीं था, लेकिन यह मेरे लिए सकारात्मक मैच था और मैं खुश हूं। '
6 किंग्स स्लैम प्रदर्शनी टूर्नामेंट में टेनिस के 6 सबसे बड़े सितारे हिस्सा ले रहे हैं। टेनिस इतिहास के सबसे बड़ी पुरस्कार राशि वाले टूर्नामेंट में यानिक सिनर, कार्लोस अलकाराज, राफेल नडाल, रूसी स्टार डेनियल मेदवेदेव, नोवाक जोकोविच और होल्गर रूने हिस्सा ले रहे हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 28 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट बोर्ड की ओर से आज यानी 28 जुलाई को श्रीलंका के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए टीम का ऐलान कर दिया गया है। शुभमन…
 28 July 2026
नई दिल्ली: पोलियो ने बचपन में कदम रोक दिए, घरेलू हिंसा ने जिंदगी को दर्द से भर दिया, लेकिन शर्मिला धनखड़ ने कभी हार मानना नहीं सीखा। हरियाणा के रेवाड़ी…
 28 July 2026
नई दिल्ली: शुभमन गिल की अगुवाई में भारतीय क्रिकेट टीम श्रीलंका के दौरे पर जाने वाली है। दोनों टीमों के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी, जिसका आगाज…
 28 July 2026
नई दिल्ली: 28 जुलाई को श्रीलंका के खिलाफ 2 टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए भारतीय टीम की घोषणा कर दी गई है। घरेलू क्रिकेट के जाने-माने नाम सारांश जैन…
 28 July 2026
ग्लास्गो: घुटने का दर्द फिर से उभरने के कारण राष्ट्रमंडल खेलों की एथलेटिक्स प्रतियोगिता में पुरुषों की ऊंची कूद स्पर्धा में अपने पहले प्रयास के बाद ही हटने वाले तेजस्विन…
 27 July 2026
ग्लासगो: खेल का मैदान चाहे कोई भी हो, भारतीय खिलाड़ियों को पाकिस्तान के सामने जीत दर्ज कर एक अलग सुकून मिलता है। अबकी बार ये मौका मुक्केबाज जादूमणि सिंह के…
 27 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम का जिम्बाब्वे दौरा खत्म हो चुका है। श्रेयस अय्यर की अगुवाई में युवा टीम इंडिया ने मेजबानों को 3-0 से मात दी। इस सीरीज में…
 27 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टी20 टीम की कप्तानी गंवाने और टीम से बाहर होने का झटका झेल चुके स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने हार नहीं मानी है। टीम इंडिया में दोबारा…
 27 July 2026
WWE के इतिहास में कई दिग्गज सुपरस्टार आए, लेकिन जॉन सीना ने जो पहचान बनाई, वह बहुत कम रेसलर्स को नसीब हुई। करीब 2 दशकों तक उन्होंने अपने दमदार मुकाबलों…
Advt.