राहुल द्रविड़ नहीं करते हार्दिक पंड्या का वैसे सपोर्ट... दिग्गज ने कोच की योग्यता पर ही उठा दिया सवाल

Updated on 08-08-2023 01:57 PM
नई दिल्ली: जब हार्दिक पंड्या ने गुजरात टाइटंस को उसके पहले सीजन में पहली बार आईपीएल खिताब दिलाया तो हर कोई उन्हें भारत के भविष्य के कप्तान के रूप में देखने लगा। माना जा रहा है कि टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में इंग्लैंड से भारत की हार के बाद कप्तानी चुपचाप हार्दिक को सौंप दी गई। रोहित ने भले ही आधिकारिक तौर पर भारत के T20I कप्तान के रूप में पद नहीं छोड़ा है, लेकिन रिपोर्ट्स है कि टीम इंडिया विराट कोहली और रोहित शर्मा से आगे निकल चुकी है।

बीसीसीआई का यह फैसला उस वक्त गलत साबित होते दिखा जब हार्दिक पंड्या की कप्तानी में भारत को विंडीज जैसी छोटी टीम के खिलाफ लगातार दो मैच हारने के बाद आलोचक हमलावर हो गए हैं। हर कोई गलतियां निकाल-निकालकर कोस रहा है। 7वीं रैंकिंग वाली वेस्टइंडीज के हाथों लगातार हार के बाद हार्दिक निशाने पर हैं और एक और हार उन्हें 17 साल में वेस्टइंडीज से द्विपक्षीय सीरीज हारने वाले पहले भारतीय कप्तान बना सकते हैं।

हार्दिक पंड्या को राहुल द्रविड़ से आशीष नेहरा जैसा सपोर्ट नहीं मिल रहा
मैच में हार के लिए हार्दिक की कप्तानी को सही ठहराया गया है। हालांकि, क्रिकबज से बात करते हुए भारत के पूर्व विकेटकीपर पार्थिव पटेल ने हार्दिक की कप्तानी में हाल की कुछ गलतियों का विश्लेषण किया। भारत के कप्तान के रूप में हार्दिक का प्रदर्शन गुजरात के साथ उनके दो सीजन जितना प्रभावी क्यों नहीं है? इस सवाल पर पार्थिव का मानना है कि कोच राहुल द्रविड़ से उन्हें जो समर्थन मिल रहा है, वह जीटी में उनके कोच आशीष नेहरा के बिल्कुल विपरीत है।

पार्थिव पटेल ने द्रविड़ की कोचिंग योग्यता पर ही उठा दिया सवाल
द्रविड़ के पूर्व भारतीय साथी पार्थिव ने भी चिंता जताई और टी20 कोच के रूप में द्रविड़ की योग्यता पर पर ही सवाल उठा दिया। उन्होंने कहा- हार्दिक पंड्या की कप्तानी के बारे में कुछ उदाहरण हैं जिनमें गंभीर गलतियां हुई हैं। पहला था पहले गेम में अक्षर पटेल को वह ओवर देना जब निकोलस पूरन बल्लेबाजी करने आए थे। हार्दिक पंड्या कप्तान जीटी के साथ शानदार रहे हैं लेकिन गुजरात टाइटंस में उन्हें आशीष नेहरा का समर्थन प्राप्त था। लेकिन क्या राहुल द्रविड़ वह सक्रिय कोच या व्यक्ति हैं जिन्हें हम टी20 प्रारूप में तलाश रहे हैं। मुझे ऐसा नहीं लगता। मेरे दिमाग में, हमें किसी की जरूरत है जो सक्रिय है। पार्थिव ने क्रिकबज पर बात करते हुए कहा- हार्दिक पंड्या में वह आग है, लेकिन उन्हें उस समर्थन की जरूरत है, जो मुझे राहुल द्रविड़ नहीं दे सकते।

पार्थिव ने बताया कि हार्दिक दूसरे टी20 मैच में खेल को समझने में चूक गए
पहले टी20 में 4 रन की करीबी हार के बाद भारत ने वेस्टइंडीज के पुछल्ले बल्लेबाजों के खिलाफ आखिरी 2 ओवरों में 12 रनों का बचाव नहीं कर पाई। युजवेंद्र चहल ने 16वें ओवर में 2 विकेट लिए थे, उनसे चौथा ओवर नहीं कराना हार्दिक का गलत फैसला था। मुकेश कुमार ने आखिरी ओवर फेंका और महज पांच गेंदों में वेस्टइंडीज को 2-0 से आगे कर दिया। पार्थिव का भी मानना है कि चहल को आखिरी ओवर के लिए रखने के कारण भारत को मैच गंवाना पड़ा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट में मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर के भविष्य को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। पहले माना जा रहा था कि उनका कार्यकाल 2027 वनडे विश्व कप…
 05 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ शुरू हो रही टेस्ट सीरीज से पहले भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने रविंद्र जडेजा की गेंदबाजी मानसिकता में आए बड़े बदलाव को…
 05 August 2026
लीड्स: क्रिकेट के बदलते दौर में गेंदबाजों के लिए रहम की कोई जगह नहीं है। टी20 फॉर्मेट में जहां बचना मुश्किल हो जाता है, द हंड्रेड उससे भी 2 कदम…
 05 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम के अनुभवी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे द्वारा इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहे जाने के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की अनोखी पेंशन योजना एक बार फिर सुर्खियों…
 05 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 के लिए भारतीय क्रिकेट टीम का स्वरूप कैसा होने वाला है, इसको लेकर चर्चाएं तेज हैं। पिछली बार खिताब से सिर्फ एक कदम दूर रह…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की पुरुष जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में सभी की नजरें भारत के नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम पर थी। भारत ने शानदार प्रदर्शन करते…
 01 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 में भारतीय टीम कैसी होगी? हर क्रिकेट फैन के जहन में इस समय यही सवाल कौंध रहा है। पिछली बार ट्रॉफी से एक कदम पीछे…
 01 August 2026
टेस्ट क्रिकेट में अभी तक तीन गेंदबाजों के नाम पारी में ही 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड है। इसमें जिमी लेकर के अलावा अनिल कुंबले और एजाज पटेल शामिल हैं।…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का 9वां दिन भारत के लिए शानदार रहा। देश की झोली में एक ही दिन में दो गोल्ड समेत कुल 6 मेडल आए। डेकाथलॉन स्पर्धा…
Advt.