राहुल द्रविड़ ने खड़े किए हाथ, अब नहीं रहेंगे टीम इंडिया के हेड कोच, बीसीसीआई को विकल्प भी खोज लिया

Updated on 23-11-2023 03:07 PM
नई दिल्ली: अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारतीय टीम को वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल में हार मिली। यह हार क्रिकेट फैंस के लिए दिल तोड़ने वाली थी। इसके साथ ही अब यह मुकाबला किसी अन्य वजह से भी याद किया जाएगा। टाइम्स ऑफ इंडिया को पता चला है कि भारतीय हेड कोच के रूप में राहुल द्रविड़ का यह आखिरी मैच था। 2021 टी20 वर्ल्ड कप के बाद द्रविड़ के हेड कोच पद की जिम्मेदारी मिली थी। उनके दो साल का कॉन्ट्रैक्ट वर्ल्ड कप के साथ ही समाप्त हो चुका है।

कोच नहीं बने रहना चाहते द्रविड़

बीसीसीआई के कई सूत्रों ने पुष्टि की कि महान बल्लेबाज राहुल द्रविड़ ने भारतीय टीम के मुख्य कोच नहीं बने रहना चाहते हैं। उन्होंने बीसीसीआई को भी इस बारे में सूचित कर दिया है। द्रविड़ का पद भारतीय टीम में उनके पूर्व बल्लेबाजी सहयोगी और करीबी दोस्त वीवीएस लक्ष्मण को मिलना तय है। एनसीए के हेड लक्ष्मण ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शुरू हो रही 5 मैचों की टी20 सीरीज में टीम इंडिया के हेड कोच की भूमिका निभा रहे हैं। इससे पहले ही द्रविड़ की अनुपस्थिति में वह कई मौकों पर हेड कोच की भूमिका निभा चुके हैं।

बीसीसीआई अधिकारी से मिले लक्ष्मण

सूत्र ने लक्ष्मण को लेकर कहा, 'लक्ष्मण ने इस नौकरी के लिए अपनी उत्सुकता व्यक्त की है। विश्व कप के दौरान लक्ष्मण ने इस संबंध में बीसीसीआई के शीर्ष अधिकारियों से मिलने के लिए अहमदाबाद पहुंचे थे। उन्हें टीम इंडिया के कोच के रूप में लंबा कॉन्ट्रैक्ट मिलने की संभावना है। अगले महीने होने वाला दक्षिण अफ्रीका दौरा के नियमित हेड कोच के रूप में उनका पहला दौरा हो सकता है।

सूत्र के अनुसार राहुल द्रविड़ ने बीसीसीआई को बताया है कि वह विश्व कप के बाद पूर्णकालिक कोच बने रहने के इच्छुक नहीं हैं। लगभग 20 वर्षों तक उन्होंने एक खिलाड़ी के रूप में भारतीय टीम के साथ ट्रैवल किया है। पिछले कुछ वर्षों से फिर वह ऐसा कर रहे हैं लेकिन अब आगे नहीं करना चाहते। वह एनसीए में प्रमुख बनने के लिए तैयार हैं, जो उन्हें अपने होमटाउन बेंगलुरु में है। पहले की तरह, उन्हें गिने चुने मौकों पर टीम को कोचिंग देने में कोई दिक्कत नहीं है, लेकिन निश्चित रूप से पूर्णकालिक कोच के रूप में नहीं।

अन्य सपोर्ट स्टाफ का क्या होगा?

एक अन्य सूत्र ने टीओआई को बताया कि पूर्व भारतीय कप्तान पहले से ही अपने भविष्य के विकल्पों पर विचार कर रहे थे। सूत्र ने खुलासा किया, 'वह दो साल के बड़े अनुबंध के लिए एक आईपीएल टीम के साथ बातचीत कर रहे हैं।'

भारतीय टीम के सहयोगी स्टाफ के अन्य सदस्यों का अनुबंध भी विश्व कप के साथ समाप्त हो गया था। इस पर कोई स्पष्टता नहीं है कि उन्हें जारी रखा जाएगा या नहीं। विक्रम राठौड़ भारत के बल्लेबाजी कोच, पारस म्हाम्ब्रे गेंदबाजी कोच और टी दिलीप फील्डिंग कोच थे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की पुरुष जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में सभी की नजरें भारत के नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम पर थी। भारत ने शानदार प्रदर्शन करते…
 01 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 में भारतीय टीम कैसी होगी? हर क्रिकेट फैन के जहन में इस समय यही सवाल कौंध रहा है। पिछली बार ट्रॉफी से एक कदम पीछे…
 01 August 2026
टेस्ट क्रिकेट में अभी तक तीन गेंदबाजों के नाम पारी में ही 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड है। इसमें जिमी लेकर के अलावा अनिल कुंबले और एजाज पटेल शामिल हैं।…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का 9वां दिन भारत के लिए शानदार रहा। देश की झोली में एक ही दिन में दो गोल्ड समेत कुल 6 मेडल आए। डेकाथलॉन स्पर्धा…
 31 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय हॉकी टीम अगले महीने शुरू होने वाले हॉकी विश्व कप में एक बड़े बदलाव के साथ मैदान पर उतरेगी। पहली बार ऐसा होगा जब भारतीय पुरुष और…
 31 July 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तानी टीम को टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में वेस्टइंडीज के खिलाफ करारी हार मिली थी। इस मैच में पाकिस्तान की पहली पारी में शान मसूद ने शतक…
 31 July 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में हर दिन भारत के खाते में कोई न कोई मेडल आ रहा है। 30 जुलाई तक तीन गोल्ड समेत भारत 17 मेडल जीत चुका…
 31 July 2026
भारत के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने वाले हर खिलाड़ी का सपना कप्तानी करना होता है। अगर टेस्ट में कप्तानी मिल जाए तो सोने पर सुहागे जैसा है। भारत 94 साल…
 31 July 2026
ग्लास्गो: पाकिस्तान के भाला फेंक खिलाड़ी अरशद नदीम कॉमनवेल्थ गेम्स के फाइनल में पहुंच गए हैं। क्वालिफायर में नदीम ने 78.63 मीटर का थ्रो किया। इससे उन्हें फाइनल में जगह…
Advt.