शर्मनाक हार के बाद राहुल द्रविड़ का बड़ा बयान, बताया किन वजहों से टीम इंडिया ने घुटने टेके

Updated on 14-08-2023 06:04 PM
लॉडरहिल: भारत के मुख्य कोच राहुल द्रविड़ ने टी20 सीरीज में वेस्टइंडीज से 2-3 की हार के बाद निचले क्रम की बल्लेबाजी को मजबूत करने पर जोर दिया। भारत इस सीरीज में अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव और मुकेश कुमार के साथ उतरा जिससे उसकी निचले क्रम की बल्लेबाजी कमजोर पड़ गई। ऑलराउंडर अक्षर पटेल सातवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरे। सीरीज के निर्णायक मैच में भारत डेथ ओवरों में तेजी से रन नहीं बना पाया। भारतीय टीम ने नौ विकेट पर 165 रन बनाए।

वेस्टइंडीज ने दो ओवर शेष रहते हुए जीत हासिल कर दी। द्रविड़ ने कहा, ‘यहां जो टीम हमने उतारी थी, उससे हमें वह छूट नहीं मिली जिससे कि हम टीम संयोजन में बदलाव कर सकें। लेकिन मेरा मानना है कि कुछ क्षेत्र ऐसे हैं जिनमें हम बेहतर कर सकते हैं।’ उन्होंने कहा, ‘बल्लेबाजी में गहराई लाना ऐसा ही एक क्षेत्र है जिस पर हम काम करने की कोशिश कर रहे हैं। हम अपनी तरफ से हर संभव सर्वश्रेष्ठ प्रयास कर रहे हैं लेकिन निश्चित तौर पर यह एक ऐसा क्षेत्र है जिस पर हम गौर कर सकते हैं। हम अपनी गेंदबाजी को कमजोर नहीं कर सकते हैं लेकिन हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि हमारी बल्लेबाजी में कुछ गहराई रहे।’

इसके विपरीत वेस्टइंडीज की टीम में ऑलराउंडर की भरमार है तथा अलजारी जोसेफ 11वें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतर रहे थे। द्रविड़ ने कहा, ‘इस प्रारूप में स्कोर लगातार बड़े होते जा रहे हैं। अगर आप वेस्टइंडीज को देखो तो अलजारी जोसेफ11वें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरते हैं और वह लंबे हिट मार सकते हैं। इसलिए ऐसी कई टीमें हैं जिनकी बल्लेबाजी में गहराई है।’

उन्होंने कहा, ‘निश्चित तौर पर इस मामले में हमारे सामने कुछ चुनौतियां हैं और हमें इन पर काम करने की जरूरत है। इस सीरीज ने निश्चित तौर पर हमें यह दिखाया कि हमें अपने निचले क्रम की बल्लेबाजी को मजबूत करना होगा।’ तिलक वर्मा, यशस्वी जायसवाल और मुकेश कुमार ने इस टी-20 सीरीज में पदार्पण किया और द्रविड़ इन तीनों के प्रदर्शन से प्रभावित हैं। द्रविड़ ने कहा, ‘मेरा मानना है कि पदार्पण करने वाले तीनों खिलाड़ियों में अपनी जिम्मेदारी अच्छी तरह से निभाई। यशस्वी जायसवाल ने चौथे मैच में शानदार पारी खेली। उसने दिखाया कि जो उसने आईपीएल में किया था उसे वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में दोहरा सकता है।’

उन्होंने कहा, ‘तिलक वर्मा ने मध्यक्रम में वास्तव में अच्छा प्रदर्शन किया। उसने कुछ अवसरों पर मुश्किल परिस्थितियों में बल्लेबाजी की लेकिन उसने अपने इरादे दिखाए और सकारात्मक बल्लेबाजी की। मुकेश ने इस दौरे में सभी प्रारूपों में पदार्पण किया और मुझे लगता है कि उसने बहुत अच्छी तरह से सामंजस्य बिठाया।’ एशिया कप और विश्वकप से पहले अब एकदिवसीय क्रिकेट पर ध्यान केंद्रित रहेगा और द्रविड़ ने संकेत दिए कि जसप्रीत बुमराह, केएल राहुल और श्रेयस अय्यर सहित चोटिल खिलाड़ियों को एशिया कप में मौका दिया जा सकता है। उन्होंने कहा, ‘हमारे कुछ खिलाड़ी चोट से उबरने के बाद वापसी कर रहे हैं। हमें उन्हें एशिया कप में मौका देना होगा। एशिया कप के लिए 23 अगस्त से बेंगलुरु में हमारा एक सप्ताह का शिविर शुरू होगा। हम वहां इस पर गौर करेंगे।’

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट में मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर के भविष्य को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। पहले माना जा रहा था कि उनका कार्यकाल 2027 वनडे विश्व कप…
 05 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ शुरू हो रही टेस्ट सीरीज से पहले भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने रविंद्र जडेजा की गेंदबाजी मानसिकता में आए बड़े बदलाव को…
 05 August 2026
लीड्स: क्रिकेट के बदलते दौर में गेंदबाजों के लिए रहम की कोई जगह नहीं है। टी20 फॉर्मेट में जहां बचना मुश्किल हो जाता है, द हंड्रेड उससे भी 2 कदम…
 05 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम के अनुभवी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे द्वारा इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहे जाने के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की अनोखी पेंशन योजना एक बार फिर सुर्खियों…
 05 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 के लिए भारतीय क्रिकेट टीम का स्वरूप कैसा होने वाला है, इसको लेकर चर्चाएं तेज हैं। पिछली बार खिताब से सिर्फ एक कदम दूर रह…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की पुरुष जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में सभी की नजरें भारत के नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम पर थी। भारत ने शानदार प्रदर्शन करते…
 01 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 में भारतीय टीम कैसी होगी? हर क्रिकेट फैन के जहन में इस समय यही सवाल कौंध रहा है। पिछली बार ट्रॉफी से एक कदम पीछे…
 01 August 2026
टेस्ट क्रिकेट में अभी तक तीन गेंदबाजों के नाम पारी में ही 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड है। इसमें जिमी लेकर के अलावा अनिल कुंबले और एजाज पटेल शामिल हैं।…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का 9वां दिन भारत के लिए शानदार रहा। देश की झोली में एक ही दिन में दो गोल्ड समेत कुल 6 मेडल आए। डेकाथलॉन स्पर्धा…
Advt.