नेपाली सिंगर के साथ दिखाई दिए राहुल गांधी, सिंगर की पीएम मोदी कर चुके हैं तारीफ

Updated on 05-05-2022 10:50 PM

काठमांडू नेपाल के 5 दिवसीय दौरे पर पहुंचे कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की एक और तस्वीर सामने आई है। इस तस्वीर में राहुल गांधी नेपाली सिंगर के साथ नजर रहे हैं। इस नेपाली सिंगर का नाम सरस्वती खत्री है। फोटो को खुद सरस्वती ने ही शेयर किया है।

सिंगर ने दावा किया कि उन्होंने राहुल गांधी के लिए गाने भी गाए। सरस्वती के गाने की तारीफ खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी कर चुके हैं। उन्होंने 2018 में सरस्वती के 'वैष्णव जन तो गाने की तारीफ में ट्वीट किया था। राहुल गांधी अपनी दोस्त की शादी में शामिल होने के लिए नेपाल पहुंचे हुए हैं। इस बीच काठमांडू के नाइटक्लब में राहुल की मौजूदगी को लेकर भारत में राजनीतिक माहौल गर्म हुआ है।

सरस्वती खत्री ने राहुल के साथ वाली तस्वीर शेयर कर लिखा कि संगीत में सभी लोगों को एक साथ लाने की शक्ति है। मुझे कल शाम भारतीय संसद के माननीय सदस्य राहुल गांधी जी के लिए कुछ गीत गाने का सम्मान मिला। मुझे वे विनम्र और सरल व्यक्ति लगे।

 इस मौके के लिए सुमनिमा जी, नीमा जी को धन्यवाद। सरस्वती के तस्वीर को उत्तर प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू, वैभव वालिया समेत कई कांग्रेसी नेताओं ने शेयर भी किया है। लल्लू ने सरस्वती खत्री के ट्वीट को रिट्वीट करते हुए लिखा कि सरल, सौम्य और सादगीपूर्ण इंसान।

मेरे नेता राहुल गांधी जी। वहीं वैभव वालिया ने ट्वीट कर लिखा कि यही बात राहुल गांधी की अनोखी है। जो कोई भी उनसे मिला है, उनसे बातचीत की है, या उन्हें व्यक्तिगत रूप से जानता है, वे इस बात से सहमत होगा कि-वह एक अच्छे इंसान हैं। वह विनम्र हैं और सादा जीवन जीते हैं। कोई भी व्यक्ति पूर्ण नहीं होता है लेकिन इरादा होना चाहिए। उनके पास सेवा करने का सबसे सही इरादा है।

राहुल गांधी नेपाली राजनयिक की बेटी और अपनी दोस्त सुमनिमा उदास की शादी में शामिल होने पहुंचे थे। सुमनिमा सीएनएन में रिपोर्टर के रूप काम कर चुकी हैं। बीजेपी के कई नेताओं का दावा है कि सुमनिमा उदास भारत विरोधी बयानबाजी करती रहती हैं। उनकी शादी में शामिल होने के बाद राहुल गांधी को एक पार्टी में देखा गया था। इस घटना का वीडियो भी खूब वायरल हुआ था।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.