टेस्ट सीरीज के लिए रहाणे और पुजारा ने किया अभ्यास

Updated on 16-11-2021 10:59 PM

मुंबई भारतीय टेस्ट क्रिकेट टीम के उप कप्तान अजिंक्य रहाणे ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 25 नवंबर से शुरू हो रही दो टेस्ट मैचों की श्रृंखला को देखते हुए जमकर अभ्यास किया है। रहाणे को न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू टेस्ट श्रृंखला के पहले टेस्ट में कप्तानी की भी जिम्मेदारी दी गयी है क्योंकि नियमित कप्तान विराट कोहली अवकाश पर हैं। रहाणे पिछले कुछ समय से खराब दौर से गुजर रहे हैं और रन नहीं बना पाये है जिसके कारण टीम में उनकी जगह पर भी सवाल उठ रहे हैं। ऐसे में उनके लिए इस सीरीज में रन बनाना बेहद अहम है। श्रृंखला का दूसरा टेस्ट मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में पांच दिसंबर से खेला जायेगा।

रहाणे ने पिछले 15 टेस्ट मैचों में 24.76 के औसत से सिर्फ 644 रन बनाये है। पिछले साल दिसंबर में मेलबर्न टेस्ट में यादगार शतकीय पारी खेलने के बाद वह उम्मीदों पर खरा उतरने में संघर्ष करते रहे है। वह दोपहर में नेट अभ्यास के लिए पहुंचे और भारतीय टीम में पांच साल के बाद वापसी करने वाले ऑफ स्पिन जयंत यादव की गेंदबाजी पर उन्होंने अपना अभ्यास शुरू किया।इस दौरान रहाणे रक्षात्मक खेल पर ज्यादा ध्यान दे रहे थे।

उन्होंने मुंबई के तेज गेंदबाज तुषार देशपांडे की गेंदबाजी पर भी अभ्यास किया। रहाणे के अलावा पहले टेस्ट के लिए टीम के उप कप्तान बने चेतेश्वर पुजारा ने भी यहां अभ्यास किया। गुरुवार तक चलने वाली इस शिविर की निगरानी अभय कुरुविला कर रहे है। रहाणे और पुजारा के अलावा युवा बल्लेबाज शुभमन गिल और मयंक अग्रवाल ने भी नेट में बारी-बारी से गेंदबाजों का सामना किया। अनुभवी तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा और तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा ने भी नेट सत्र के दौरान गेंदबाजी की।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 June 2026
नई दिल्ली: फीफा विश्व कप की शुरुआत 1930 में हुई थी। टूर्नामेंट उरुग्वे की मेजबानी में खेला गया था और खिताब भी उरुग्वे ने ही जीता था। 1934 और 1938…
 09 June 2026
नई दिल्ली: लॉर्ड्स टेस्ट में मिली शानदार जीत का जश्न अभी थमा भी नहीं था कि इंग्लैंड के कुछ खिलाड़ी एक बार फिर मैदान के बाहर के विवादों में घिर…
 09 June 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में धमाकेदार प्रदर्शन के बूते वैभव सूर्यवंशी की भारतीय टी20 टीम में एंट्री हो चुकी है। 15 साल के बल्लेबाज को आयरलैंड-इंग्लैंड और एशियन गेम्स 2026…
 09 June 2026
नई दिल्ली: भारत के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने टेस्ट क्रिकेट में गेंदबाजी के बजाय बल्लेबाजी को भारत की सबसे बड़ी चिंता बताते हुए सोमवार को कहा कि टीम को…
 09 June 2026
दांबुला: इंडिया ए और श्रीलंका ए के बीच खेली जा रही ट्राई-सीरीज के पहले मुकाबले में भारतीय क्रिकेट के उभरते हुए सितारे वैभव सूर्यवंशी को पहली बार टीम इंडिया की…
 09 June 2026
नई दिल्ली: स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या पूरी तरह फिट हैं और भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (सीओई) की खेल विज्ञान टीम ने उन्हें रविवार से अफगानिस्तान के…
 08 June 2026
नई दिल्ली: तमाम राजनीतिक तनावों और वीजा संबंधी अड़चनों को पार करते हुए ईरान की फुटबॉल टीम आखिरकार मेक्सिको पहुंच गई है। आगामी फीफा वर्ल्ड कप शुरू होने में अब…
 08 June 2026
नई दिल्ली: पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने रविवार को कहा कि भारत के लिए डेब्यू की दहलीज पर खड़े स्टार युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को अपने खेल में ढलने का…
 08 June 2026
मुल्लांपुर: भारतीय गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन और युवा स्पिनर मानव सुथार की घातक गेंदबाजी के दम पर भारत ने अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच में अपनी स्थिति बेहद मजबूत…
Advt.