लखनऊ टीम के कप्तान बन सकते हैं राहुल

Updated on 02-12-2021 09:44 PM

मुम्बई इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के साल 2022 सत्र में बल्लेबाज लोकेश राहुल लखनऊ टीम के कप्तान बन सकते हैं। राहुल को उनकी पिछली टीम पंजाव किंग्स ने रिटेन नहीं किया है जबकि राहुल टीम के कप्तान थे।  पंजाब का कहना था कि राहुल उसकी टीम में रहने के लिए तैयार नहीं थे। वहीं लखनऊ की टीम राहुल के संपर्क में है ओर उसे अपने साथ जोड़ना चाहती है।

माना जा रहा है कि राहुल को शामिल करने के लिए यह नई टीम बड़ी रकम दे सकती है। आईपीएल के लिए खिलाड़ियों के रिटेंशन (बरकरार) रखने का काम पूरा हो गया है। सभी टीमों ने कुछ खिलाड़ियों को रिटेन किया है वहीं ज्यादातर खिलाड़ियों को रिलीज कर दिया है।

 टीमों को सिर्फ चार खिलाड़ियों को ही रिटेन करने की इजाजत दी गई थी हालांकि आईपीएल 2022 में 8 टीमों के अलावा दो नई टीम भी जुड़ने वाली है। जो नई टीम में आईपीएल में जुड़ेंगी उनमें एक अहमदाबाद होगी जबकि दूसरी लखनऊ है। दोनों टीमें लगातार कई खिलाड़ियों से संपर्क साधने की कोशिश कर रही हैं लेकिन रिटेंशन के बाद एक बात तो साफ है कि जिन बड़े खिलाड़ियों को टीमों ने रिलीज किया है, उन पर इन सब की नजरें रहेंगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत और जिम्बाब्वे के बीच 3 मैच की टी20 सीरीज खेली जाने वाली है। जिसका आगाज गुरुवार, 23 जुलाई से हो जाएगा। टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद…
 23 July 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
 22 July 2026
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
 22 July 2026
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
 22 July 2026
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
 22 July 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…
Advt.