दूसरे टेस्ट से बाहर हो सकते हैं रहाणे और पुजारा

Updated on 29-11-2021 07:41 PM

कानपुर बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे और चेतेश्वर पुजारा की मुश्किलें समाप्त होने का नाम नहीं ले रहीं। न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले क्रिकेट टेस्ट मैच में से दोनो ही बल्लेबाज रन नहीं बना पाये हैं। पिछले काफी समय से अपने खराब फार्म को लेकर ये निशाने पर रहे थे। ऐसे में इन दोनो पर ही रन बनाने का दबाव था जिसे ये नाकाम रहे हैं। ऐसे में माना जा रहा है दूसरे टेस्ट में इन दोनो की जगह खतरे में हैं।

 इसका कारण यह है कि दूसरे मैच में कप्तान विराट कोहली की वापसी होगी। वहीं लोकेश राहुल की जगह पहले टेस्ट में शामिल श्रेयस अय्यर ने जिस प्रकार अच्छी बल्लेबाजी की है और पहली पारी में शतक जबकि दूसरी पारी में अर्धशतक लगाया है। उससे उनकी जगह दूसरे टेस्ट के लिए पक्की हो गयी है। कानपुर टेस्ट में रहाणे दोनों पारियों में मिलाकर भी 50 रन नहीं बना सके।

उन्होंने पहली पारी में 35 और दूसरी पारी में केवल 4 रन ही बनाए। वहीं पुजारा भी दोनों पारियों में मिलाकर अर्धशतक तक नहीं लगा पाये। पुजारा ने कानपुर टेस्ट की पहली पारी में 26 और दूसरी पारी में 22 रन बनाए।इन हालातों में दूसरे टेस्ट में कोहली की वापसी पर रहाणे या पुजारा में से किसी एक को बाहर किया जाना तय है। पारी की शुरुआत शुभमन गिल और मयंक अग्रवाल ही करेंगे।

  यदि रहाणे और पुजारा दोनों को बाहर किया जाता है, तो विकेटकीपर बल्लेबाज श्रीकर भरत या सूर्यकुमार यादव को डेब्यू का मौका मिल सकता है। रहाणे ने इस पारी से पहले की 20 पारियों में सिर्फ 407 रन ही बनाए। इस दौरान उनका औसत भी बेहद खराब सिर्फ 20.3 का ही रहा।

 रहाणे ने अपना पिछला शतक दिसंबर 2020 में लगाया था. तब रहाणे ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मेलबर्न टेस्ट में 112 रन की पारी खेली थी। कुछ ऐसा ही हाल पुजारा का भी रहा। पुजारा ने अपना आखिरी टेस्ट शतक जनवरी 2019 में लगाया था। वह पिछले 23 टेस्ट और 39 पारियों से तिहरे अंक तक नहीं पहुंचे हैं। इस दौरान उनका औसत 28.78 रहा है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 June 2026
नई दिल्ली: फीफा विश्व कप की शुरुआत 1930 में हुई थी। टूर्नामेंट उरुग्वे की मेजबानी में खेला गया था और खिताब भी उरुग्वे ने ही जीता था। 1934 और 1938…
 09 June 2026
नई दिल्ली: लॉर्ड्स टेस्ट में मिली शानदार जीत का जश्न अभी थमा भी नहीं था कि इंग्लैंड के कुछ खिलाड़ी एक बार फिर मैदान के बाहर के विवादों में घिर…
 09 June 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में धमाकेदार प्रदर्शन के बूते वैभव सूर्यवंशी की भारतीय टी20 टीम में एंट्री हो चुकी है। 15 साल के बल्लेबाज को आयरलैंड-इंग्लैंड और एशियन गेम्स 2026…
 09 June 2026
नई दिल्ली: भारत के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने टेस्ट क्रिकेट में गेंदबाजी के बजाय बल्लेबाजी को भारत की सबसे बड़ी चिंता बताते हुए सोमवार को कहा कि टीम को…
 09 June 2026
दांबुला: इंडिया ए और श्रीलंका ए के बीच खेली जा रही ट्राई-सीरीज के पहले मुकाबले में भारतीय क्रिकेट के उभरते हुए सितारे वैभव सूर्यवंशी को पहली बार टीम इंडिया की…
 09 June 2026
नई दिल्ली: स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या पूरी तरह फिट हैं और भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (सीओई) की खेल विज्ञान टीम ने उन्हें रविवार से अफगानिस्तान के…
 08 June 2026
नई दिल्ली: तमाम राजनीतिक तनावों और वीजा संबंधी अड़चनों को पार करते हुए ईरान की फुटबॉल टीम आखिरकार मेक्सिको पहुंच गई है। आगामी फीफा वर्ल्ड कप शुरू होने में अब…
 08 June 2026
नई दिल्ली: पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने रविवार को कहा कि भारत के लिए डेब्यू की दहलीज पर खड़े स्टार युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को अपने खेल में ढलने का…
 08 June 2026
मुल्लांपुर: भारतीय गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन और युवा स्पिनर मानव सुथार की घातक गेंदबाजी के दम पर भारत ने अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच में अपनी स्थिति बेहद मजबूत…
Advt.