अगले सत्र में पंजाब किंग्स की जगह किसी अन्य टीम से खेल सकते हैं राहुल

Updated on 12-10-2021 08:41 PM

नई दिल्ली लोकेश राहुल इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 2022 सत्र में पंजाब किंग्स से अलग हो सकते हैं। आईपीएल के इस सत्र से बाहर हुई पंजाब किंग्स सहित अन्य टीम अब अगले सत्र की तैयारी करेंगी। आईपीएल 2022 सत्र के लिए मेगा नीलामी होने वाली है। वहीं कहा जा रहा है कि आईपीएल के अगले सत्र से पहले पंजाब किंग् के कप्तान राहुल इस फ्रेंचाइजी से अलग हो सकते हैं क्योंकि मेगा नीलामी में उन्हें मोटी रकम मिल सकती है। आईपीएल के अगले सत्र में दो नई टीमें भी नजर आएगी। ऐसे में अधिक रकम मिलने पर राहुल इनमें से किसी एक में भी दिख सकते हैं।


गौरतलब है कि साल 2018 से ही राहुल पंजाब किंग् के लिए शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं हालांकि इस दौरान वह टीम को खिताब नहीं जिता पाए। उन्होंने पंजाब के लिए खेले 4 सत्र में से 3 में 600 से अधिक रन बनाए हैं। वह केवल साल 2019 में इस ही इस आंकड़े तक नहीं पहुंच पाये थे। तब उन्होंने उस सत्र में 593 रन बनाए थे। बल्लेबाजी में राहुल की निरंतरता को देखते हुए ही फ्रेंचाइजी ने साल 2020 सत्र से पहले उन्हें कप्तान बनाया था।


अब अगले साल शायद राहुल पंजाब किंग् की ओर से नहीं खेलेंगे और उनके मेगा नीलामी में शामिल होने की संभावनाएं है। माना जा रहा है कि कई फ्रेंचाइजी राहुल को अपने साथ शामिल करने के लिए उनसे संपर्क कर रही हैं। यदि राहुल पंजाब से अलग हो जाते हैं तो नीलामी में उन्हें मोटी रकम मिल सकती है। राहुल ने टी20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम के बायो बबल में भी प्रवेश कर लिया है। रिपोर्ट्स के अनुसार टी20 विश्व कप के दौरान ही आईपीएल 2022 के लिए नीलामी हो सकती है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत और जिम्बाब्वे के बीच 3 मैच की टी20 सीरीज खेली जाने वाली है। जिसका आगाज गुरुवार, 23 जुलाई से हो जाएगा। टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद…
 23 July 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
 22 July 2026
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
 22 July 2026
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
 22 July 2026
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
 22 July 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…
Advt.